• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 24, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Indian Cricketer S Meghana ने 30 साल की उम्र में Cricket के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

    Indian Cricketer S Meghana ने 30 साल की उम्र में Cricket के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

    Jio Platforms के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ इश्यू; QIBs ने लगाई 70 गुना से ज्यादा बोली

    Jio Platforms के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ इश्यू; QIBs ने लगाई 70 गुना से ज्यादा बोली

    second highest successful odi run chase as sri lanka defeat england

    second highest successful odi run chase as sri lanka defeat england

    India A vs New Zealand A: पहले चार दिवसीय मैच में खेलेंगे KL Rahul और जायसवाल

    India A vs New Zealand A: पहले चार दिवसीय मैच में खेलेंगे KL Rahul और जायसवाल

    ‘11 साल में एक फूटी कौड़ी नहीं मिली’, जर्मनी में पीयूष गोयल ने अमीर देशों को सुनाई खरी खोटी, जलवायु फंड पर खोली पोल

    ‘11 साल में एक फूटी कौड़ी नहीं मिली’, जर्मनी में पीयूष गोयल ने अमीर देशों को सुनाई खरी खोटी, जलवायु फंड पर खोली पोल

    IND vs NZ 2nd T20: क्राइस्टचर्च में 2-0 की बढ़त पर नजर, भारतीय गेंदबाजों को सुधारनी होगी लय

    IND vs NZ 2nd T20: क्राइस्टचर्च में 2-0 की बढ़त पर नजर, भारतीय गेंदबाजों को सुधारनी होगी लय

    शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों को झटका, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद; स्मॉलकैप इंडेक्स 2.9% तक लुढ़का

    शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों को झटका, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद; स्मॉलकैप इंडेक्स 2.9% तक लुढ़का

    icc confirms la 2028 olympic cricket qualifiers and 2029 wtc final dates

    icc confirms la 2028 olympic cricket qualifiers and 2029 wtc final dates

    abhishek sharma punjabi speech inspires india to beat new zealand in first t20i

    abhishek sharma punjabi speech inspires india to beat new zealand in first t20i

    2-3 नवंबर को बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर, IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

    2-3 नवंबर को बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर, IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    Jio Platforms के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ इश्यू; QIBs ने लगाई 70 गुना से ज्यादा बोली

    Jio Platforms के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ इश्यू; QIBs ने लगाई 70 गुना से ज्यादा बोली

    ‘11 साल में एक फूटी कौड़ी नहीं मिली’, जर्मनी में पीयूष गोयल ने अमीर देशों को सुनाई खरी खोटी, जलवायु फंड पर खोली पोल

    ‘11 साल में एक फूटी कौड़ी नहीं मिली’, जर्मनी में पीयूष गोयल ने अमीर देशों को सुनाई खरी खोटी, जलवायु फंड पर खोली पोल

    शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों को झटका, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद; स्मॉलकैप इंडेक्स 2.9% तक लुढ़का

    शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों को झटका, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद; स्मॉलकैप इंडेक्स 2.9% तक लुढ़का

    2-3 नवंबर को बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर, IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

    2-3 नवंबर को बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर, IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

    एलन मस्क को लगा बड़ा झटका, एक ही दिन में 7.54 लाख करोड़ की नेटवर्थ हो गई साफ

    एलन मस्क को लगा बड़ा झटका, एक ही दिन में 7.54 लाख करोड़ की नेटवर्थ हो गई साफ

    DL में बड़े बदलाव की तैयारी, भारतीयों और विदेशियों के लिए अलग रंग के होंगे लाइसेंस; सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी किया ड्राफ्ट

    DL में बड़े बदलाव की तैयारी, भारतीयों और विदेशियों के लिए अलग रंग के होंगे लाइसेंस; सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी किया ड्राफ्ट

    दो महीने में ₹54,000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹22,000 लुढ़का; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव

    दो महीने में ₹54,000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹22,000 लुढ़का; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव

