6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कियारा आडवाणी ने जुलाई में बेटी को जन्म दिया था। अब करीब 3 महीने बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेटी का नामकरण कर उसके नाम की घोषणा की है। कपल ने बेटी का नाम सरायाह आडवाणी रखा है।
बेटी के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए सिद्धार्थ- कियारा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है-
हमारी दुआओं से लेकर हमारी बाहों तक। हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी। सरायाह मल्होत्रा।



कपल के नामों से है बेटी के नाम का खास कनेक्शन
बेटी का नाम सिद्धार्थ और कियारा ने अपना नाम जोड़कर सरायाह रखा है। यहां सिद्धार्थ के नाम से ‘स’ और कियारा के नाम से ‘रा या’ लिया है।
जुलाई में कियारा ने दिया था बेटी को जन्म
कियारा आडवाणी ने 16 जुलाई को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था। सिद्धार्थ और कियारा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी अनाउंसमेंट कर लिखा था, हमारे दिल खुशियों से भरे हुए हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक प्यारी बेटी का आशीर्वाद मिला है। कियारा एंड सिद्धार्थ।

कियारा आडवाणी ने फरवरी 2025 में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट आ रहा है।

इस अनाउंसमेंट के साथ कियारा ने ठीक वैसी ही तस्वीर शेयर की थी, जैसी उन्होंने बेटी के नाम के अनाउंसमेंट के साथ की है।
एक नजर सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी पर
सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी फिल्म शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और फिल्म पूरी होते हुए दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लंबे समय तक डेट करने के बाद कपल ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सुर्यगढ़ पैलेस में इंटीमेट वेडिंग की थी। इसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे।






































