प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Aug 9 2025 1:06PM
आईपीएल ट्रेड की खबरों पर रविचंद्रन अश्विन ने मजेदार मोड़ दिया है। साथ ही उन्होंने खबरों को मनोरंजन का जरिया बना दिया है। कुट्टी स्टोरीज विद ऐश के आगामी एपिसोड के टीजर में 38 वर्षीय अश्विन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के साथ बातचीत करते दिख रहे है। जिनका भविष्य इन दिनों चर्चा में है।
इन दिनों चल रही आईपीएल ट्रेड की खबरों पर रविचंद्रन अश्विन ने मजेदार मोड़ दिया है। साथ ही उन्होंने खबरों को मनोरंजन का जरिया बना दिया है। कुट्टी स्टोरीज विद ऐश के आगामी एपिसोड के टीजर में 38 वर्षीय अश्विन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के साथ बातचीत करते दिख रहे है। जिनका भविष्य इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट के अनुसार सैमसन कथित तौर पर राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट से नाखुश हैं और उन्होंने ट्रेड या रिलीज की मांग की है। इस दौरान एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि अश्विन सीएसके से अलग हो सकते हैं।
अन्य न्यूज़




































