देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से सभी सीटों के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर की दो विधानसभा सीटों, तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम की दो विधानसभा सीटों, असम की नगांव लोकसभा सीट और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट, इन सभी छह सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। इन सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इन राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच ये रिजल्ट कई मायनों में अहम हैं।
जानिए छह सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स…







































