• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    नोएडा में औद्योगिक जमीनों की ट्रांसफर फीस में 3% की कटौती, टाइम एक्सटेंशन और शेयरहोल्डिंग के नियमों में भी राहत

    नोएडा में औद्योगिक जमीनों की ट्रांसफर फीस में 3% की कटौती, टाइम एक्सटेंशन और शेयरहोल्डिंग के नियमों में भी राहत

    30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

    30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

    अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, सामने आया VIDEO, Jio की धमाकेदार लिस्टिंग से निवेशकों की चांदी

    अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, सामने आया VIDEO, Jio की धमाकेदार लिस्टिंग से निवेशकों की चांदी

    WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा

    WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा

    England के James Anderson अब Italy में खेलेंगे Cricket, Napoli Knights के बने कप्तान

    England के James Anderson अब Italy में खेलेंगे Cricket, Napoli Knights के बने कप्तान

    छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर तक चलेंगी लग्जरी बसें- चेक करें डिटेल्स

    छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर तक चलेंगी लग्जरी बसें- चेक करें डिटेल्स

    Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

    Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

    27% की बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ Jio का शेयर, इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए यादगार बना पहला दिन

    27% की बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ Jio का शेयर, इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए यादगार बना पहला दिन

    ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

    ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

    सोने की कीमतों में उछाल, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं- चेक करें आज के ताजा रेट

    सोने की कीमतों में उछाल, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं- चेक करें आज के ताजा रेट

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट की घोषणा, अब 63% मिलेगा महंगाई भत्ता

    सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट की घोषणा, अब 63% मिलेगा महंगाई भत्ता

    how to stop credit card and loan spam calls using the trai app

    how to stop credit card and loan spam calls using the trai app

    कैबिनेट ने खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को दी मंजूरी, ₹1856.67 करोड़ खर्च करेगी सरकार

    कैबिनेट ने खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को दी मंजूरी, ₹1856.67 करोड़ खर्च करेगी सरकार

    genie 4 ai world model launched to generate interactive 3d environments

    genie 4 ai world model launched to generate interactive 3d environments

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा

    WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा

    England के James Anderson अब Italy में खेलेंगे Cricket, Napoli Knights के बने कप्तान

    England के James Anderson अब Italy में खेलेंगे Cricket, Napoli Knights के बने कप्तान

    Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

    Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

    ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

    ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

    india women beat zimbabwe by eight wickets to win odi series three zero

    india women beat zimbabwe by eight wickets to win odi series three zero

    नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की

    नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की

    wpl 2027 auction in kochi five teams to fill twenty seven slots

    wpl 2027 auction in kochi five teams to fill twenty seven slots

    Katrina Kaif Statement on Body Shaming

    Katrina Kaif Statement on Body Shaming

    Abhishek Sharma की तूफानी पारी पर बोले Finn Allen, लय में आने पर रोकना नामुमकिन

    Abhishek Sharma की तूफानी पारी पर बोले Finn Allen, लय में आने पर रोकना नामुमकिन

    प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत

    प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    करवा चौथ पर पति-पत्नी दोनों रहेंगे घर, इस राज्य में पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी; CM ने किया ऐलान

    करवा चौथ पर पति-पत्नी दोनों रहेंगे घर, इस राज्य में पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी; CM ने किया ऐलान

    राहुल गांधी की रैली से पहले व्यापारियों के सपोर्ट में नितिन नवीन ने निकाला ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च, जानें क्या कहा?

    राहुल गांधी की रैली से पहले व्यापारियों के सपोर्ट में नितिन नवीन ने निकाला ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च, जानें क्या कहा?

    मैला साफ करने, सीवर या सेप्टिक टैंक की सफाई में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को 30 लाख रुपये का मुआवजा दें- सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश

    मैला साफ करने, सीवर या सेप्टिक टैंक की सफाई में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को 30 लाख रुपये का मुआवजा दें- सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश

    MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बैलेट पेपर से भी नहीं खुला खाता; BJP-SP को कितनी सीटें मिलीं?

    MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बैलेट पेपर से भी नहीं खुला खाता; BJP-SP को कितनी सीटें मिलीं?

    MLC चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर अमित शाह ने कसा तंज, बोले- “Ballot Box इस्तीफा दो”

    MLC चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर अमित शाह ने कसा तंज, बोले- “Ballot Box इस्तीफा दो”

    सेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी, 335 K9 वज्र तोपें और 200 स्वदेशी हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना

    सेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी, 335 K9 वज्र तोपें और 200 स्वदेशी हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना

    भारत के नए लैब एनिमल नियमों पर दोबारा गहराई से विचार की जरूरत क्यों?

    भारत के नए लैब एनिमल नियमों पर दोबारा गहराई से विचार की जरूरत क्यों?

    ‘बैलेट पेपर पर चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’ PM मोदी ने MLC चुनाव रिजल्ट को लेकर कसा तंज

    ‘बैलेट पेपर पर चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’ PM मोदी ने MLC चुनाव रिजल्ट को लेकर कसा तंज

    अभिजीत दिपके का ऐलान, CJP करेगी कांग्रेस की रैली का समर्थन, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी है’

    अभिजीत दिपके का ऐलान, CJP करेगी कांग्रेस की रैली का समर्थन, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी है’

    सड़क हादसे के मामले में क्यों चली गई पुलिस कमिश्नर की कुर्सी? चर्चा में आया केरल सरकार का फैसला

    सड़क हादसे के मामले में क्यों चली गई पुलिस कमिश्नर की कुर्सी? चर्चा में आया केरल सरकार का फैसला

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बैलेट पेपर से भी नहीं खुला खाता; BJP-SP को कितनी सीटें मिलीं?

by Dainik Mirror
October 28, 2026
in Blog, Lifestyle
247 5
0
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बैलेट पेपर से भी नहीं खुला खाता; BJP-SP को कितनी सीटें मिलीं?
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Highlights

  • चार राज्यों के विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, 28 सीटों पर नहीं मिली एक भी जीत।
  • यूपी में बीजेपी की 6 और सपा की 5 सीटें, अखिलेश ने काउंटिंग में गड़बड़ी के आरोप लगाए।
  • बिहार में जनसुराज ने कांग्रेस से दरभंगा टीचर सीट छीनी, पटना ग्रेजुएट सीट पर नीरज कुमार जीते।

नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों की विधान परिषद सीटों के चुनाव नतीजों ने देश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए इन चुनावों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस 28 सीटों पर अपना खाता नहीं खोल पाई। बीजेपी ने अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया। बिहार में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी एक सीट जीतने में कामयाब रही। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैलेट पेपर से हुए चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए विधान परिषद चुनावों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में बैलेट पेपर से मतदान हुआ था। ऐसे में अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं। चुनावों में हार के बाद कांग्रेस के नेता नतीजों की समीक्षा की बात कह रहे हैं, लेकिन बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर कायम हैं। बीजेपी नेताओं ने भी कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराने के तर्क पर इन नतीजों से सवाल खड़े होते हैं।

यूपी में बीजेपी की 6, सपा की 5 सीटें

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए। करीब 36 घंटे की मतगणना के बाद उपलब्ध नतीजों और रुझानों के मुताबिक, बीजेपी को 6 और सपा को 5 सीटें मिलने का अनुमान है। साल 2020 में भी बीजेपी के पास 6 सीटें थीं, जबकि सपा की सीटें 3 से बढ़कर 5 हो गईं। इस तरह बीजेपी को न फायदा हुआ, न नुकसान, लेकिन सपा ने 2 सीटों का फायदा हासिल किया। सपा ने वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर जीत दर्ज की। नतीजों से अखिलेश यादव उत्साहित हैं, लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं को सावधानी बरतने की सलाह दी। अखिलेश ने कहा कि जोश में होश नहीं खोना चाहिए और जीत का जश्न शांति से मनाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि अगर कार्यकर्ताओं ने हुड़दंग किया, तो बीजेपी उनकी जीत को गुंडागर्दी बताने लगेगी।

