
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
EC Press Conference Live: चुनाव में धांधली और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों के बीच चुनाव आयोग रविवार (17 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग के अधिकारी राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं के आरोपों का जवाब दे सकते हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, इलेक्शन कमिश्नर डॉक्टर विवेक जोशी, इलेक्शन कमिश्नर सुखबीर सिंह संधु, डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर संजय कुमार, डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मंगेश गर्ग, डायरेक्ट जनरल आशीष गोयल और डिप्टी डायरेक्टर जनरल विजय कुमार पांडे शामिल होंगे। इस बीच राहुल गांधी की अगुआई में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा में राजद नेता तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव भी शामिल होंगे।







