    Jio Platforms के IPO में पैसों की बारिश! तीसरे दिन 6 गुना पार पहुंचा सब्सक्रिप्शन; QIBs निवेशकों ने 13 गुना से ज्यादा लगाई बोली

    Jio Platforms के IPO में पैसों की बारिश! तीसरे दिन 6 गुना पार पहुंचा सब्सक्रिप्शन; QIBs निवेशकों ने 13 गुना से ज्यादा लगाई बोली

    सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी से हुई बाजार की शुरुआत, TCS और Infosys समेत कई दिग्गज शेयर चढ़े

    सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी से हुई बाजार की शुरुआत, TCS और Infosys समेत कई दिग्गज शेयर चढ़े

    Jio Platforms के IPO पर टूट पड़े निवेशक, दूसरे दिन ही 5 गुना पार पहुंचा सब्सक्रिप्शन; QIBs कैटेगरी में 12 गुना मांग

    Jio Platforms के IPO पर टूट पड़े निवेशक, दूसरे दिन ही 5 गुना पार पहुंचा सब्सक्रिप्शन; QIBs कैटेगरी में 12 गुना मांग

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

    Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

    Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

    Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

    Wamiqa Gabbi Struggle Success Story; Jab We Met – Baahubali Sivagami

    Wamiqa Gabbi Struggle Success Story; Jab We Met – Baahubali Sivagami

    Indian Cricketer S Meghana ने 30 साल की उम्र में Cricket के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

    Indian Cricketer S Meghana ने 30 साल की उम्र में Cricket के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

    यूपी में अदा शर्मा बोलीं- मुझे कोई धमकी नहीं मिली:कहा- जब मिलेगी तब जवाब दूंगी, गोंडा मेरा दूसरा घर है

    यूपी में अदा शर्मा बोलीं- मुझे कोई धमकी नहीं मिली:कहा- जब मिलेगी तब जवाब दूंगी, गोंडा मेरा दूसरा घर है

    second highest successful odi run chase as sri lanka defeat england

    second highest successful odi run chase as sri lanka defeat england

    India A vs New Zealand A: पहले चार दिवसीय मैच में खेलेंगे KL Rahul और जायसवाल

    India A vs New Zealand A: पहले चार दिवसीय मैच में खेलेंगे KL Rahul और जायसवाल

    IND vs NZ 2nd T20: क्राइस्टचर्च में 2-0 की बढ़त पर नजर, भारतीय गेंदबाजों को सुधारनी होगी लय

    IND vs NZ 2nd T20: क्राइस्टचर्च में 2-0 की बढ़त पर नजर, भारतीय गेंदबाजों को सुधारनी होगी लय

    icc confirms la 2028 olympic cricket qualifiers and 2029 wtc final dates

    icc confirms la 2028 olympic cricket qualifiers and 2029 wtc final dates

    यूपी के बहराइच पहुंचीं अभिनेत्री अदा शर्मा:ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया, कहा- आभूषण भारतीय परंपरा और स्टाइल का खूबसूरत संगम

    यूपी के बहराइच पहुंचीं अभिनेत्री अदा शर्मा:ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया, कहा- आभूषण भारतीय परंपरा और स्टाइल का खूबसूरत संगम

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन आज क्यों हुआ फ्लॉप? सामने आई आयोजकों की नाकामी की वजह

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन आज क्यों हुआ फ्लॉप? सामने आई आयोजकों की नाकामी की वजह

    राहुल गांधी की विदेश यात्रा से अचानक धीमा पड़ा ‘वोट चोरी’ आंदोलन! BJP-कांग्रेस में हुई जुबानी जंग

    राहुल गांधी की विदेश यात्रा से अचानक धीमा पड़ा ‘वोट चोरी’ आंदोलन! BJP-कांग्रेस में हुई जुबानी जंग

    यूपी-बिहार MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग, मारपीट और बैलेट लूटने के आरोप; अखिलेश-तेजस्वी ने उठाए सवाल

    यूपी-बिहार MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग, मारपीट और बैलेट लूटने के आरोप; अखिलेश-तेजस्वी ने उठाए सवाल

