• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 24, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Connaught Place का बुरा हाल, छात्र आंदोलन से दुकानदारों की टूटी कमर! 65-70% तक गिर गई बिक्री

    Connaught Place का बुरा हाल, छात्र आंदोलन से दुकानदारों की टूटी कमर! 65-70% तक गिर गई बिक्री

    dates announced for wtc final alongside 2027 ashes oval set to host biggest stage in test cricket

    dates announced for wtc final alongside 2027 ashes oval set to host biggest stage in test cricket

    Ashok Sharma: 154.2 kmph की रफ्तार और कड़ा संघर्ष, किसान का बेटा बना India का नया पेस सनसनी

    Ashok Sharma: 154.2 kmph की रफ्तार और कड़ा संघर्ष, किसान का बेटा बना India का नया पेस सनसनी

    60 दिन बाद कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर के पार, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

    60 दिन बाद कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर के पार, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

    Mayank Yadav की 149 km/h Speed ने जिम्बाब्वे को चौंकाया, पिता की मन्नत और BCCI का भरोसा रंग लाया

    Mayank Yadav की 149 km/h Speed ने जिम्बाब्वे को चौंकाया, पिता की मन्नत और BCCI का भरोसा रंग लाया

    क्या एयरलाइन बिजनेस में उतरने जा रहा है अदाणी ग्रुप? कंपनी ने दिया बड़ा बयान; जानें पूरी सच्चाई

    क्या एयरलाइन बिजनेस में उतरने जा रहा है अदाणी ग्रुप? कंपनी ने दिया बड़ा बयान; जानें पूरी सच्चाई

    अमेरिका के टैरिफ हमले से सहमा दलाल स्ट्रीट! खुलते ही 700 अंक टूटा सेंसेक्स, Infosys और IndiGo समेत कई दिग्गज शेयर धड़ाम

    अमेरिका के टैरिफ हमले से सहमा दलाल स्ट्रीट! खुलते ही 700 अंक टूटा सेंसेक्स, Infosys और IndiGo समेत कई दिग्गज शेयर धड़ाम

    venue changed for wtc 2027 final the oval to host the thrill of test cricket instead of lord’s

    venue changed for wtc 2027 final the oval to host the thrill of test cricket instead of lord’s

    CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

    CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

    ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

    ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    Connaught Place का बुरा हाल, छात्र आंदोलन से दुकानदारों की टूटी कमर! 65-70% तक गिर गई बिक्री

    Connaught Place का बुरा हाल, छात्र आंदोलन से दुकानदारों की टूटी कमर! 65-70% तक गिर गई बिक्री

    60 दिन बाद कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर के पार, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

    60 दिन बाद कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर के पार, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

    क्या एयरलाइन बिजनेस में उतरने जा रहा है अदाणी ग्रुप? कंपनी ने दिया बड़ा बयान; जानें पूरी सच्चाई

    क्या एयरलाइन बिजनेस में उतरने जा रहा है अदाणी ग्रुप? कंपनी ने दिया बड़ा बयान; जानें पूरी सच्चाई

    अमेरिका के टैरिफ हमले से सहमा दलाल स्ट्रीट! खुलते ही 700 अंक टूटा सेंसेक्स, Infosys और IndiGo समेत कई दिग्गज शेयर धड़ाम

    अमेरिका के टैरिफ हमले से सहमा दलाल स्ट्रीट! खुलते ही 700 अंक टूटा सेंसेक्स, Infosys और IndiGo समेत कई दिग्गज शेयर धड़ाम

    Infosys को मिला नया बॉस, आशीष कुमार डैश होंगे नए CEO और MD; 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कुर्सी

    Infosys को मिला नया बॉस, आशीष कुमार डैश होंगे नए CEO और MD; 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कुर्सी

    मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद भारत में क्यों नहीं बढ़े PNG के दाम? सरकार ने बताया कारण

    मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद भारत में क्यों नहीं बढ़े PNG के दाम? सरकार ने बताया कारण

    IndiGo की उड़ान को लगा बड़ा झटका, पहली तिमाही में ₹382 करोड़ का नुकसान; निवेशकों की उड़ी नींद!