‘गिनती में गड़बड़ी नहीं होती तो सभी सीटें जीतते’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मतगणना में गड़बड़ी नहीं होती, तो सपा सभी सीटें जीत सकती थी। उन्होंने गिनती के दौरान हुए विवादों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए। आगरा में उन्होंने आरोप लगाया कि सपा उम्मीदवार आकाश अग्रवाल पर हमला किया गया और बीजेपी ने गड़बड़ी करके चुनाव जीतने की कोशिश की। हालांकि, आखिरकार आकाश अग्रवाल ही चुनाव जीत गए। मतगणना के दौरान आकाश धरने पर भी बैठे थे। जीत के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का भारी समर्थन मिला, इसलिए वह चुनाव जीत पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की। आकाश ने चुनावी माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि विधान परिषद चुनावों की मौजूदा स्थिति देखकर लगता है कि भविष्य में शायद वही पार्टियां उम्मीदवार उतारेंगी, जिनकी सरकार होगी।

वाराणसी की दोनों सीटें सपा के खाते में

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक, दोनों विधान परिषद सीटें पहले भी सपा के पास थीं। इस बार भी दोनों सीटों पर सपा की जीत तय बताई गई। मतगणना के दौरान बीजेपी और सपा के एजेंटों के बीच कहासुनी हुई। अखिलेश ने इसे मुद्दा बनाते हुए कहा कि बनारस ने बीजेपी की नाकामी का रोड शो निकाल दिया है और अब नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। सपा नेता उदयवीर सिंह ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता इधर-उधर की बातें करते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि वाराणसी में उनकी हार क्यों हुई। उदयवीर ने दावा किया कि वाराणसी में बीजेपी की हार इस बात का संकेत है कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्या हो सकता है।

गोरखपुर में करीबी मुकाबला, बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी जीते

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव दूसरे स्थान पर रहे। यहां पहली वरीयता के वोटों की गिनती में बीजेपी को बढ़त मिली थी। दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती शुरू होने पर फिर हंगामा हुआ और राजीव यादव मतगणना छोड़कर बाहर निकल गए। अखिलेश यादव ने इस घटना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में बीजेपी नैतिक रूप से हार गई और अगर मतगणना में साजिश नहीं होती, तो यहां भी वाराणसी जैसा नतीजा आता। दूसरी ओर, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी केवल 5 सीटें जीती है, इसलिए ज्यादा उछलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की हवा निकल जाएगी।

बिहार में जनसुराज ने कांग्रेस को दिया झटका

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 6 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके थे। बीजेपी ने कोसी स्नातक और तिरहुत शिक्षक सीटें जीतीं। पटना शिक्षक सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार को जीत मिली, जबकि सारण शिक्षक सीट निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज के खाते में गई। तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी जीते। दरभंगा स्नातक सीट पर बीजेपी आगे चल रही थी। बिहार में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका दरभंगा शिक्षक सीट पर लगा, जो पहले उसके पास थी। इस बार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार ने यह सीट जीत ली। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत

पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार ने जीत दर्ज की। बाहुबली नेता अनंत सिंह ने जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाई थी। खबरों के मुताबिक, मतगणना शुरू होने से पहले उन्होंने रसगुल्ले भी बनवाकर रखे थे। लेकिन नतीजे नीरज कुमार के पक्ष में आने के बाद जश्न की जगह उनके घर में सन्नाटा छा गया। नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर तंज कसते हुए उनकी नकल उतारी और कहा कि बाहुबल वाली रील का अंत हो चुका है। चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह ने कहा था कि नतीजे आने पर नीरज कुमार की गैस निकल जाएगी।

