ड्रीम-11 के बाद भारतीय क्रिकेट की नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है। दरअसल, टीम इंडिया की जर्सी पर अब अपोलो टायर्स का नाम छपेगा। अपोलो टायर्स का बीसीसीआई के साथ 2027 तक के लिए करार हुआ है। बीसीसीआई की ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्रीम-11 के साथ डील रद्द होने के बाद नए टाइटल स्पॉन्सर की घोषणा हुई। भारतीय पुरुष टीम फिलहल एशिया कप 2025 में बगैर स्पॉन्सर के खेल रही है।





