    IndiGo की उड़ान को लगा बड़ा झटका, पहली तिमाही में ₹382 करोड़ का नुकसान; निवेशकों की उड़ी नींद!

    तेल की बढ़ती कीमतों ने डुबोया शेयर बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट, जानिए किन शेयरों में आई ज्यादा बिकवाली?

    तेल की बढ़ती कीमतों ने डुबोया शेयर बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट, जानिए किन शेयरों में आई ज्यादा बिकवाली?

    सिर्फ 200 लोगों को ही मिलेगी Skoda Slavia का नया एडिशन, दो नए शानदार रंगों में हुई लॉन्च; चूक गए तो फिर नहीं मिलेगा मौका

    सिर्फ 200 लोगों को ही मिलेगी Skoda Slavia का नया एडिशन, दो नए शानदार रंगों में हुई लॉन्च; चूक गए तो फिर नहीं मिलेगा मौका

    भारती एयरटेल दे रही ₹24 और हीरो मोटोकॉर्प ₹75 का डिविडेंड! 43 कंपनियां बांटेंगी ₹1127 करोड़

    भारती एयरटेल दे रही ₹24 और हीरो मोटोकॉर्प ₹75 का डिविडेंड! 43 कंपनियां बांटेंगी ₹1127 करोड़

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    dates announced for wtc final alongside 2027 ashes oval set to host biggest stage in test cricket

    dates announced for wtc final alongside 2027 ashes oval set to host biggest stage in test cricket

    दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के लुक पर उठाए सवाल:कहा- रामायण में सीता के घुंघराले बालों का कहीं वर्णन नहीं; मेकर्स ने पोस्टपोन किया ट्रेलर

    दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के लुक पर उठाए सवाल:कहा- रामायण में सीता के घुंघराले बालों का कहीं वर्णन नहीं; मेकर्स ने पोस्टपोन किया ट्रेलर

    Ashok Sharma: 154.2 kmph की रफ्तार और कड़ा संघर्ष, किसान का बेटा बना India का नया पेस सनसनी

    Ashok Sharma: 154.2 kmph की रफ्तार और कड़ा संघर्ष, किसान का बेटा बना India का नया पेस सनसनी

    Mayank Yadav की 149 km/h Speed ने जिम्बाब्वे को चौंकाया, पिता की मन्नत और BCCI का भरोसा रंग लाया

    Mayank Yadav की 149 km/h Speed ने जिम्बाब्वे को चौंकाया, पिता की मन्नत और BCCI का भरोसा रंग लाया

    टीवी इंडस्ट्री की पार्टी में ड्रग का बजट होता है:एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री बोलीं- नशे की वजह से कई बार शूटिंग कैंसिल हुई, मैंने भी सारे नशे किए

    टीवी इंडस्ट्री की पार्टी में ड्रग का बजट होता है:एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री बोलीं- नशे की वजह से कई बार शूटिंग कैंसिल हुई, मैंने भी सारे नशे किए

    भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:फोटो के लिए कुत्ते को बेरहमी से घसीटा गया, एक्ट्रेस बोलीं- ये बेवकूफ आदमी है कौन, वाहियात

    Malaika Arora Vs Khesari Lal Yadav; Viral Dog Video

    मूवी रिव्यू: उत्तर दा पुत्तर:वास्तु के बहाने बड़ा तंज कसती है फिल्म, क्या किस्मत सच में दिशाओं से बदलती है?

    मूवी रिव्यू: उत्तर दा पुत्तर:वास्तु के बहाने बड़ा तंज कसती है फिल्म, क्या किस्मत सच में दिशाओं से बदलती है?

    मूवी रिव्यू: दुल्हनिया ले आएगी:रिश्तों पर नहीं, समाज की सोच पर निशाना साधती है खुशाली कुमार की फिल्म

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    PM मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया अपमानजनक पोस्ट, बेंगलुरु में स्ट्रीट फूड वेंडर गिरफ्तार

    PM मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया अपमानजनक पोस्ट, बेंगलुरु में स्ट्रीट फूड वेंडर गिरफ्तार

    NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, अदालत से क्या मांग की गई है?

    NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, अदालत से क्या मांग की गई है?

    पेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, संसद में आज भी हो रहा हंगामा, LIVE अपडेट्स

    पेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, संसद में आज भी हो रहा हंगामा, LIVE अपडेट्स

    450 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-यूपी से पंजाब तक 8 जगहों पर की ताबड़तोड़ रेड

    450 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-यूपी से पंजाब तक 8 जगहों पर की ताबड़तोड़ रेड

    सरकार और CJP के बीच आज होगी बातचीत, Constitution Club में पहुंचेंगे नेता

    सरकार और CJP के बीच आज होगी बातचीत, Constitution Club में पहुंचेंगे नेता

    LIVE: दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CJP नेताओं से आज सरकार के प्रतिनिधि करेंगे बातचीत

    LIVE: दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CJP नेताओं से आज सरकार के प्रतिनिधि करेंगे बातचीत

    सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़कर जारी किया बयान, सरकार से क्या बात हुई? सब कुछ बताया

    सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़कर जारी किया बयान, सरकार से क्या बात हुई? सब कुछ बताया

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध करने वालों पर केंद्र सरकार का रुख नरम, केस ना दर्ज करने पर कर रही विचार

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध करने वालों पर केंद्र सरकार का रुख नरम, केस ना दर्ज करने पर कर रही विचार

    बीमार पति को अस्पताल ले जा रही थी महिला, कार का हो गया एक्सीडेंट, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    बीमार पति को अस्पताल ले जा रही थी महिला, कार का हो गया एक्सीडेंट, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    ‘जनता को बेवकूफ ना बनाएं, जंतर-मंतर पर छात्रों से जुड़ें’, विपक्ष के प्रदर्शन से क्यों दुखी हैं वांगचुक की पत्नी?

    ‘जनता को बेवकूफ ना बनाएं, जंतर-मंतर पर छात्रों से जुड़ें’, विपक्ष के प्रदर्शन से क्यों दुखी हैं वांगचुक की पत्नी?

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Mahima Chaudhry Birthday Interesting Facts; Breast Cancer | Subhash Ghai Controversy | महिमा चौधरी@52, सुभाष घई पर करियर बर्बाद का आरोप लगाया: दो मिसकैरेज, रोड एक्सीडेंट से चेहरे में घुसे कांच के 67 टुकड़े; कैंसर से जीतीं

by krutikadalvibiz
September 12, 2025
in Entertainment
247 5
0
Mahima Chaudhry Birthday Interesting Facts; Breast Cancer | Subhash Ghai Controversy | महिमा चौधरी@52, सुभाष घई पर करियर बर्बाद का आरोप लगाया: दो मिसकैरेज, रोड एक्सीडेंट से चेहरे में घुसे कांच के 67 टुकड़े; कैंसर से जीतीं
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महिमा चौधरी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। - Dainik Bhaskar

महिमा चौधरी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं।

महिमा चौधरी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह कम उम्र से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं। इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की।

महिमा को पहला एड आमिर खान और ऐश्वर्या राय के साथ मिला। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने शुरुआत में ठुकरा दिए। आखिरकार, उन्होंने सुभाष घई की फिल्म परदेस से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो एक बड़ी हिट साबित हुई।

महिमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। उन्होंने साल 2006 में शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2013 में उनका तलाक हो गया।

आज महिमा चौधरी के 52वें जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें…

मॉडलिंग के लिए पढ़ाई छोड़ी, ‘मिस दार्जिलिंग’ का खिताब जीता

महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर 1973 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। उनके पिता जाट परिवार से थे, जबकि उनकी मां नेपाली थीं। महिमा उनकी इकलौती संतान थीं। महिमा स्पोर्ट्स में बहुत अच्छी थीं। पिता को लगता था कि वो बड़ी होकर स्पोर्ट्स पर्सन या आर्मी में जाएंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

16-17 साल की उम्र में महिमा का मन फिल्मों में लगने लगा। हाई स्कूल तक की पढ़ाई दार्जिलिंग के कुर्सियांग स्थित डॉव हिल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दार्जिलिंग के लोरेटो कॉन्वेंट कॉलेज में ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया।

