एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए ‘नो-हैंडशेक’ विवाद पर आईसीसी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के टॉस से कुछ मिनट पहले ही मैच रेफी को बताया गया था कि दोनों कप्तान हाथ नहीं मिलाएंगे। उस समय उन्होंने खुद को निर्देश देने के बजाय संदेश देने वाला समझा। इसके बाद पीसीबी ने पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ दर्ज कराई। जिसमें उन पर आईसीसी के नियमों और क्रिकेट भावना का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया और उन्हें टूर्नामेंट से हटाने की मांग की गई।







































