25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हिंदी सिनेमा के 70-80 के दशक में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी सबसे बड़े सितारों में गिने जाते थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें प्रेम नगर (1974) और कुदरत (1981) शामिल हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस नौशीन अली सरदार ने एयरपोर्ट पर दोनों को देखने का किस्सा शेयर किया। जब दोनों का स्टारडम खत्म हो गया था।
सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में नौशीन ने कहा, “बचपन में मैंने देखा कि कई लोग सफलता और असफलता को ठीक से हैंडल नहीं कर पाते क्योंकि मैंने यह बहुत छोटी उम्र में देख लिया था, इसलिए इसका मुझ पर असर नहीं हुआ।”
नौशीन ने उस समय का अनुभव बताते हुए कहा, “मैं एयरपोर्ट पर थी। वहां एक बड़े मेल सुपरस्टार और एक फीमेल सुपरस्टार मौजूद थे। मैंने सुना था कि लोग कहते थे, उनकी गाड़ी किसेस से लाल हो जाती थी’ और वह फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन थीं, लेकिन उस दिन एक भी शख्स उनके पास ऑटोग्राफ लेने नहीं आया।”
जब नौशीन से पूछा गया कि क्या वे स्टार्स राजेश खन्ना और हेमा मालिनी थे, तो उन्होंने कहा, “हां, राजेश खन्ना और हेमा मालिनी ही थे। दोनों एयरपोर्ट पर थे। मुझे बहुत हैरानी हुई। यही फैंस हैं? आज सूरज उग रहा है तो आपको सलाम करते हैं और कल नहीं तो आपको भूल जाते हैं।”
नौशीन अली को इस घटना से मिली सीख
नौशीन ने बताया कि यह घटना उनके दिमाग में गहराई से बैठ गई। उन्होंने कहा, “मैं उस समय 15-16 साल की थी। तभी मैंने ठान लिया कि अगर कभी फेमस हुई तो इसे (सफलता) सिर पर सवार नहीं होने दूंगी क्योंकि शोहरत आज है, कल शायद न हो। फिर वापस भी आ सकती है या शायद न आए। इसलिए खुद को इतना मजबूत रखना जरूरी है कि आप इसे संभाल सकें।”

नौशीन ने ‘कालचक्र’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘गंगा’, ‘अलादीन’ और ‘बरसातें’ जैसे टीवी शो में भी काम किया है।
बता दें कि नौशीन का जन्म ईरानी मां और पंजाबी पिता के घर हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई बांद्रा के सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल से की थी। वो कई टीवी शो और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
नौशीन को टीवी शो ‘कुसुम’ से पहचान मिली थी। उन्होंने 2009 में फिल्म थ्री: लव, लाइज, बिट्रेयल से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह उन भारतीय एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जो पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।







