लेकिन 1990 में पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक स्थानीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया और ‘मिस दार्जिलिंग’ का खिताब भी जीता। महिमा के इस फैसले से उनके पिता नाराज रहे और उनसे लगभग 1 साल तक बात नहीं की। हालांकि मां ने पूरा सपोर्ट किया।

पिता के साथ महिमा चौधरी।

पिता के साथ महिमा चौधरी।

आमिर खान और ऐश्वर्या राय के साथ एड में आईं नजर

मॉडलिंग के साथ-साथ महिमा ने एड में भी काम पाने की कोशिश शुरू कर दी थी। इसी दौरान उन्हें पेप्सी के एक विज्ञापन में काम करने का मौका मिला, जिसका ऑडिशन दिल्ली में हुआ था। इस विज्ञापन में उनके साथ आमिर खान और ऐश्वर्या राय भी थे, जिन्हें मुंबई से चुना गया था।

यह महिमा का पहला विज्ञापन था, जो साल 1995 में आया था। यह उस समय के सबसे फेमस विज्ञापनों में से एक था और हर क्रिकेट मैच के दौरान इसे दिखाया जाता था। इस एड के बाद महिमा को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे, लेकिन उन्होंने तुरंत फिल्मों में कदम नहीं रखा।

उस समय उन्हें खुद पर उतना आत्मविश्वास नहीं था, इसलिए उन्होंने पहले अपने अनुभव और पहचान को बढ़ाने के लिए कई कॉमर्शियल एड किए। महिमा ने 100 से भी ज्यादा विज्ञापनों में काम किया, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में अच्छी पहचान मिली।

सुभाष घई की पड़ी नजर, बन गईं परदेस की हीरोइन

एड के बाद महिमा ने वीडियो जॉकी के तौर पर चैनल V के लिए काम किया। वह इस चैनल के लोकप्रिय शो ‘पब्लिक डिमांड’ को बतौर वीजे होस्ट करती थीं। एक ऐसे ही कार्यक्रम के दौरान जब महिमा शो को होस्ट कर रही थीं, फिल्म निर्माता सुभाष घई भी वहां मौजूद थे। उन दिनों वह अपनी अगली फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने 3000 से अधिक लड़कियों के ऑडिशन लिए थे।

हालांकि महिमा को देखते ही उनकी तलाश पूरी हो गई। इसके बाद उन्होंने महिमा को फिल्म परदेस का ऑफर दे दिया। यहीं से महिमा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। पहली ही फिल्म में महिमा की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। वह न सिर्फ रातों-रात स्टार बन गईं, बल्कि उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।

सुभाष घई पर लगाया करियर बर्बाद करने का आरोप

महिमा ने शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म परदेस से डेब्यू किया था। वहीं, फिल्म की रिलीज के लगभग 23 साल बाद महिमा चौधरी ने डायरेक्टर सुभाष घई पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में महिमा ने बताया कि साल 1998 या 1999 में ट्रेड गाइड मैगजीन में सुभाष घई ने उनकी फोटो के साथ विज्ञापन दिया था, जिसमें लिखा था कि महिमा के साथ जो भी काम करना चाहता है उसे सुभाष घई से कॉन्टैक्ट करना होगा।

इस विज्ञापन में दावा किया गया था कि महिमा ने घई के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसलिए बिना इजाजत वह किसी अन्य प्रोड्यूसर या डायरेक्टर के साथ काम नहीं कर सकती हैं। हालांकि महिमा ने इंटरव्यू में बताया था, मैंने कभी सुभाष घई के साथ ऐसा कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया था, लेकिन फिर भी उन्होंने मुझे काफी परेशान किया था।

वे मुझे कोर्ट तक ले गए और मेरा पहला शो कैंसिल करवाना चाहते थे। यह सब मेरे लिए बेहद तनावपूर्ण था। उन्होंने सभी प्रोड्यूसर्स को मैसेज भेजा कि कोई भी मेरे साथ काम न करे। उस मुश्किल दौर में मेरे साथ सिर्फ सलमान खान, संजय दत्त, डेविड धवन और राजकुमार संतोषी थे।

