• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Toyota लॉन्च करेगी फ्लेक्स-फ्यूल से चलने वाली इनोवा, 100% इथेनॉल से चलेगा नया मॉडल

    Honda अगले महीने पेश करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘Alpha’, भारत में होगी ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग

    Mohammad Amir ने IPL में खेलने की अफवाहों को किया खारिज, APL में कराया पंजीकरण

    Apple iPhone रेवेन्यू 17% बढ़कर हुआ 57.6 अरब डॉलर, कंपनी ने भारत में प्राप्त किया अबतक का सर्वाधिक राजस्व

    Vaishnavi Sharma ने ICC Rankings में लगाई 53 पायदान की छलांग Shafali Verma को भी फायदा

    निर्मला सीतारमण ने मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती पर जारी किया ₹250 का स्मारक सिक्का

    IPL 2027 से पहले Hardik Pandya छोड़ सकते हैं Mumbai Indians, चर्चा अंतिम दौर में

    भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    टाटा मोटर्स ने इटली की ट्रक कंपनी इवेको में खरीदी 89.42% हिस्सेदारी, बनेगी चौथी सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल कंपनी

    क्या एयरलाइन बिजनेस में एंट्री करेगा अडाणी ग्रुप, AAHL के सीईओ ने साफ किया कंपनी का रुख

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    PNB, केनरा बैंक ने FD की ब्याज दरें बढ़ाई, सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.25% तक रिटर्न; चेक करें पूरी डिटेल्स

    Smartphone Battery में क्यों होता है Blast, फोन को फटने से बचाने के लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स

    3 November, 2026 Stock Market Highlights: सेंसेक्स 1225 और निफ्टी 370 अंकों की बंपर तेजी के साथ बंद, इन शेयरों में जोरदार उछाल

    3 November, 2026 Stock Market Highlights: सेंसेक्स 1225 और निफ्टी 370 अंकों की बंपर तेजी के साथ बंद, इन शेयरों में जोरदार उछाल

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Mohammad Amir ने IPL में खेलने की अफवाहों को किया खारिज, APL में कराया पंजीकरण

    Mohammad Amir ने IPL में खेलने की अफवाहों को किया खारिज, APL में कराया पंजीकरण

    Vaishnavi Sharma ने ICC Rankings में लगाई 53 पायदान की छलांग Shafali Verma को भी फायदा

    Vaishnavi Sharma ने ICC Rankings में लगाई 53 पायदान की छलांग Shafali Verma को भी फायदा

    IPL 2027 से पहले Hardik Pandya छोड़ सकते हैं Mumbai Indians, चर्चा अंतिम दौर में

    IPL 2027 से पहले Hardik Pandya छोड़ सकते हैं Mumbai Indians, चर्चा अंतिम दौर में

    Ory Reveals Truth About Sara Ali Khan & Amrita Singh Controversy

    Hardik Pandya की वापसी से सुलझेगी No 7 और 8 की गुत्थी, Shubman Gill का बयान

    Yashasvi Jaiswal ने New Zealand A के खिलाफ जड़ा शतक, नाबाद 155 रन बनाकर फॉर्म में लौटे

    अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण:बोले- AI और डीपफेक तकनीक से कलाकारों को खतरा; जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था

    IND vs NZ ODI Series से पहले थके खिलाड़ी, कप्तान Mitchell Santner ने जताई चिंता

    ‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    यूपी के अलावा साल 2027 में देश के कितने राज्यों में हैं चुनाव? यहां देखें पूरी लिस्ट और संभावित चुनावी समय भी

    AISA की नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, मंदिरों में पुजारियों पर दिए गए बयान का मामला

    जिन पुराने मतदाताओं का नाम Voter List में नहीं है, वे बेझिझक फॉर्म-6 भर सकते हैं, EC ने जारी किया स्पष्टीकरण

    पशुओं पर प्रयोग के नियम बदलने की तैयारी, डॉ. सूरत पर्वतम बोलीं- भारत को पीछे ले जाएंगे नए नियम

    CM पुष्कर धामी ने रुद्रपुर में निकाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, कांग्रेस पर साधा निशाना

    ‘कोई भी अनिश्चितकाल तक साइट पर कब्जा नहीं कर सकता’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केंद्र से मांगा जवाब

    दलेर मेहंदी विवाद अभी शांत नहीं हुआ, मंत्री सुबोध उनियाल का फिर आया बयान, बोले- “इस्तीफा दे दूंगा, माफी नहीं मांगूंगा”

    मौलाना ने 16 साल की बच्ची से किया यौन शोषण, प्रार्थना के जरिए बीमारी ठीक करने के बहाने फुसलाया; गिरफ्तार

