![]()
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों नाबालिग शूटर्स को पुलिस आज दिल्ली से बरेली लेकर पहुंचेगी। सबसे पहले उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहां से पुलिस उन्हें दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बरेली पुलिस बी वारं
.
कौन हैं दोनों नाबालिग शूटर्स
दोनों शूटर्स यूपी के बागपत के रहने वाले हैं और गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हैं। अपराध की दुनिया में नाम और पैसा कमाने की लालच में ये दोनों गोल्डी बराड़ के संपर्क में आए। 11 सितम्बर की सुबह करीब साढ़े चार बजे इन्होंने बरेली के सिविल लाइंस स्थित दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। मौके से पुलिस को दो खोखे मिले थे। इसके बाद दोनों शूटर्स फरार हो गए थे।
दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट में किया था अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने दोनों नाबालिग शूटर्स को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। इसके बाद बरेली पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मांगी और दो दिन की हिरासत मिली। इसी सिलसिले में पुलिस की टीम अब दोनों को पूछताछ के लिए बरेली लेकर आई है।
पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे
बरेली पुलिस को उम्मीद है कि दोनों शूटरों से पूछताछ में अहम खुलासे होंगे। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। पुलिस के पास कई सवाल हैं, जिनके जवाब इन्हीं से मिलने की उम्मीद है।
10 सितम्बर को आए थे बरेली
जानकारी के मुताबिक, दोनों नाबालिग 10 सितम्बर को बरेली आए थे और स्टेशन रोड स्थित हिंद गेस्ट हाउस में रुके थे। अगले दिन तड़के ये बाइक से दिशा पाटनी के घर पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए।
गैंग में दो बदमाश ढेर, चार गिरफ्तार
इस केस से जुड़े दो बदमाश रविन्द्र और अरुण को STF, यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। वहीं हरियाणा के रामनिवास को बरेली पुलिस और एसओजी ने आधे एनकाउंटर में पकड़ा था। उस पर रेकी कराने का आरोप है। उसका सहयोगी अनिल कुमार भी गिरफ्तार हुआ था। इन सबके बीच वही दो नाबालिग शूटर, जिन्होंने पहली फायरिंग की थी, अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।






































