2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ से अचानक किनारा कर लिया। एक्टर ने फिल्म के मेकर्स के साथ फाइनेंशियली और क्रिएटिव मतभेदों के कारण फिल्म से अलग होने का फैसला किया है।
अब इस मुद्दे पर फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा कि फीस का कोई इश्यू नहीं था। बल्कि मामला अक्षय के लुक का था। अक्षय को हमने लीगल नोटिस भेजा है और मुआवजा लेंगे।

कुमार मंगत पाठक ने बताया कि अक्षय की फीस पहले ही तय हो चुकी थी और कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने उनके लुक पर काम शुरू कर दिया था। फिर भी, धुरंधर रिलीज से पहले अक्षय ने कहा कि उनका किरदार गंजा था, लेकिन वे बाल लगाना चाहते हैं क्योंकि लोगों ने धुरंधर के लुक की तारीफ की।
डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने समझाया कि दृश्यम 3 दूसरी फिल्म के ठीक 6 घंटे बाद शुरू होती है, इसलिए बाल असंभव हैं। अक्षय ने पहले मान लिया था, लेकिन बाद में आसपास के लोगों ने उन्हें भड़का दिया।

कुमार ने कहा- कभी-कभी साइड एक्टर को लगता है कि फिल्म उनकी वजह से चली। धुरंधर रिलीज वाले दिन ही अक्षय ने मैसेज कर फिल्म से हटने की बात कही, बिना कारण बताए। फोन भी नहीं उठाए।
प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने तंज कसते हुए कहा- आसपास के चमचे दिमाग में भरे होंगे। ‘धुरंधर’ हिट हुई तो लगा, फिल्म मेरी वजह से चली। लेकिन फिल्म हिट करने में सबका हाथ होता है। ‘सेक्शन 375’ के बाद अक्षय को मैंने ही ‘दृश्यम 2’ दिलाया था। हम अच्छे दोस्त थे, वो हर महीने ऑफिस आता था। अचानक सक्सेस सर चढ़ गई।
इससे प्रोडक्शन को भारी नुकसान हुआ। शूट 16 दिसंबर को शुरू हो चुका था, सेट तोड़ना पड़ा। कुमार ने अक्षय को लीगल नोटिस भेजा है और मुआवजा लेंगे।

बताया जा रहा है कि अब जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना की जगह ले ली है। कुमार मंगत पाठक कहते हैं- जयदीप बेहतर एक्टर हैं। किरदार थोड़ा बदला गया है। कुमार मंगत पाठक ने यह भी कहा कि वे कभी अक्षय के साथ दोबारा नहीं काम करेंगे। कमिटमेंट लेकर पैसे ले लो और भाग जाओ, ऐसा नहीं चलता।
_______________________
बॉलीवुड की ये खबर भी पढ़ें..
अक्षय खन्ना ने पैसों की वजह से छोड़ी दृश्यम-3:दावा-धुरंधर की सफलता के बाद एक्टर ने बढ़ाई फीस, अपने लुक में भी बदलाव चाहते थे

अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म ने 19 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।
अक्षय को उनके किरदार के लिए बहुत प्यार और तारीफ मिल रही है। लेकिन इस बीच खबर है कि एक्टर धुरंधर की सफलता के बाद ‘दृश्यम-3’ से अलग हो गए हैं।पूरी खबर पढ़ें…..







