    राजनाथ सिंह ने सेना को तैयार रहने का निर्देश क्यों दिया? अगले 20–30 वर्षों की चुनौतियों को ध्यान में रखने को कहा

    राजनाथ सिंह ने सेना को तैयार रहने का निर्देश क्यों दिया? अगले 20–30 वर्षों की चुनौतियों को ध्यान में रखने को कहा

    बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! इन 6 राज्यों के लिए आया बारिश और खराब मौसम का अलर्ट

    बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! इन 6 राज्यों के लिए आया बारिश और खराब मौसम का अलर्ट

    भारत ने चीन को दिया सख्त जवाब, कहा- ‘द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने लिए सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना जरूरी’

    भारत ने चीन को दिया सख्त जवाब, कहा- ‘द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने लिए सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना जरूरी’

    CM पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर की बात, बोले- ‘इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर…’

    CM पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर की बात, बोले- ‘इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर…’

    ‘मेटा चश्मे से मेरी और केरल के सीएम की जासूसी की गई’, डीके शिवकुमार ने किया बड़ा दावा

    ‘मेटा चश्मे से मेरी और केरल के सीएम की जासूसी की गई’, डीके शिवकुमार ने किया बड़ा दावा

    33 साल पहले ब्रह्मलीन हुए स्वामी चिन्मयानंद ने की PM मोदी से बात, जानें कैसे हुआ ये कमाल

    33 साल पहले ब्रह्मलीन हुए स्वामी चिन्मयानंद ने की PM मोदी से बात, जानें कैसे हुआ ये कमाल

    ‘पता नहीं डोनाल्ड ट्रंप को कब अक्ल आएगी…’, अमेरिकी राष्ट्रपति पर क्यों भड़क उठे फारूक अब्दुल्ला?

    ‘पता नहीं डोनाल्ड ट्रंप को कब अक्ल आएगी…’, अमेरिकी राष्ट्रपति पर क्यों भड़क उठे फारूक अब्दुल्ला?

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Wamiqa Gabbi Struggle Success Story; Jab We Met – Baahubali Sivagami

by Dainik Mirror
October 23, 2026
in Entertainment
247 5
0
Wamiqa Gabbi Struggle Success Story; Jab We Met – Baahubali Sivagami
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

52 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

एक वक्त वामिका गब्बी को लगता था कि शायद वे एक्टिंग के लिए नहीं बनी हैं। लगातार रिजेक्शन मिल रहे थे और अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे। मुंबई में करीब 6-7 साल बिताने के बाद भी करियर उस मुकाम पर नहीं पहुंचा था, जिसका उन्होंने सपना देखा था।

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे कहा गया कि अपने हुनर पर काम करो, क्योंकि तुम्हें कोई हीरोइन नहीं लेगा। इसी बीच नेटफ्लिक्स की दो सीरीज- ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ और ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ से जुड़ने का मौका मिला, लेकिन दोनों प्रोजेक्ट पर्दे तक नहीं पहुंच पाए। हालांकि, एक अधूरी सीरीज ने उनके करियर की दिशा बदल दी।

विशाल भारद्वाज की वर्कशॉप ने उन्हें एक्टिंग का नया नजरिया दिया, जबकि विक्रमादित्य मोटवानी की ‘जुबली’ से उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच पहचान मिली। आज वामिका बड़े सितारों के साथ फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं।

आज की सक्सेस स्टोरी में वामिका गब्बी के करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

बचपन में कैमरे के सामने आईं, ‘जब वी मेट’ से शुरू हुआ सफर

वामिका गब्बी का जन्म 29 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ। उनके पिता गोवर्धन गब्बी पंजाबी लेखक हैं। साहित्य और कला के माहौल में पली-बढ़ीं वामिका को बचपन से अभिनय में दिलचस्पी थी। उनके पिता मजाक में उन्हें ड्रामेबाज कहते थे।

2007 में रिलीज इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ वामिका के करियर की शुरुआती फिल्मों में शामिल थी। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। वामिका ने करीना के किरदार गीत की कजिन का छोटा-सा रोल निभाया था।