    Rajat Sharma’s Blog | अमित शाह ने कैसे SIR पर राहुल के आरोपों की हवा निकाली

    पूर्व CM नवीन पटनायक के ‘गुमशुदा’ होने के पोस्टर क्यों लगाए गए? भाजपा और बीजद के बीच आरोप-प्रत्यारोप

    पूर्व CM नवीन पटनायक के ‘गुमशुदा’ होने के पोस्टर क्यों लगाए गए? भाजपा और बीजद के बीच आरोप-प्रत्यारोप

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Russian Model Greta body found in a suitcase who called Putin psycho | सूटकेस में सड़ी मिली थी रूसी मॉडल की लाश: पुतिन को कहा था साइको; 3 दिन लाश के साथ सोया कातिल, सालभर गैराज में रखी बॉडी

by krutikadalvibiz
August 16, 2025
in Entertainment
242 10
0
Russian Model Greta body found in a suitcase who called Putin psycho | सूटकेस में सड़ी मिली थी रूसी मॉडल की लाश: पुतिन को कहा था साइको; 3 दिन लाश के साथ सोया कातिल, सालभर गैराज में रखी बॉडी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

9 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

  • कॉपी लिंक

आज अनसुनी दास्तान में कहानी है, रशियन मॉडल ग्रेटा वेडलर की, जिनकी लाश मौत के एक साल बाद एक सूटकेस में सड़ी मिली थी। इससे भी वीभत्स ये रहा कि कत्ल के बाद कातिल तीन दिनों तक लाश के साथ एक ही कमरे में सोता रहा।

23 साल की ग्रेटा वेडलर, रूस की पॉपुलर मॉडल थीं। साल 2021 में उन्होंने प्रेसिडेंट पुतिन को साइको कहा था, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गईं। हालांकि कुछ ही दिनों बाद उनके दोस्तों ने नोटिस किया कि वो कई महीनों से न कहीं नजर आई हैं, न किसी के कॉल का जवाब दे रही हैं।

ग्रेटा वेडलर ने 2020 में रशियन ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता था।

उन्होंने अपने सभी करीबी दोस्तों को फरवरी 2021 में एक मैसेज किया था, जिसमें लिखा था-

QuoteImage

डीमा (दिमित्री कोरोविन, ग्रेटा का बॉयफ्रेंड) और मेरे बीच सब ठीक हो गया है। उसने मेरे पैसे लौटा दिए और बाली की टिकट के साथ नया लैपटॉप भी दिया है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं आज उड़ान भरने वाली हूं। मुझे नहीं लगता अब मैं वापस आऊंगी।

QuoteImage

जब भी कोई उनसे संपर्क करने की कोशिश करता तो वो मैसेज में ही बात करतीं और चंद शब्दों में जवाब देती थीं। दोस्त वीडियो कॉल पर आने की बात करते थे तो वो अजीब बहाने बनाती थीं, जैसे उनका कैमरा खराब है या उनके हेडफोन में प्रॉब्लम है। हालांकि वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करती रही थीं।

मार्च 2021 तक दोस्तों को उनके बर्ताव में कुछ संदिग्ध लगने लगा। 1 मार्च 2021 को ग्रेटा के करीबी दोस्त ने उन्हें मैसेज किया और पूछा कि वो कहां हैं। ग्रेटा की तरफ से जवाब आया, मैं जकार्ता जा रही हूं। कुछ देर बाद ग्रेटा का फिर मैसेज आया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि क्या आप जकार्ता एयरपोर्ट के पास मेरे लिए कमरा बुक कर सकते हैं, मेरी बुकिंग आईडी काम नहीं कर रही है। दोस्त ने बुकिंग करवाई और फिर ग्रेटा ने मैसेज करना बंद कर दिया। अब दोस्त को हालात और संदिग्ध लगने लगे तो उसने भाई बनकर अगले दिन उस होटल में कॉल कर पूछा कि क्या ग्रेटा वहां आई हैं। होटल स्टाफ से जवाब मिला, जो कमरा बुक करवाया गया था, वहां कोई नहीं पहुंचा।

फिक्रमंद होकर दोस्त ने मॉस्को में रहने वाले ग्रेटा के दूसरे दोस्त से संपर्क किया और पूरी कहानी बताई। फिर सामने आया कि ग्रेटा अपने सभी दोस्तों को एक ही समय पर एक जैसे ही मैसेज कर रही थीं। गड़बड़ी की आशंका होने पर दोनों ने मिलकर मॉस्को पुलिस में ग्रेटा वेडलर की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने इस मामले में ग्रेटा के मॉस्को में ही रहने वाले बॉयफ्रेंड दिमित्री से पूछताछ की क्योंकि ग्रेटा ने बताया था कि वो उसी के साथ बाली जा रही हैं। दिमित्री ने बताया कि एक साल पहले ही ग्रेटा बाली शिफ्ट हो गईं, जहां वो योगा ट्रेनर हैं।

