6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स का छठा संस्करण 15 दिसंबर को मुंबई में आयोजित किया गया। इस समारोह में आलिया भट्ट, विक्की कौशल सहित कई बड़े सितारे मौजूद रहे।
पाताल लोक सीजन 2, ब्लैक वारंट और खौफ जैसे शो ने कई अवॉर्ड्स जीते। वहीं वेब ओरिजिनल फिल्मों में गर्ल्स विल बी गर्ल्स, स्टोलन और सेक्टर 36 को भी अवॉर्ड्स मिले।
सीरीज कैटेगरी में पाताल लोक सीजन 2 को क्रिटिक्स की बेस्ट सीरीज चुना गया। ड्रामा सीरीज में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जयदीप अहलावत को मिला, जबकि फीमेल कैटेगरी में मोनिका पंवार को खौफ के लिए सम्मानित किया गया।
क्रिटिक्स कैटेगरी में जहान कपूर और रसिका दुगल को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए अवॉर्ड मिला। कॉमेडी सीरीज में रात जवान है को बेस्ट कॉमेडी सीरीज चुना गया।
वहीं, ‘कॉल मी बे’ में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए अनन्या पांडे को कॉमेडी सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) का अवॉर्ड मिला।
ब्लैक वारंट और IC 814 को डायरेक्शन में मिला अवॉर्ड
डायरेक्शन की बात करें तो ब्लैक वारंट की टीम को बेस्ट डायरेक्टर (सीरीज) का अवॉर्ड मिला, जबकि क्रिटिक्स कैटेगरी में अनुभव सिन्हा को IC 814: द कंधार हाईजैक के लिए सम्मानित किया गया। टेक्निकल अवॉर्ड्स में सीरीज खौफ का दबदबा रहा, जिसने सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड डिजाइन जैसे कई पुरस्कार जीते।
फिल्म कैटेगरी में गर्ल्स विल बी गर्ल्स को बेस्ट वेब ओरिजिनल फिल्म चुना गया। एक्टिंग में अभिषेक बनर्जी, सान्या मल्होत्रा, विक्रांत मैसी और प्रीति पाणिग्रही को अवॉर्ड मिले। शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में भी कई नए और दमदार टैलेंट को सम्मानित किया गया।






