सिनेमा एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में वामिका ने बताया था कि ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान वे आठवीं क्लास में थीं। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली आज भी उन्हें ‘छोटी वाली’ कहकर बुलाते हैं। उन्होंने बताया कि इम्तियाज ने ‘जुबली’ देखकर उनके अभिनय की तारीफ की, तो यह उनके लिए बेहद खास पल था।

पहली फिल्म में छोटा रोल मिलने के बाद वामिका ने अभिनय जारी रखा। वे ‘लव आज कल’ (2009), ‘मौसम’ (2011) और ‘बिट्टू बॉस’ (2012) में नजर आईं। हालांकि, इन फिल्मों से उन्हें करियर को नई ऊंचाई देने वाली पहचान नहीं मिली।

‘तुम्हें कोई हीरोइन नहीं लेगा’, कम उम्र में सुननी पड़ी यह बात

वामिका के शुरुआती करियर का एक किस्सा उनके संघर्ष को दिखाता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शुरुआती फिल्मों में से एक की शूटिंग के दौरान उनकी उम्र करीब 16-17 साल थी। पूरी टीम डिनर के लिए बैठी थी। तभी एक शख्स उनके पास आया और कहा- अपने क्राफ्ट पर काम करो, अच्छी एक्टर बनना, क्योंकि तुम्हें कोई हीरोइन तो लेगा नहीं।

कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले किसी भी कलाकार के लिए भविष्य को लेकर ऐसी टिप्पणी सुनना आसान नहीं होता।

वामिका की कहानी ऐसे बयानों तक सीमित नहीं है। करियर में कई बार उन्हें अपने काम पर दोबारा विचार करना पड़ा। कभी सही रोल नहीं मिले, तो कभी अच्छे प्रोजेक्ट्स बनने से पहले ही बंद हो गए। कई बार उन्हें लगा कि शायद वे सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रही हैं।

इसके बावजूद उन्होंने अभिनय जारी रखा। छोटे रोल से शुरुआत कर अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया और फिर हिंदी सिनेमा में लीड रोल हासिल किया।

वामिका अपने अभिनय से संतुष्ट नहीं थीं और उन्हें लगने लगा था कि शायद कुछ और करना चाहिए।

वामिका अपने अभिनय से संतुष्ट नहीं थीं और उन्हें लगने लगा था कि शायद कुछ और करना चाहिए।

पंजाबी फिल्मों से पहचान मिली, साउथ सिनेमा में भी आजमाया हुनर

हिंदी फिल्मों में शुरुआती काम के बाद वामिका ने पंजाबी सिनेमा में जगह बनाने की कोशिश की। 2013 में रिलीज पंजाबी फिल्म ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ में वे नजर आईं। फिल्म में उनके साथ अमरिंदर गिल और यो यो हनी सिंह थे। इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों में लगातार काम किया।

वामिका ने ‘इश्क ब्रांडी’, ‘निका जैलदार 2’ और अन्य पंजाबी फिल्मों से दर्शकों के बीच पहचान मजबूत की। उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी काम किया। तमिल फिल्म ‘मलाई नेरथु मयक्कम’ और मलयालम फिल्म ‘गोधा’ उनके क्षेत्रीय सिनेमा के सफर की अहम फिल्में हैं।

अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने से वामिका को कई तरह के किरदार निभाने का अनुभव मिला। हालांकि, कई साल काम करने के बाद भी हिंदी सिनेमा में उन्हें मनचाही पहचान नहीं मिली।

द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में वामिका ने बताया था कि 2019 तक वे मुंबई में करीब सात साल बिता चुकी थीं। फिर भी उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था। वे अपने अभिनय से संतुष्ट नहीं थीं और उन्हें लगने लगा था कि शायद कुछ और करना चाहिए।

