
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर आज विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह साढ़े 10 बजे दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। इस अवसर पर संघ के सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। आरएसएस की स्थापना साल 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी। संघ का उद्देश्य था सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना। कल दशहरा है और इस दिन RSS की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं।




































