2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के लिए उनके बेटे सनी देओल द्वारा आयोजित प्रेयर मीट में एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल व आहना देओल नजर नहीं आईं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेयर मीट में न आने को लेकर चर्चा हो रही है।
दरअसल, धर्मेंद्र की याद में गुरुवार को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में एक प्रेयर मीट आयोजित की गई। इस मौके पर उनको श्रद्धांजलि देने उनके शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा समेत कई फिल्मी सितारे देओल परिवार के घर पहुंचे।
हालांकि, इस प्रार्थना सभा में जहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आईं, वहीं हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा व आहना देओल नहीं दिखीं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हेमा मालिनी ने जुहू स्थित अपने घर में धर्मेंद्र के लिए अलग से एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था।
कई सेलेब्रिटीज गुरुवार शाम को हेमा मालिनी के घर पहुंचे। इनमें सुनीता आहूजा, मधु शाह और ईशा देओल के पूर्व पति भरत तख्तानी शामिल थे।

ईशा देओल के पूर्व पति भरत तख्तानी, हेमा मालिनी के घर पहुंचे।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हेमा मालिनी के घर पहुंचीं।
हालांकि, हेमा मालिनी द्वारा अलग से प्रेयर मीट आयोजित करने को लेकर किसी औपचारिक निमंत्रण या आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
धर्मेंद्र की याद में ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’
धर्मेंद्र की याद में सनी देओल द्वारा आयोजित प्रेयर मीट को ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ नाम दिया गया।
शाम 5 बजे से 7:30 तक चलने वाली इस प्रेयर मीट में एक्टर के परिवार, दोस्त और बॉलीवुड के कई सेलेब्स मौजूद रहे।
सनी देओल, बॉबी देओल अपने चचेरे भाई अभय देओल के साथ ताज लैंड्स एंड में गेस्ट को रिसीव करते नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का पोस्ट।
प्रेयर मीट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए

ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन संग दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

एक्टर सलमान खान प्रेयर मीट में भारी सिक्योरिटी के साथ शामिल होने पहुंचे हैं।

एक्टर रणदीप हुड्डा प्रार्थना सभा में पहुंचे।

फिल्ममेकर करण जौहर प्रार्थना सभा में पहुंचे।

सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल के साथ प्रेयर मीट में पहुंचीं।

सिंगर सोनू निगम शोक सभा में शामिल होने पहुंचे। वो यहां दिवंगत एक्टर को ट्रिब्यूट भी देने वाले हैं।

एक्टर सोनू सूद प्रेयर मीट में शामिल होने ताज लैंड्स एंड पहुंचे हैं।

प्रार्थना सभा में जाते धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल।

एक्ट्रेस शबाना आजमी दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं।

फेमस सेलेब फोटोग्राफर डब्बू रतनानी भी शोक सभा का हिस्सा बने।

सिंगर अनु मलिक शोक सभा में हिस्सा लेने पहुंचे।

अमीषा पटेल भी प्रेयर मीट का हिस्सा बनीं।

एक्ट्रेस महिमा चौधरी शोक सभा में शामिल हुईं।

फिल्ममेकर अनिल शर्मा प्रेयर मीट में पहुंचे।

अनन्या बिड़ला भी प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंची हैं।

एक्ट्रेस निम्रत कौर प्रार्थना सभा में शामिल होने पहुंची हैं।

एक्टर शरमन जोशी शोक सभा में शामिल होने पत्नी के साथ पहुंचे।

अभय देओल चाचा धर्मेंद्र की शोक सभा में शामिल होने पहुंचे।
वहीं, वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख दिन में दिवंगत एक्टर के बंगले पर उनके परिवार के लोगों से मिलने पहुंची थीं।

प्रेयर मीट से पहले वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख धर्मेंद्र के घर पहुंची थीं।
24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबर आई थी। विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।
निधन के बाद से ही देओल परिवार को सांत्वना देने के लिए कई सेलेब्स उनके घर पहुंचे थे। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन समेत कई सितारे देओल परिवार से मिलने पहुंचे थे।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने देओल फैमिली से मुलाकात की थी।

अजय देवगन भी दिवंगत एक्टर के घर पहुंचे थे।

कृति सेनन धर्मेंद्र के निधन पर शोक संवेदना जताने उनके घर गईं।

जितेंद्र धर्मेंद्र के घर पहुंचे थे।

ऋतिक रोशन पिता राकेश रोशन के साथ धर्मेंद्र के निधन पर शोक संवेदना जताने उनके घर पहुंचे।

धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने सैफ अली खान और करिश्मा कपूर उनके घर पहुंचे।