2019 में एक्टिंग छोड़ने का मन बनाया, फिर मिला विशाल भारद्वाज का प्रोजेक्ट

वामिका के करियर का अहम मोड़ 2019 में आया। उस साल उनकी पांच पंजाबी फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें से तीन सफल रही थीं। इसके बावजूद वे अपने काम से खुश नहीं थीं।

फिल्मफेयर को नवंबर 2023 में दिए इंटरव्यू में वामिका ने बताया कि उस दौर में वे करियर को लेकर उलझन में थीं। उनके पिता हमेशा कहते थे कि वही काम करना चाहिए, जिसमें खुशी मिले। वामिका ने सोचा था कि कुछ और फिल्में करके पैसे कमाएंगी और फिर दुनिया घूमने निकल जाएंगी।

इसी दौर में उन्हें फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के प्रोजेक्ट ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ के लिए ऑडिशन देने का मौका मिला। यह प्रोजेक्ट लेखक सलमान रुश्दी के चर्चित उपन्यास पर आधारित था।

वामिका के मुताबिक, उन्होंने शुरुआत में ऑडिशन को गंभीरता से नहीं लिया था, क्योंकि लगातार रिजेक्शन के बाद उन्हें इस बार भी चयन की उम्मीद नहीं थी। लेकिन किरदार के लिए सीन करते हुए उन्हें मजा आया। वे सहज महसूस कर रही थीं और यह अनुभव उन्हें पिछले ऑडिशन से अलग लगा।

इसके बाद उन्हें बताया गया कि चुने गए कलाकारों को एक्टिंग कोच अतुल मोंगिया के साथ तीन दिन की वर्कशॉप करनी होगी। वामिका उसमें शामिल हुईं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह अनुभव अभिनय और करियर को लेकर उनका नजरिया बदल देगा।

‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ के ऑडिशन से वामिका गब्बी को मिला खुद की प्रतिभा पहचानने और अभिनय को नए नजरिए से समझने का मौका।

‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ के ऑडिशन से वामिका गब्बी को मिला खुद की प्रतिभा पहचानने और अभिनय को नए नजरिए से समझने का मौका।

तीन दिन की वर्कशॉप से सीखा- बेहतर एक्टर बनने के लिए खुद को समझना जरूरी

वामिका के लिए ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ का ऑडिशन बड़े प्रोजेक्ट में काम पाने के साथ-साथ अभिनय को नए सिरे से समझने का मौका भी था। उन्होंने बताया था कि वर्कशॉप के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि एक्टिंग का मतलब खुद को छिपाना या किसी दूसरे की नकल करना नहीं है। अभिनय बेहतर बनाने के लिए पहले खुद को समझना जरूरी है। जब इंसान खुद के प्रति संवेदनशील, स्वीकार करने वाला और कम जजमेंटल होता है, तो वह अपने किरदार को भी बेहतर समझ पाता है।

इस अनुभव से वामिका का अभिनय के प्रति उत्साह लौटा। जिस काम को छोड़ने के बारे में वे सोच रही थीं, उसी में उन्हें नई खुशी मिलने लगी।

विशाल भारद्वाज ने भी उनके टैलेंट पर भरोसा जताया। फिल्मफेयर से बातचीत में वामिका ने बताया था कि प्लेटफॉर्म लोकप्रिय चेहरे की तलाश में था, लेकिन विशाल भारद्वाज उन्हें चुनना चाहते थे। वामिका के मुताबिक, उन्होंने उनके टैलेंट पर भरोसा जताते हुए कहा था कि इस लड़की में कुछ खास है।

किसी अनुभवी फिल्ममेकर का भरोसा एक युवा कलाकार के लिए बड़ी बात होती है। वामिका के लिए यह सिर्फ रोल मिलने की खबर नहीं, बल्कि अपने अभिनय के दम पर आगे बढ़ने का भरोसा भी था।

‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ बंद हुई, लेकिन वामिका के लिए नए रास्ते खुले

‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ में वामिका को पार्वती के किरदार के लिए चुना गया था। वे प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही थीं, लेकिन शूटिंग शुरू होने से करीब एक महीने पहले इसे रोक दिया गया।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वामिका मार्च 2019 में ऑडिशन के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए शॉर्टलिस्ट हुई थीं। सीरीज नहीं बन पाई, लेकिन ऑडिशन और वर्कशॉप ने उनके करियर को नई दिशा दी।

