2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म कभी खुशी कभी गम में पूजा उर्फ करीना कपूर के बचपन का रोल निभाने वालीं मालविका राज ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है।
मालविका राज और उनके पति प्रणव बग्गा ने सोशल मीडिया अकाउंट में एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, गुलाबी रिबन, नन्हे-नन्हे कदम और उमड़ता हुआ प्यार। दुनिया में आपका स्वागत है, नन्ही परी। 23.08.2025- मालविका और प्रणव।

इसके साथ कपल ने लिखा है, हमारे दिलों से हमारी बाहों तक, हमारी बेबी गर्ल आ चुकी है।

बताते चलें कि मालविका राज ने नवंबर 2024 में बिजनेसमैन प्रणव बग्गा से शादी की है।

प्रणव ने मालविका को तुर्किया में एयरबैलून के बीचों-बीच मालविका को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। कपल ने इसकी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।

कपल ने इसी साल मई में फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी।
बताते चलें कि मालविका राज एक जमाने के जाने माने एक्टर जगदीश राज की पोती हैं। उनके पिता बॉबी राज हैं, जबकि पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता राज उनकी आंटी लगती हैं।
करियर की बात करें तो मालविका राज ने साल 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग डेब्यू किया था। लंबे ब्रेक के बाद मालविका साल 2017 की फिल्म जयदेव में नजर आई हैं। इसके अलावा मालविका फिल्म स्क्वॉड में नजर आई हैं, जिसमें उनके साथ रिनजिंग जेंजोग्पा लीड में थे।








