नीरज की जीत के बाद उनके समर्थक पुदीना लेकर नाचते दिखे। उन्होंने मजाक में कहा कि अगर अनंत सिंह या उनके समर्थकों को बदहजमी या गैस की परेशानी हो, तो वे नीरज कुमार के घर से पुदीना ले जाएं। हार के बाद अनंत सिंह ने कहा कि जनता ने फैसला दे दिया है और वह इसे स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन नीरज कुमार का विरोध जारी रहेगा। इसके बाद वह घर के अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। उन्होंने कहा कि अब उनके सोने का समय हो गया है और वह किसी से बात नहीं करेंगे।

तेजस्वी ने जताई खुशी, बीजेपी ने दिया जवाब

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना शिक्षक सीट पर अपनी पार्टी की जीत पर खुशी जताई। यह सीट साल 2020 में बीजेपी ने जीती थी, लेकिन इस बार आरजेडी के खाते में चली गई। तेजस्वी ने कहा कि पढ़े-लिखे मतदाताओं वाले चुनाव में उनकी पार्टी को कम से कम एक सीट पर जीत मिली है। उन्होंने दावा किया कि अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होते, तो आरजेडी का प्रदर्शन और बेहतर होता। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें सफलता नहीं मिलती, वे बहाने बनाते हैं, क्योंकि उनके पास दूसरा विकल्प नहीं होता।

सीएम सम्राट ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपनी पार्टी की हार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर उम्मीदवारों का चयन ठीक तरीके से किया गया होता, तो शायद कांग्रेस को यह दिन नहीं देखना पड़ता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चुनाव बैलेट पेपर से हुए हैं, तो अब राहुल गांधी अपनी हार का दोष किसे देंगे? उन्होंने कहा कि चुनाव ईवीएम से हों या बैलेट पेपर से, राहुल गांधी की हार तय है, क्योंकि जनता उन्हें पसंद नहीं करती।

महाराष्ट्र में कांग्रेस को 2 सीटों का नुकसान

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव हुए। उपलब्ध नतीजों के मुताबिक, महायुति ने दो सीटें जीतीं, जबकि महाविकास अघाड़ी के खाते में एक सीट गई। बाकी 2 सीटों पर मतगणना के दौरान रुझान सामने आए थे। बीजेपी ने पुणे शिक्षक सीट और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अमरावती शिक्षक सीट जीती। पुणे स्नातक सीट पर शरद पवार के गुट की एनसीपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर भी शरद पवार गुट के उम्मीदवार की जीत लगभग तय बताई गई, जबकि नागपुर में बीजेपी के सुधाकर कोहले आगे चल रहे थे। कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी पिछड़ गए थे। कांग्रेस के लिए चिंता की बात यह रही कि जिन 5 सीटों पर चुनाव हुआ, उनमें से 2 पहले उसके पास थीं और दोनों पर उसको मात मिली है।

शरद पवार गुट ने कांग्रेस दिखाया आईना

महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस की स्थिति पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी को हार के लिए कोई नया बहाना ढूंढना पड़ेगा। दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सरकारी तंत्र और धनबल का इस्तेमाल करके चुनाव जीता। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने कहा कि अगर चुनाव ईमानदारी से होते, तो नतीजे कुछ और होते। हालांकि, एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता शशिकांत शिंदे ने कांग्रेस को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस जिद पर नहीं अड़ती और महाविकास अघाड़ी के नेता साथ बैठकर रणनीति बनाते, तो मिलकर चुनाव लड़ने से महायुति को कड़ी टक्कर दी जा सकती थी।

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार, फिर भी चारों सीटों पर हार

कर्नाटक के नतीजे कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुए। राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद पार्टी 4 विधान परिषद सीटों में से एक भी नहीं जीत पाई। बीजेपी ने 3 सीटें जीतीं, जबकि पहले कांग्रेस के पास रही एक सीट जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने छीन ली। बेंगलुरु शिक्षक सीट पर जेडीएस उम्मीदवार एपी रंगनाथ ने कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नतीजों पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के परिणाम क्या संकेत दे रहे हैं, यह समझदार लोग समझ गए हैं। राहुल गांधी समझेंगे या नहीं, यह कहना मुश्किल है।