वामिका ने कई इंटरव्यू में बताया कि इस प्रोजेक्ट के जरिए उनका परिचय विशाल भारद्वाज से हुआ और इंडस्ट्री में उनके काम की चर्चा शुरू हुई। बाद में उन्हें विशाल भारद्वाज की फिल्मों और सीरीज में अहम भूमिकाएं मिलीं।

जिस प्रोजेक्ट के बंद होने से उन्हें निराशा हो सकती थी, वही भविष्य के अवसरों की शुरुआत बना। उनके करियर के इस मोड़ पर फिल्म या सीरीज के रिलीज होने से ज्यादा अहम उससे मिला अनुभव और इंडस्ट्री में बने संपर्क साबित हुए।

‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ में युवा शिवगामी बनने की तैयारी थी

वामिका के करियर का एक और अधूरा प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स की ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ था। यह एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली’ फिल्मों से पहले की कहानी पर आधारित प्रस्तावित सीरीज थी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वामिका को इसमें युवा शिवगामी की भूमिका के लिए चुना गया था। ‘बाहुबली’ की कहानी में शिवगामी का किरदार अहम है। फिल्मों में यह भूमिका राम्या कृष्णन ने निभाई थी।

इस भूमिका के लिए वामिका ने तलवारबाजी की ट्रेनिंग ली थी। दिसंबर 2023 में प्रकाशित इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि निर्देशक बदलते रहे, लेकिन वे तलवारबाजी का अभ्यास करती रहीं। उन्हें उम्मीद थी कि प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा, लेकिन आखिरकार इसे बंद कर दिया गया।

प्रोजेक्ट बंद होने की वजहों पर अलग-अलग रिपोर्टें आईं, लेकिन किसी एक कारण की निर्णायक पुष्टि नहीं हुई। वामिका इसकी तैयारी कर रही थीं, लेकिन दर्शक उन्हें इस भूमिका में नहीं देख सके।

यह उनके लिए एक और ऐसा अवसर था, जिसमें काफी तैयारी के बावजूद अंतिम नतीजा उनके हाथ में नहीं था। फिर भी उन्होंने अभिनय और नए किरदारों की तलाश जारी रखी।

‘जुबली’ में नीलोफर बनकर छाईं वामिका गब्बी, इसी सीरीज से मिली हिंदी दर्शकों के बीच खास पहचान। दिलचस्प बात ये है कि जिस किरदार ने उन्हें पहचान दिलाई, उसके लिए वामिका को शुरुआत में रिजेक्शन झेलना पड़ा था।

‘जुबली’ में नीलोफर बनकर बदली किस्मत, पहले इस रोल के लिए हुई थीं रिजेक्ट

वामिका को हिंदी दर्शकों के बीच पहचान 2023 में आई विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज ‘जुबली’ से मिली। इस पीरियड ड्रामा में उन्होंने नीलोफर कुरैशी का किरदार निभाया, जो अभिनेत्री बनने और फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए संघर्ष करती है।

वामिका को शुरुआत में इस भूमिका के लिए रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि ऑडिशन अच्छा गया था, लेकिन निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी उनके चयन को लेकर आश्वस्त नहीं थे।

बाद में वामिका के इंस्टाग्राम वीडियो और अन्य कंटेंट देखकर उन्हें लगा कि उसमें नीलोफर के किरदार के लिए जरूरी चंचलता और अलग अंदाज है। इस तरह सोशल मीडिया पर वामिका का व्यक्तित्व भी भूमिका दिलाने में मददगार बना।

नीलोफर महत्वाकांक्षी है। वह फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ना चाहती है, लेकिन उसका सफर आसान नहीं है। वह ऑडिशन देती है, मौके तलाशती है और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करती है।