ग्रेटा 14 साल की उम्र से ही दिमित्री कोरोविन को डेट कर रही थीं।

पुलिस ने पासपोर्ट से जानकारी जुटाई तो सामने आया कि ग्रेटा कभी मॉस्को से बाहर गई ही नहीं। उनके पासपोर्ट में कोई एंट्री नहीं थी। पुलिस ने फिर उनके बॉयफ्रेंड दिमित्री को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उसने बयान देने से साफ इनकार कर दिया, जिससे पुलिस का उस पर शक गहराने लगा। दिमित्री के खिलाफ पुख्ता सबूत न होने पर पुलिस को सर्च वारंट मिलने में पूरे 6 महीने का समय लग गया।

आखिरकार मार्च 2022 में दिमित्री के घर की तलाशी ली गई। घर में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं थी, लेकिन जैसे ही पुलिस की एक टुकड़ी उसके गैराज पर पहुंची, तो दिमित्री की घबराहट बढ़ने लगी। जांच में गैराज में खड़ी दिमित्री के पेरेंट्स की BMW कार की डिग्गी में सिल्वर कलर का एक सूटकेस मिला। सूटकेस पूरी तरह टेप से कवर किया गया था। पुलिस ने जैसे ही सूटकेस खोला तो मंजर भयावह था। उसमें लाश थी, जो पूरी तरह सड़ चुकी थी।

सूटकेस जिसमें ग्रेटा की लाश मिली थी।

सूटकेस जिसमें ग्रेटा की लाश मिली थी।

पुलिस ने तुरंत दिमित्री को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ हुई तो दिमित्री का कबूलनामा सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

दिमित्री के बयान के अनुसार, वो और ग्रेटा मॉस्को के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। महज 14 साल की उम्र में दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। चंद सालों में ही दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे और दोनों अलग हो गए।

स्कूलिंग के बाद ग्रेटा ने रूस की यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की, जबकि दिमित्री व्लादिमिर सिटी में कॉलेज की पढ़ाई करने चला गया। कॉलेज के साथ ही ग्रेटा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने साइकोलॉजी से जुड़ा एक चैनल शुरू किया, जो चंद दिनों में ही काफी मुनाफा देने लगा।

जैसे ही दिमित्री कॉलेज की पढ़ाई कर मॉस्को लौटा तो उसकी फिर ग्रेटा से बात होने लगी और दोनों फिर रिलेशनशिप में आ गए। दिमित्री ने यहां बिजनेस शुरू किया जो शुरू में तो चल निकला, लेकिन फिर ऐसा घाटा हुआ कि वो भारी कर्जे में आ गया।

इस समय ग्रेटा ने उसकी मदद की और अपनी पूरी सेविंग्स उसे सौंप दी, जिससे उसने दूसरा बिजनेस शुरू कर दिया, लेकिन ये भी डूब गया।

आर्थिक तंगी का दौर आया, तो ग्रेटा ही दिमित्री का खर्च उठाने लगीं। समय के साथ दिमित्री ने देखा कि ग्रेटा काफी लग्जरी लाइफ जी रही हैं, उनके पास हमेशा बड़ी रकम होती है, जबकि हर कोई जानता था कि उनका साइकोलॉजिस्ट पेज का बिजनेस खास नहीं चल रहा था। एक रोज दिमित्री ने ग्रेटा का फोन देखा तो पता चला कि वो मॉडलिंग के नाम पर एस्कॉर्ट का काम कर रही हैं। वो रईस आदमियों से मिलती थीं, जो उन्हें मोटी रकम दिया करते थे। यही वजह थी कि वो लग्जरी जिंदगी जी रही थीं। खुलासा होने के बाद दिमित्री की उनसे जमकर बहस हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई।

दिमित्री ने ग्रेटा से ये काम छोड़ने को कहा, लेकिन लग्जरी लाइफ की लत के चलते ग्रेटा एस्कॉर्ट बिजनेस छोड़ने को तैयार नहीं थीं। चूंकि ग्रेटा दिमित्री का खर्च उठाती थीं, तो न चाहते हुए भी उसे ये सहना पड़ा, लेकिन रिश्ते में बेहद कड़वाहट आ चुकी थी। दोनों आए दिन झगड़ते थे और दिमित्री, ग्रेटा से आए दिन बड़ी रकम मांगने लगा था।