‘हार की समीक्षा करेंगे, बैलेट पेपर की मांग जारी रहेगी’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस कम से कम 2 सीटें जीतेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी हार के कारणों की समीक्षा करेगी और जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते हैं और इन चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान होने के बावजूद कांग्रेस हार गई, तो उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है।

डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेताओं के साथ बैठकर जनता के संदेश पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उनके मुताबिक, बीजेपी और जेडीएस को इन नतीजों पर जरूरत से ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे पहले उपचुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस एक नवंबर के बाद नया एक्शन प्लान तैयार करेगी।

प्रह्लाद जोशी बोले, ‘बटन हो या बैलेट, नतीजा एक ही’

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि बटन दबाकर वोट दिया जाए या बैलेट पेपर से, नतीजा एक ही है, कांग्रेस का सफाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार वोट चोरी के आरोप लगाती है, लेकिन कर्नाटक में उसकी अपनी सरकार होने के बावजूद पार्टी चुनाव हार गई। ऐसे में कांग्रेस को ईवीएम पर सवाल उठाना बंद कर देना चाहिए। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को मान लेना चाहिए कि गड़बड़ी ईवीएम में नहीं, बल्कि कांग्रेस की सोच में है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हार कांग्रेस की नियति बन चुकी है और राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां हार तय हो जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह बात जितनी जल्दी समझ आ जाए, उतना बेहतर होगा।

MLC चुनाव के इन नतीजों का सियासी संदेश क्या है?

कुल मिलाकर, इन चुनावों में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अपनी सीटें बरकरार रखीं और कर्नाटक में भी बढ़त बनाई। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2 सीटों का फायदा हासिल किया। बिहार में जनसुराज ने कांग्रेस से एक सीट छीनी, जबकि आरजेडी ने पटना शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की। महाराष्ट्र में महायुति को बढ़त मिली और कांग्रेस को अपनी पुरानी सीटें गंवानी पड़ीं। कांग्रेस के लिए इन नतीजों से अपनी रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और सहयोगी दलों के साथ तालमेल की समीक्षा करना जरूरी हो गया है। दूसरी ओर, बीजेपी इन नतीजों को राहुल गांधी के चुनावी आरोपों के जवाब के तौर पर पेश कर रही है। अब यह देखना अहम होगा कि इन परिणामों से राजनीतिक दल क्या सबक लेते हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में इसका कितना असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में कांटे की टक्कर में BJP की जीत, सपा ने लगाया गड़बड़ी का आरोप; उम्मीदवार बदलना भी नहीं आया काम

Tags: BJP MLC Election ResultsBJPSPCongress Election DefeatMLCMLC Election Results 2026PM Modi on Ballot Paper ElectionsSP Wins in Uttar Pradeshककगरसकतनखतखलचनवनहपपरबलटभममलससटसपडसफ
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
करवा चौथ पर पति-पत्नी दोनों रहेंगे घर, इस राज्य में पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी; CM ने किया ऐलान

करवा चौथ पर पति-पत्नी दोनों रहेंगे घर, इस राज्य में पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी; CM ने किया ऐलान

October 28, 2026
नोएडा में औद्योगिक जमीनों की ट्रांसफर फीस में 3% की कटौती, टाइम एक्सटेंशन और शेयरहोल्डिंग के नियमों में भी राहत

नोएडा में औद्योगिक जमीनों की ट्रांसफर फीस में 3% की कटौती, टाइम एक्सटेंशन और शेयरहोल्डिंग के नियमों में भी राहत

October 28, 2026
राहुल गांधी की रैली से पहले व्यापारियों के सपोर्ट में नितिन नवीन ने निकाला ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च, जानें क्या कहा?

राहुल गांधी की रैली से पहले व्यापारियों के सपोर्ट में नितिन नवीन ने निकाला ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च, जानें क्या कहा?

October 28, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In