वामिका ने इस किरदार को सिर्फ महत्वाकांक्षी महिला के रूप में नहीं देखा, बल्कि उसकी परिस्थितियों और भावनाओं को समझने की कोशिश की। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा।

द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में वामिका ने बताया था कि ‘जुबली’ के बाद अपने नाम और अभिनय की तारीफ सुनना उनके लिए अविश्वसनीय अनुभव था। सालों के काम के बाद आखिरकार उन्हें उस पहचान मिलने लगी, जिसका इंतजार था।

‘खुफिया’ में चारु से लेकर ‘चार्ली चोपड़ा’ में जासूस तक, वामिका गब्बी ने हर किरदार में दिखाई अपनी अभिनय की रेंज।

‘खुफिया’ में चारु से लेकर ‘चार्ली चोपड़ा’ में जासूस तक, वामिका गब्बी ने हर किरदार में दिखाई अपनी अभिनय की रेंज।

‘खुफिया’, ‘चार्ली चोपड़ा’ और ‘मॉडर्न लव’ में दिखाए अभिनय के अलग-अलग रंग

‘जुबली’ की सफलता के बाद वामिका को कई नए अवसर मिले। विशाल भारद्वाज की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘खुफिया’ में उन्होंने चारु का किरदार निभाया। फिल्म में उनके साथ तब्बू और अली फजल भी थे।

‘खुफिया’ में उनका किरदार ‘जुबली’ की नीलोफर से अलग था। विशाल भारद्वाज की सीरीज ‘चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली’ में वे जासूस की भूमिका में नजर आईं। यह अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास ‘द सिट्टाफोर्ड मिस्ट्री’ से प्रेरित थी।

इससे पहले वे ‘मॉडर्न लव मुंबई’ और ‘मॉडर्न लव चेन्नई’ जैसे एंथोलॉजी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही थीं। इनसे उन्हें अलग-अलग कहानियों और किरदारों में काम करने का अवसर मिला।

वामिका ने विशाल भारद्वाज के साथ काम करने के अनुभव को खास बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे उन्हें जीवन और रिश्तों को समझने का नया नजरिया मिला। दोनों ओशो के विचारों पर भी बातचीत करते थे।

वामिका का विशाल भारद्वाज के साथ जुड़ाव सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहा। ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ से शुरू हुआ यह रिश्ता आगे कई प्रोजेक्ट्स तक पहुंचा और उनके करियर का अहम हिस्सा बना।

कम इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के कारण भी झेलना पड़ा रिजेक्शन

वामिका का संघर्ष सिर्फ अच्छे किरदार न मिलने तक सीमित नहीं था। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की लोकप्रियता मापने के तरीकों का भी सामना करना पड़ा।

एक इंटरव्यू में वामिका ने बताया था कि कुछ फिल्ममेकर्स ने उन्हें इसलिए रिजेक्ट किया, क्योंकि वे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली अभिनेत्री चाहते थे। यह अनुभव दिखाता है कि कास्टिंग में कलाकार की प्रतिभा के साथ सोशल मीडिया लोकप्रियता को भी महत्व दिया जाता है।

वामिका के मामले में दिलचस्प यह है कि बाद में सोशल मीडिया वीडियो ने उन्हें ‘जुबली’ में नीलोफर का किरदार दिलाने में मदद की। यानी जिस माध्यम के कारण उन्हें कभी रिजेक्शन मिला, उसी के कंटेंट ने अहम अवसर भी दिलाया।

यह विरोधाभास उनके करियर को दिलचस्प बनाता है। सोशल मीडिया न तो उनके लिए सफलता की गारंटी रहा और न ही सिर्फ रिजेक्शन की वजह। आखिरकार निर्देशक को उनके व्यक्तित्व और अभिनय में अपने किरदार की झलक दिखाई दी।

'भूत बंगला’ में वामिका गब्बी ने अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर दर्शकों का ध्यान खींचा।

‘भूत बंगला’ में वामिका गब्बी ने अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर दर्शकों का ध्यान खींचा।

