
तेज हवाओं के कारण रामेश्वरम आइलैंड और मेनलैंड को जोड़ने वाला 2.2 km लंबे पम्बन ब्रिज पर रेल संचालन प्रभावित हो गया है, जहां हवा की रफ्तार 58 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है। सुरक्षित संचालन के मद्देनज़र रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि कुछ सेवाओं को बीच में ही समाप्त या वैकल्पिक स्टेशनों से रवाना करने का निर्णय लिया गया है। दक्षिण रेलवे ने यात्रियों से अपील है कि वे अपनी यात्रा से पहले नवीनतम अपडेट जरूर जांच लें।
पूरी तरह से कैंसिल ट्रेन
ट्रेन नंबर 16733 रामेश्वरम – ओखा एक्सप्रेस, जो 28.11.2025 को रामेश्वरम से 22.30 बजे निकलने वाली थी, पूरी तरह कैंसिल कर दी गई है।
ओरिजिन स्टेशन में बदलाव
- ट्रेन नंबर 22662 रामेश्वरम – चेन्नई एग्मोर सेतु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 28.11.2025 को रामेश्वरम से 20.50 बजे निकलने वाली थी, मंडपम से शुरू होगी।
- ट्रेन नंबर 22662 रामेश्वरम – चेन्नई एग्मोर सेतु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 29.11.2025 को रामेश्वरम से 20.50 बजे निकलने वाली थी, रामनाथपुरम से शुरू होगी।
- ट्रेन नंबर 16104 रामेश्वरम – तांबरम एक्सप्रेस, जो 29.11.2025 को रामेश्वरम से 16.00 बजे निकलने वाली थी, मंडपम से शुरू होगी।
- ट्रेन नंबर 16344 रामेश्वरम – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल अमृता एक्सप्रेस, जो 29.11.2025 को रामेश्वरम से 13.30 बजे निकलेगी, रामनाथपुरम से शुरू होगी।
- ट्रेन नंबर 16850 रामेश्वरम – तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस, जो 29.11.2025 को रामेश्वरम से 15.00 बजे निकलेगी, मानामदुरई से शुरू होगी।
- ट्रेन नंबर 16752 रामेश्वरम – चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस, जो 29.11.2025 को रामेश्वरम से 17.50 बजे निकलेगी, मंडपम से शुरू होगी।
- ट्रेन नंबर 22621 रामेश्वरम – कन्याकुमारी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 29.11.2025 को रामेश्वरम से 21.15 बजे निकलेगी, मंडपम से शुरू होगी।
- ट्रेन नंबर 16780 रामेश्वरम – तिरुपति एक्सप्रेस, जो 28.11.2025 को रामेश्वरम से 16.30 बजे निकलेगी, मदुरै से शुरू होगी।
- ट्रेन नंबर 56716 रामेश्वरम – मदुरै पैसेंजर, जो 28 और 29.11.2025 को रामेश्वरम से 18.15 बजे निकलेगी, उचिपुली से शुरू होगी।
- ट्रेन नंबर 56712 रामेश्वरम – मदुरै पैसेंजर, जो 29.11.2025 को रामेश्वरम से 05.45 बजे निकलने वाली है, उचिपुली से शुरू होगी।
- ट्रेन नंबर 56714 रामेश्वरम – मदुरै पैसेंजर, जो 29.11.2025 को रामेश्वरम से 11.40 बजे निकलने वाली है, उचिपुली से शुरू होगी।
शॉर्ट टर्मिनेशन
- ट्रेन नंबर 22614 अयोध्या कैंट – रामेश्वरम एक्सप्रेस, जो 26.11.2025 को अयोध्या कैंट से 23.10 बजे निकली थी, मंडपम पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
- ट्रेन नंबर 22661 चेन्नई एग्मोर – रामेश्वरम सेतु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 28.11.2025 को चेन्नई एग्मोर से 17.45 बजे निकलने वाली है, मंडपम पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। रामनाथपुरम
- ट्रेन नंबर 16103 तांबरम- रामेश्वरम एक्सप्रेस, जो 28.11.2025 को तांबरम से 18.10 बजे निकलने वाली है, मंडपम पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
- ट्रेन नंबर 16751 चेन्नई एग्मोर- रामेश्वरम एक्सप्रेस, जो 28.11.2025 को चेन्नई एग्मोर से 19.15 बजे निकलने वाली है, रामनाथपुरम पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
- ट्रेन नंबर 16849 तिरुचिरापल्ली – रामेश्वरम एक्सप्रेस, जो 29.11.2025 को तिरुचिरापल्ली से 07.05 बजे निकलने वाली है, उसे मानामदुरई पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
- ट्रेन नंबर 16343 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रामेश्वरम अमृता एक्सप्रेस, जो 28.11.2025 को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से 20.30 बजे निकलने वाली है, उसे मंडपम पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
- ट्रेन नंबर 16779 तिरुपति – रामेश्वरम एक्सप्रेस, जो 28.11.2025 को तिरुपति से 11.55 बजे निकलने वाली है, उसे मंडपम पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
- ट्रेन नंबर 20849 भुवनेश्वर – रामेश्वरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 29.11.2025 को भुवनेश्वर से 12.10 बजे निकलने वाली है, उसे मंडपम पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
- ट्रेन नंबर 56713 मदुरै – रामेश्वरम पैसेंजर जो 28 और 29.11.2025 को मदुरै से 13.50 बजे निकली थी, उसे उचिपुली पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
- ट्रेन नंबर 56715 मदुरै – रामेश्वरम पैसेंजर जो 28 और 29.11.2025 को मदुरै से 18.15 बजे निकलने वाली है, उसे उचिपुली पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
- ट्रेन नंबर 56711 मदुरै – रामेश्वरम पैसेंजर जो 29.11.2025 को मदुरै से 06.50 बजे निकलने वाली है, उसे उचिपुली पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।






































