
घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो होम लोन की ब्याज दरें और EMI का सही चुनाव बहुत मायने रखता है। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा यानी BoB और बैंक ऑफ महाराष्ट्र यानी BoM जैसे प्रमुख सरकारी बैंक इस समय आकर्षक होम लोन ऑफर कर रहे हैं, लेकिन इनमें से कौन दे रहा है सबसे सस्ता लोन? हमने ताजा ब्याज दरों के आधार पर ₹60 लाख के लोन पर 20 साल की अवधि के लिए EMI की तुलना की है, ताकि आप आसानी से समझ सकें कि कौन सा बैंक आपके लिए सबसे फायदेमंद है और कितनी बचत हो सकती है। आइए जानते हैं पूरी बात।
पहले जाने किसे मिलत है सबसे सस्ता होम लोन
कोई बैंक या वित्तीय संस्थान अपनी सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन पात्रता को पूरी करने वाले कस्टमर्स को ऑफर करता है। होम लोन आपकी उम्र, आपकी इनकम, सिबिल स्कोर, और क्रेडिट हिस्ट्री का आकलन करने के बाद ही स्वीकृत किया जाता है। आमतौर पर 800 या इससे ज्यादा सिबिल स्कोर वालों को बैंक आसानी से शुरुआती ब्याज दर यानी सबसे सस्ती दर पर होम लोन उपलब्ध कराते हैं। हालांकि आखिरी फैसला बैंक का ही होता है।
एसबीआई होम लोन
ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक मौजूदा समय में नए ग्राहक को 7.25 प्रतिशत की शुरुआती दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन
बैंक ऑफ बड़ौदा भी मौजूदा समय में 7.20 प्रतिशत की शुरुआती दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। बैंक इस लोन पर कोई छिपा शुल्क नहीं ले रहा है। न ही कोई प्री-पेमेंट पर कोई पेनाल्टी वसूलेगा। आप मैक्सिमम 30 साल तक की अवधि का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही डेली रिड्यूसिंग बैलेंस पर ब्याज शुल्क लागू होगा।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का होम लोन
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र वर्तमान समय में 7.10 प्रतिशत की शुरुआती दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं बैंक, महिलाओं और डिफेंस पर्सनल को इस लोन के ब्याज पर 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी ऑफर कर रहा है। प्री-पेमेंट या प्री-क्लोजर पर भी आपको कोई चार्ज नहीं देना है। बैंक का दावा है कि भारत में वह सबसे सस्ती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
होम लोन पर उपर्युक्त तीनों बैंकों की शुरुआती ब्याज दर के आधार पर पता चलता है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र का होम लोन सबसे सस्ता और आकर्षक है। ऐसे में आप अपनी पात्रता के मुताबिक, इन बैंकों में बेहतर डील पा सकते हैं।
₹60 लाख की 20 साल के लिए EMI
अगर सबस सस्ती ब्याज दर 7.10 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर बैंक से 60 लाख रुपये होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो होम लोन कैलकुलेटर के हिसाब से आपकी मंथली ईएमआई ₹46,879 रुपये बनेगी। कैलकुलेशन के मुताबिक, इस लोन पर आप ₹52,50,904 सिर्फ ब्याज के तौर पर चुकाएंगे। यानी बैंक को आखिर में आप कुल ₹1,12,50,904 चुकाएंगे।







































