14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों एक्टिंग कोच रचित सिंह को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई में हुए एक इवेंट में साथ देखा गया है। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी और फैंस की वजह से बॉयफ्रेंड से दूरी बनातीं नजर आईं।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हुमा कुरैशी और रचित जमकर गानों पर थिरक रहे हैं।

इसी समय जैसे ही रचित हुमा के गले में हाथ डालते हैं, वैसे ही एक्ट्रेस उनके कानों में कुछ कहती हैं और रचित उनके गले से हाथ हटा लेते हैं।

हुमा कुरैशी के अलावा इस इवेंट में मुनव्वर फारूकी, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा भी मौजूद रहीं।

बता दें कि बीते महीने खबरें थीं कि हुमा कुरैशी ने रचित सिंह से सगाई कर ली है। एक्ट्रेस की तरफ से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई थी। सगाई की खबरों के बीच ही हुमा कुरैशी और रचित सिंह साथ में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म थामा की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। दोनों ने ट्विनिंग की थी और साथ में पैपराजी को पोज दिए थे।
कैसे उड़ी थीं सगाई की खबरें
दरअसल, कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस अकासा सिंह ने हुमा कुरैशी और रचित सिंह के साथ ऑफिशियल इंस्टाग्राम से स्टोरी पोस्ट की थी। साथ वाली तस्वीर के साथ अकासा ने लिखा था, हुमा, तुम्हारे इस छोटे से स्वर्ग जैसे पल के लिए बधाई। बहुत शानदार रात रही।”

रिलीज हुई हुमा कुरैशी की दिल्ली क्राइम 3
हुमा कुरैशी इन दिनों नेटफ्लिक्स की सीरीज दिल्ली क्राइम 3 में नजर आ रही हैं। 13 नवंबर को रिलीज हुई इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने मीना उर्फ बड़ी दीदी का नेगेटिव रोल निभाया है। इसके अलावा उनकी पॉपुलर सीरीज महारानी का चौथा सीजन भी सोनी लिव पर रिलीज हो चुका है।







