अब ग्रेटा इस रिश्ते से थक चुकी थीं। उन्होंने दिमित्री से वो रकम वापस मांगी, जो उन्होंने उसके बिजनेस में लगाई और उन पर खर्च की। साथ ही ये भी कहा कि अगर वो पैसे नहीं लौटाएगा, तो वो पुलिस में शिकायत करेंगी।

दोनों के झगड़े इस कदर बढ़ने लगे कि ग्रेटा ने दिमित्री का घर छोड़ दिया और एक होटल में जाकर रहने लगीं। करीब एक महीने बाद 24 फरवरी 2021 को दिमित्री उन्हें मनाने होटल गया। ग्रेटा ने न चाहते हुए भी उसे अंदर आने दिया। कुछ देर बातचीत के बाद दोनों में सुलह हो गई। शाम को दोनों ने खूब शराब पी। रात तक दोनों का फिर पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। नशे में दिमित्री ने ग्रेटा को इतना पीटा कि वो खून से लथपथ हो गईं। वो इतने पर भी नहीं रुका और एक तकिए से उनका चेहरा दबा दिया। ग्रेटा बेसुध फर्श पर पड़ी रहीं और दिमित्री नशे में बिस्तर पर जाकर सो गया।

अगली सुबह उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि ग्रेटा खून से लथपथ फर्श पर गिरी पड़ी हैं। उसने तुरंत तकिए के कवर से उनके चेहरे से खून पोछा और उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रेटा की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस और मेडिकल टीम को खबर देने के बजाय दिमित्री उसी कमरे में रहा और शराब पीता रहा। वो तीन दिनों तक लाश के साथ उसी कमरे में रहा। फिर जब सड़न की बू आने लगी, तो वो डर गया। तीसरे दिन वो बाजार निकला, जहां उसने रूम फ्रेशनर और एक सूटकेस खरीदा।

उसने ग्रेटा की लाश को तोड़-मरोड़कर सूटकेस में भरा और ये कहते हुए होटल से चेक-आउट किया कि ग्रेटा पहले ही जा चुकी हैं। उसने सूटकेस कार में रखा और 300 मील दूर लिपेस्क स्थित अपने पेरेंट्स के घर के लिए रवाना हो गया। वो जानता था कि ग्रेटा के दोस्त उसके अचानक लापता होने पर फिक्रमंद होंगे, यही वजह रही कि उसने ग्रेटा के फोन से उनके दोस्तों को मैसेज किए।

दिमित्री ने घर पहुंचते ही ग्रेटा की लाश से भरे सूटकेस को अपने पेरेंट्स के गैराज में खड़ी एक BMW कार में रख दिया। कुछ समय बाद उसने ग्रेटा के क्रेडिट कार्ड्स से पूरे पैसे निकाल लिए और फिर कार री-सेलिंग का काम करने लगा।

वो समय-समय पर ग्रेटा के दोस्तों को मैसेज कर ऐसा दिखाता रहा कि वो जिंदा हैं और बाली में रह रही हैं।

आरोप साबित होने के बाद दिमित्री को 15 साल की सजा सुनाई गई। साथ ही उस पर 5 मिलियन रूबल का जुर्माना भी लगाया गया।

ग्रेटा का जन्म मॉस्को के एक गरीब परिवार में हुआ था। वो चंद सालों की ही थीं, जब उनके पिता उन्हें छोड़कर चले गए। मां ने कुछ साल तक अकेले उनकी परवरिश की और फिर वो भी उन्हें नानी के पास छोड़कर चली गईं। नानी के साथ रहते हुए ग्रेटा को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं…
Tags: bodycalledGretaGRETA DEADBODYGRETA VEDLERmodelMODEL DEADBODYMODEL MURDERMurderpsychoPUTINrussiaRussianRUSSIAN MODELRussian Model Greta body found in a suitcase who called Putin psychosuitcaseककतलकहगरजथदनपतनबडममडलमलरखरसलशसइकसटकससडसथसयसलभर
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Toyota लॉन्च करेगी फ्लेक्स-फ्यूल से चलने वाली इनोवा, 100% इथेनॉल से चलेगा नया मॉडल

Toyota लॉन्च करेगी फ्लेक्स-फ्यूल से चलने वाली इनोवा, 100% इथेनॉल से चलेगा नया मॉडल

November 3, 2026
यूपी के अलावा साल 2027 में देश के कितने राज्यों में हैं चुनाव? यहां देखें पूरी लिस्ट और संभावित चुनावी समय भी

यूपी के अलावा साल 2027 में देश के कितने राज्यों में हैं चुनाव? यहां देखें पूरी लिस्ट और संभावित चुनावी समय भी

November 3, 2026
Honda अगले महीने पेश करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘Alpha’, भारत में होगी ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग

Honda अगले महीने पेश करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘Alpha’, भारत में होगी ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग

November 3, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In