महिमा ने यह भी बताया कि राम गोपाल वर्मा ने उन्हें फिल्म सत्या के लिए साइन किया था और उन्होंने साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था, लेकिन शूटिंग शुरू होने से दो दिन पहले उन्हें बिना कोई सूचना दिए फिल्म से निकाल दिया गया। यह सब बातें उन्हें प्रेस से पता चलीं कि उनकी जगह उर्मिला मातोंडकर को ले लिया गया है।

रोड एक्सीडेंट से चेहरा बिगड़ा, ग्लास के 67 टुकड़े चेहरे से निकाले गए

1999 में रिलीज हुई फिल्म दिल क्या करे की शूटिंग के दौरान महिमा चौधरी का भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ था। यह हादसा उनकी जिंदगी का एक ऐसा मोड़ साबित हुआ, जिसने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से झकझोर कर रख दिया। पिंकविला से बातचीत में महिमा ने बताया था, मैं प्रकाश झा के साथ अजय देवगन प्रोडक्शन की फिल्म दिल क्या करे की शूटिंग कर रही थीं।

शूटिंग का लास्ट दिन बचा था। मैं होटल से शूटिंग लोकेशन के लिए निकली थीं, तभी गलत डायरेक्शन से आ रहे दूध के टैंकर से लदे ट्रक ने मेरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांच के टुकड़े गोलियों की रफ्तार से उनके चेहरे पर जा लगे।

घटना के तुरंत बाद ही मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद सबसे पहली मेरी मां और अजय देवगन पहुंचे थे। मेरी सर्जरी हुई, जिसमें कांच के 67 टुकड़े चेहरे से निकाले गए।

डॉक्टर ने मुझे सलाह दी थी कि मैं शीशे में अपना चेहरा न देखूं। इस हादसे से मैं पूरी तरह से टूट गई थी। मुझे डर सताने लगा था कि इस कारण मेरा करियर खराब हो जाएगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। खुद को संभाला और वापसी की। इसके बाद न केवल दिल क्या करे की शूटिंग पूरी की, बल्कि इसके बाद धड़कन, बागबान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया।

एक नजर महिमा चौधरी की पर्सनल लाइफ पर…

टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ अफेयर की चर्चा

महिमा न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा भी रहीं। नवभारत टाइम्स के मुताबिक, उनका नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जोड़ा गया। कहा जाता है कि महिमा फेमस टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं, लेकिन फिर लिएंडर की नजदीकियां इंडियन मॉडल रिया पिल्लई से बढ़ने लगी थीं। इसी के चलते महिमा ने लिएंडर पेस से ब्रेकअप कर लिया।

2 बार मिसकैरेज हुआ, शादी के 7 साल बाद तलाक

लिएंडर पेस से ब्रेकअप के बाद महिमा की जिंदगी में बॉबी मुखर्जी आए। दरअसल, बॉबी मुखर्जी महिमा के भाई के दोस्त थे। इस वजह से बॉबी का उनके घर आना-जाना था। धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने 2006 में शादी कर ली। बॉबी की महिमा से यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से उन्होंने तलाक ले लिया था।

दोनों ने 2006 में लास वेगास में गुपचुप शादी की थी, पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बारे में खुलकर तभी बताया, जब उनकी बेबी बंप वाली तस्वीरें वायरल हुई थीं। साल 2007 में महिमा चौधरी ने बेटी अरियाना को जन्म दिया।

साल 2007 तक महिमा और बॉबी के बीच सबकुछ ठीक था, लेकिन इसके बाद से दिक्कतें शुरू हो गईं और दोनों ने 2013 में तलाक ले लिया। नवभारत टाइम्स के मुताबिक, बॉबी की उनकी एक्स-वाइफ के साथ कानूनी लड़ाई शुरू हो गई और इसकी वजह से महिमा चौधरी के साथ मतभेद शुरू हो गए।

