दिल्ली में 10 अक्तूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने अहमदाबाद में पहले टेस्ट में संतोषजनक जीत दर्ज की। जिस खिलाड़ी को भी मौका मिला उसने अच्छा प्रदर्शन किया। केवल साई सुदर्शन इस मौके को नहीं भुना पाए।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 21 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज पर खुद को साबित करने का दबाव होगा। साई अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज से उनका पत्ता कट सकता है। भारत के पास कम से कम 5 विकल्प हैं जिन्हें इस क्रम पर आजमाया जा सकता है।







