धर्मेंद्र के निधन के बाद एक्ट्रेस काजोल देवगन उनके घर पहुंचीं।

अभिनेत्री प्रीति जिंटा धर्मेंद्र के घर पहुंचीं।

धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ उनके घर पहुंचीं।
एक नजर धर्मेंद्र के फिल्मी सफर पर-
धर्मेंद्र की कहानी शुरू होती है 1935 से…
ब्रिटिश इंडिया में पंजाब के गांव सहनेवाल के हेडमास्टर केवल किशन देओल के घर 8 दिसंबर 1935 को धर्मेंद्र का जन्म हुआ। जिन्हें नाम दिया गया था धरम केवल किशन। पंजाबी जट परिवार में धर्मेंद्र का बचपन सहनेवाल में ही बीता। जिस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उनके पिता हैडमास्टर थे, वहीं से धर्मेंद्र ने पढ़ाई की। धर्मेंद्र जब दसवीं में थे तब उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म ‘शहीद’ देखी। उन्हें फिल्म इस कदर पसंद आई कि उन्होंने खुद भी हीरो बनने का फैसला कर लिया।
धर्मेंद्र करीब 19 साल के ही थे, जब 1954 में उनके पिता ने उनकी शादी प्रकाश कौर से करवा दी। इसी समय एक दिन अखबार में फिल्मफेयर मैगजीन एक टेलेंट हंट कॉम्पिटिशन का इश्तिहार पढ़ा। इसमें जीतने वाले को फिल्मों में काम मिलने वाला था। नई-नई शादी हुई थी, तो उनके लिए पत्नी को छोड़कर मुंबई जाना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने घरवालों को मना ही लिया।

पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र। इस शादी से उन्हें 4 बच्चे सनी, बॉबी, अजेता, विजेता हैं।

1960 में रिलीज हुई फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरा जबरदस्त हिट रही और पहली ही फिल्म से धर्मेंद्र को देशभर में पहचान मिल गई। पॉपुलैरिटी मिलते ही धर्मेंद्र को सूरत और सीरत (1962), अनपढ़ (1962), बंदिनी (1963), आई मिलन की बेला (1964), बहारें फिर आएंगी (1966), दिल ने फिर याद किया (1966), दुल्हन एक रात की (1967) जैसी कई हिट फिल्में मिलने लगीं। इन फिल्मों की बदौलत उन्हें 60 के दशक में रोमांटिक हीरो का दर्जा मिला।
फिल्म इंडस्ट्री में तो धर्मेंद्र नाम का हीरो पहचान बना चुका था, लेकिन उन्हें स्टार का दर्जा मिलना अभी बाकी था। ये काम किया मीना कुमारी ने। साल 1964 की फिल्म ‘मैं भी लड़की हूं’ में साथ नजर आए। पहली फिल्म से ही मीना कुमारी धर्मेंद्र को पसंद करने लगीं। उस समय मीना और उनके पति कमाल अमरोही के रिश्ते में दरार आ चुकी थी। मीना कुमारी अपने प्रोड्यूसर्स के सामने शर्त रख दिया करती थीं कि वो तब ही फिल्म की हीरोइन बनेंगी, जब धर्मेंद्र फिल्म के हीरो रहेंगे।
मीना कुमारी जैसी बड़ी एक्ट्रेस को कास्ट करने के लिए फिल्ममेकर्स उनकी हर शर्त मान लेते थे। धर्मेंद्र और मीना कुमारी फिल्म पूर्णिमा, काजल, मंझली दीदी, बहारों की मंजिल और फूल और पत्थर में साथ दिखे और धर्मेंद्र को स्टार का दर्जा मिल गया।


300 फिल्मों में 93 हिट और 49 सुपरहिट, लेकिन अवॉर्ड 0
66 सालों के एक्टिंग करियर में धर्मेंद्र ने कॉमेडी, एक्शन और रोमांटिक 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें 93 हिट और 49 सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। हैरानी की बात ये है कि उन्हें कभी एक्टिंग के लिए अवॉर्ड नहीं मिला।

धर्मेंद्र से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें
धर्मेंद्र फैमिली ट्री:बॉलीवुड ही नहीं राजनीति में भी देओल परिवार का दबदबा, बेटे सनी-बॉबी से अमीर भतीजे अभय देओल; बेटी ईशा ने तोड़ी परंपरा

भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेताओं में एक धर्मेंद्र को मोस्ट हैंडसम का तमगा मिला। मिडिल क्लास पंजाबी जाट परिवार से आने वाले धर्मेंद्र ने खेत-खलिहान से निकल कर बॉक्स ऑफिस की सफलता देखी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
शोले’ की शूटिंग में 50km पैदल चलकर पहुंचे थे धर्मेंद्र:डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने शेयर किए धर्मेंद्र के किस्से

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) का सोमवार सुबह जुहू स्थित उनके घर में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें...







































