बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे हैं। शहर के उषा किरण पैलेस में कड़ी सुरक्षा और गोपनीय तरीके से कृतिका की हल्दी रस्म संपन्न हुई। इस दौरान कार्तिक बहन के साथ जमकर नाचते और जश्न मनाते नज
.
बताया गया है कि शादी समारोह पूरी तरह प्राइवेट रखा गया है, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान ही शामिल हो रहे हैं। हल्दी के दौरान कार्तिक ने भाई की सभी रस्में निभाईं और परिवार के साथ भावुक पल भी साझा किए।
बता दें कि कार्तिक आर्यन का बचपन ग्वालियर में ही बीता है और वे अक्सर अपने होमटाउन आते रहते हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बावजूद वे ग्वालियर से अपना जुड़ाव बनाए रखते हैं और यहां के स्ट्रीट फूड व खास जगहों पर घूमना पसंद करते हैं।
देखिए तस्वीरें

कार्तिक आर्यन बहन की हल्दी रस्म में शामिल हुए। उन्होंने डांस किया।

बहन के साथ मस्ती करते दिखे कार्तिक आर्यन।
इंटरव्यू में कहा था- बहन से टाॅम एंड जेरी जैसा रिश्ता कार्तिक ने 2024 में एक इंटरव्यू में अपनी बहन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि ‘हमारा रिश्ता टॉम एंड जेरी’ की तरह है। मैं बचपन में थोड़ा शरारती था। बहन अब बहुत समझदार हो गई है। मैं अपनी सभी बातें और राज उसके साथ साझा करता हूं। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरी भरोसेमंद है।
कार्तिक की अपकमिंग फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन समीर विध्वंस कर रहे हैं, जिन्होंने पहले कार्तिक की फिल्म सत्य प्रेम की कथा का निर्देशन किया था। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह खबर भी पढ़ें
35 साल के हुए एक्टर कार्तिक आर्यन:जन्मदिन के मौके पर दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे

एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर रविवार को वे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के बाद कार्तिक ने फैंस के साथ फोटो क्लिक कराई। जो लोग उनका स्वागत करने आए थे, उन्होंने उनका गुलदस्ता स्वीकार किया। पढ़ें पूरी खबर






































