
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज।
संसद का बजट सत्र बीते 28 जनवरी से शुरू हो चुका है। रविवार 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई बड़े ऐलान किए। बजट के पेश होने के बाद अब संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक, इस चर्चा की शुरुआत सोमवार को लोकसभा में होगी। इसके बाद राज्यसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल चर्चा का शुभारंभ करेंगे। तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय आवंटित किया गया है।






































