पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग को लेकर एशिया कप 2025 का बॉयकॉट करने की धमकी दी थी। जिसके बाद आईसीसी ने उनकी डिमांड को रद्द कर दिया। जिसके बाद पीसीबी की हेकड़ी निकल गई है। कहा जा रहा है कि, पाकिस्तान अब कहीं नहीं जाएगा। पाकिस्तानी टीम यूएई में ही रहेगी और एशिया कप के अन्य मुकाबले भी खेलेगी।
ईएसपीएन क्रिकन्फो की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट का बहिष्कार नहीं करेगा। इसका मतलब है कि 17 सितंबर को पाकिस्तान मेजबान यूएई से भिड़ेगा। ग्रुप ए से भारत पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करचुका है ऐसे में बुधवार का मैच बहुत अहम है। पाकिस्तान या यूएई में ये जो भी ये मैच जीतेगा, सुपर-4 के लिए उसका दावा मजबूत हो जाएगा।







