‘बॉलीवुड बबल’ से बातचीत में महिमा ने बताया था कि उनके और पति के बीच कई इश्यू थे, जिनके बारे में वह घरवालों को भी नहीं बता पाई थीं क्योंकि आपको लगता है कि अरे ये तो एक ही दिक्कत है। फिर आप चुप बैठ जाते हो, लेकिन फिर एक और इश्यू क्रिएट होता है, फिर आप रह जाते हो।

महिमा ने बताया था कि उन्होंने खुद ही अरियाना को पाला और पति का सपोर्ट नहीं मिला। वह जब भी किसी इवेंट या शो के लिए जातीं, तो बेटी को मां के घर छोड़तीं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वो मानसिक तौर पर खुश नहीं रहती थीं, जिस कारण उनका दो बार मिसकैरेज हुआ।

आखिरी बार महिमा फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं।

आखिरी बार महिमा फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं।

कैंसर के समय बेटी ने मां बन रखा ख्याल

तलाक के बाद महिमा अपनी बेटी की परवरिश में लगी थीं। इसी दौरान उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला। दरअसल, इसका पता उन्हें तब चला जब उन्होंने हर साल की तरह अपना रेगुलर चेकअप कराया। उस समय उन्हें कुछ अजीब सा महसूस हुआ, जो उन्होंने डॉक्टर को बताया। हालांकि डॉक्टर ने कहा कि सब कुछ नॉर्मल है, लेकिन एहतियातन बायोप्सी कराने की सलाह दी।

बायोप्सी के बाद भी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ क्योंकि ट्यूमर बहुत छोटा था। डॉक्टर ने बताया कि यह आगे चलकर कैंसर बन सकता है, इसलिए इसे अभी ही निकाल देना बेहतर होगा। इसके बाद महिमा की सर्जरी की गई और उसी दौरान पता चला कि उन्हें वास्तव में ब्रेस्ट कैंसर है। दुनिया भर में हर सात में से एक महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना होती है।

अनुपम खेर ने किया सपोर्ट

कैंसर के दौरान भी महिमा काम कर रही थीं। एक दिन उन्हें अनुपम खेर एयरपोर्ट पर मिले थे। इसके 5 दिन बाद एक्टर ने उन्हें कॉल कर एक फिल्म का ऑफर दिया, लेकिन महिमा ने मना कर दिया और कहा कि उन्हें हर 20 दिन पर एक ट्रीटमेंट कराना पड़ता है, जिससे वह काफी कमजोर हो जाती हैं। अगर वह ये फिल्म करेंगी तो इसके लिए विग पहनना होगा।

इसके बाद अनुपम खेर ने कहा- क्यों विग पहनना पड़ेगा। तब एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कैंसर है। फिर उन्होंने कहा कि फिल्म जरूर करो और विग के साथ करो, और ये भी फिल्म तुमको ही करना है। इसके बाद महिमा फिल्म ‘द सिग्नेचर’ में नजर आई थीं।

खबरें और भी हैं…
Tags: BirthdayBollywood CareerBreastcancerChaudhrycontroversyFactsFilmfare AwardGhaiInterestingMahimaMahima ActingMahima Chaudhry CancerMahima Chaudhry CareerMahima Chaudhry Road AccidentMahima Chaudhry Vs Subhash GhaiMahima Ghai ControversyPardes MovieRitu ChaudharySubhashआरपएकसडटककचकरयरकसरघईघसचधर52चहरजतटकडदपरबरबदममसकरजमहमरडलगयससभष
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Connaught Place का बुरा हाल, छात्र आंदोलन से दुकानदारों की टूटी कमर! 65-70% तक गिर गई बिक्री

Connaught Place का बुरा हाल, छात्र आंदोलन से दुकानदारों की टूटी कमर! 65-70% तक गिर गई बिक्री

July 24, 2026
dates announced for wtc final alongside 2027 ashes oval set to host biggest stage in test cricket

dates announced for wtc final alongside 2027 ashes oval set to host biggest stage in test cricket

July 24, 2026
PM मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया अपमानजनक पोस्ट, बेंगलुरु में स्ट्रीट फूड वेंडर गिरफ्तार

PM मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया अपमानजनक पोस्ट, बेंगलुरु में स्ट्रीट फूड वेंडर गिरफ्तार

July 24, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In