‘बेबी जॉन’ से ‘भूत बंगला’ तक, बड़े सितारों के साथ बढ़ा दायरा

‘जुबली’ के बाद वामिका ने हिंदी फिल्मों में काम जारी रखा। वे वरुण धवन के साथ ‘बेबी जॉन’ में नजर आईं, जो दिसंबर 2024 में रिलीज हुई थी। इसके बाद मई 2025 में राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज हुई।

‘भूल चूक माफ’ रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसमें वामिका और राजकुमार राव की जोड़ी नजर आई। इस फिल्म से उन्होंने हल्के-फुल्के मनोरंजन वाले सिनेमा में भी काम किया। अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ में वे अलग किरदार में दिखीं।

‘प्रहार’ में राजकुमार राव के साथ नजर आईं

वामिका की फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें राजकुमार राव ने वरिष्ठ सरकारी वकील उज्ज्वल निकम और वामिका ने उनकी पत्नी ज्योति निकम की मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण धवारे ने किया है। यह उज्ज्वल निकम के पेशेवर जीवन और उन कानूनी मामलों पर आधारित है, जिन्होंने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

जब वी मेट’ के छोटे से रोल से ‘जुबली’ की लीड एक्ट्रेस बनने तक, वामिका गब्बी के लिए 2023 बना करियर का टर्निंग पॉइंट।

जब वी मेट’ के छोटे से रोल से ‘जुबली’ की लीड एक्ट्रेस बनने तक, वामिका गब्बी के लिए 2023 बना करियर का टर्निंग पॉइंट।

एक साल में नहीं बदली किस्मत, दस साल की मेहनत के बाद मिला मुकाम

वामिका गब्बी के करियर में बदलाव किसी एक फिल्म की रिलीज से अचानक नहीं आया। ‘जब वी मेट’ में छोटा रोल मिलने से लेकर ‘जुबली’ में मुख्य किरदार निभाने तक उन्होंने करीब डेढ़ दशक का सफर तय किया।

द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में वामिका ने कहा था कि कभी-कभी जिंदगी में ऐसे साल का इंतजार करना पड़ता है, जो पिछले दस साल की मेहनत को नई दिशा दे। उनके लिए 2023 ऐसा ही साल रहा, जब ‘जुबली’, ‘खुफिया’, ‘चार्ली चोपड़ा’ और ‘मॉडर्न लव चेन्नई’ जैसे प्रोजेक्ट्स दर्शकों तक पहुंचे।

इस दौर में उन्हें नए किरदारों के साथ प्रतिभा दिखाने के ज्यादा अवसर मिले। इससे पहले वे एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रही थीं, लेकिन अब अपने काम से ज्यादा संतुष्ट महसूस करने लगीं।

____________________________________

पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़ें..

दृश्यम एक्ट्रेस श्रिया सरन ने ऑडिशन के लिए शादी छोड़ी:साउथ में सुपरस्टार बनीं, बॉलीवुड में स्ट्रगल किया, बोलीं- नॉमिनेशन मिला, अवॉर्ड शो में नहीं बुलाया

माता-पिता चाहते थे कि श्रिया सरन पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग में आएं, लेकिन एक म्यूजिक वीडियो ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। तेलुगु फिल्म ‘इष्टम’ से करियर शुरू करने वाली श्रिया ने साउथ की फिल्मों में पहचान बनाई, लेकिन बॉलीवुड में संघर्ष करना पड़ा। ‘तुझे मेरी कसम’, ‘शुक्रिया’ और ‘मिशन इस्तांबुल’ से उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली।पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Tags: BaahubaliGabbiJabmetSivagamiStoryStruggleSuccessWamiqaWamiqa GabbiWamiqa Gabbi Acting CareerWamiqa Gabbi MoviesWamiqa Gabbi Movies ListWamiqa Gabbi Story
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

October 23, 2026
Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

October 23, 2026
Wamiqa Gabbi Struggle Success Story; Jab We Met – Baahubali Sivagami

Wamiqa Gabbi Struggle Success Story; Jab We Met – Baahubali Sivagami

October 23, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In