पंजाब हेरिटेज शो हेलेन खान ने साझा किए अनुभव।
अमृतसर में आयोजित पंजाब हेरिटेज शो 2025 उस समय सुर्खियों में आ गया जब बॉलीवुड की सदाबहार स्टार हेलेन खान ने अपने दशकों लंबे फिल्मी सफर का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि हजारों फिल्मों और अनगिनत शॉट्स के बावजूद, कैमरा ऑन होने से ठीक पहले उन्हें अब
.
हेलेन ने कहा- “हर शॉट से पहले दिल में घबराहट होती है। लगता है जैसे पहली बार कैमरा फेस कर रही हूं… शायद यही डर मुझे ईमानदार और सजग बनाए रखता है।” उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है घबराहट ओवर कॉन्फिडेंस से ज्यादा अच्छा है।
उन्होंने इससे पहले कहा कि वो अब तक 1000 फिल्में कर चुकी हैं और अब जाकर उन्हें वाहेगुरु की तरफ से माथा टेकने के लिए गोल्डन टेंपल में बुलावा आया है। वो हमेशा से अमृतसर आना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि अपनी अमृतसर की यात्रा के दौरान उन्होंने सरसों का साग और मक्की की रोटी का भी आनंद लिया।

अमृतसर में आयोजित पंजाब हेरिटेज शो 2025।
अभिनेता रजत बेदी भी खुलकर बोले
शो में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी ने भी अपने सफर पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मैंने कभी वापसी की प्लानिंग नहीं की। जिंदगी जहां ले गई, मैं चलता गया। अंत में सब अच्छा ही होता है। रजत ने अपनी वेब सीरीज़ ‘Badass of Bollywood’ को अपने करियर के लिए बड़ा मोड़ बताया।
‘क्राफ्ट फॉरवर्ड’ पहल के जरिए कारीगरों और महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर
अमृतसर में आयोजित पंजाब हेरिटेज शो के दौरान फैशन टेक फोरम ने अपनी नई पहल ‘क्राफ्ट फॉरवर्ड’ की शुरुआत की। इस पहल का मकसद पंजाब की पारंपरिक हस्तकला को संरक्षित करना और ग्रामीण कारीगरों व महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए नए मौके देना है।




































