पलाश मुच्छल का मास्क लगाकर बैठे हुए नजर आए।
इंटरनेशनल क्रिकेटर स्मृति मांधाना से शादी पोस्टपोन होने के बाद म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने मास्क लगाकर उनके दर्शन किए। गले में जपने वाली माला पहनकर साधना में बैठे दिखे। आश्रम में हो रहे प्रवचन में राध
.

प्रेमानंद महाराज के सामने मास्क पहनक बैठे पलाश मुछाल।
पलाश मुछाल स्मृति मंधाना से शादी पोस्टपोन होने के बाद से ट्रोल हो रहे हैं। शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार उन्हें एयरपोर्ट पर ऑल ब्लैक लुक में स्पॉट किया गया था। वहीं दूसरी बार वो प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखाई दिए हैं। वो मास्क लगाकर प्रेमानंद महाराज के शिष्य नवल नागरी के बगल में बैठे हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक जैकेट पहनी है।
7 दिसंबर को शादी
पलाश और स्मृति की शादी की नई डेट को लेकर सोशल मीडिया पर रूमर्स चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि दोनों 7 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी में केवल दोनों के परिवार वाले ही शामिल होंगे। लेकिन अब इन दावों को स्मृति के भाई ने पूरी तरह से नाकार दिया है।
स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने बताया- ‘मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल यह शादी पोस्टपोन है।’

मेहंदी की रस्म से पहले स्मृति पलाश, उनकी बहन पलक मुछाल और जीजा मिथुन के साथ पोज देती हुईं।
23 नवंबर को होनी थी शादी
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी। दोनों की प्री-वेडिंग प्रोग्राम्स भी शुरू हो गए थे। उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लेकिन अचानक स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में ए़डमिट करवाना पड़ा। जिसकी वजह से शादी पोस्टपोन हो गई। इसके बाद पलाश की भी तबीयत खराब हो गई थी।

दोनों ने इंस्टाग्राम बायो पर लगाया बुरी नजर से बचने का इमोजी।
शादी पोस्टपोन होने के बाद फिर स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से रस्मों की सारी फोटोज हटा दीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निजी जीवन को लेकर कई अफवाहें फैलने लगीं। पलाश पर कथित तौर पर स्मृति को चीट करने का आरोप लगा। हालांकि, इन अटकलों के बीच दोनों ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया और बुरी नजर से बचने के लिए एक नजर इमोजी भी जोड़ा।
वहीं, शादी टलने और कथित चीटिंग के आरोपों के बाद सोमवार को पहली बार पलाश पब्लिकली नजर आए थे। वो अपने पेरेंट्स के साथ एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट हुए थे। इस दौरान वो काफी गंभीर नजर आ रहे थे। साथ ही, उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी के अभिवादन का रिप्लाई तक नहीं दिया था। ———————-
पढ़े ये भी जरूरी खबर…
ताजमहल फिल्म के को-प्रोड्यूसर प्रयागराज से अरेस्ट: कानपुर के कारोबारी से जमीन के नाम पर हड़पे 3.30 करोड़, रंगदारी मांगने के आरोप

कारोबारी से करोड़ों की ठगी में ताजमहल फिल्म के को-प्रोड्यूसर इरशाद आलम को कानपुर पुलिस ने बुधवार तड़के प्रयागराज से अरेस्ट कर लिया है। चार दिन पहले इरशाद ने कानपुर के बेकनगंज निवासी कारोबारी से मोहम्मद शोएब को जमीन दिलाने के नाम पर 3.30 करोड़ रुपए ठगे थे।
इसी केस में इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि रुपए वापस मांगने पर इरशाद ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 60 लाख रुपए रंगदारी भी मांगी। पीड़ित ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपराध और मुख्यालय विनोद कुमार सिंह से शिकायत की थी। इसके बाद 29 नवंबर को बेकनगंज पुलिस ने दो नामजद समेत 8 पर रिपोर्ट दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर…







































