आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हुई। जिसे हैदराबाद ने 10 रन से जीत लिया। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 194 रन बनाए थे और 195 का लक्ष्य रखा था जिसे चेन्नई हासिल नहीं कर पाई।
मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत की। ट्रेविस हेड ने 20 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी। आउट होने से पहले अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने भी 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली लेकिन वे टीम को अच्छा फिनिश नहीं दे पाए। आखिर के ओवरों में सीएसके ने शानदार गेंदबाजी की, जिसके कारण से हैदराबाद निर्धारित 20 ओवरों में 194 रन ही बना सकी।
सीएसके की तेज गेंदबाजी यूनिट ने आज कमाल की गेंदबाजी की। जेमी ओवर्टन और अंशुल कंबोज ने 3-3 विकेट झटके, वहीं मुकेश चौधरी को लगातार दो गेंदों में 2 विकेट मिले, जबकि 1 विकेट गुरजपनीत सिंह ने लिया। नूर अहमद को आज के मैच में कोई विकेट नहीं मिला लेकिन वे चार ओवर में 33 रन ही खर्चे। यानी किफायती रहे।
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन सिर्फ 7 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी का शिकार बने। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने परिस्थिति को संभाला लेकिन वे भी 13 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान गायकवाड़ एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। सीएसके की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस से उम्मीदें थी लेकिन वे आए और गए। टीम के लिए मैथ्यू शॉट्स ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए जबकि सरफराज खान ने 25 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे महज 21 रन ही बना पाए। नियमित अंतराल से विकेट गिरने से चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
लेकिन आखिर में 18 रन जीत के लिए चाहिए थे और अंशुल कंबोज और जेमी ओवर्टन से उम्मीदें बढ़ीं। हालांकि, पारी का 20वां ओवर डालने आए प्रफुल्ल हिंगे ने एक बार फिर सबको अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से प्रभावित किया और नौ बॉल के बावजूद सिर्फ 8 रन ही खर्चे और टीम को 10 रनों से जीत दिलाई।







































