
Breaking News
अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की।
उन्होंने लिखा,’आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।
जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत ज़रूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। मैं इस पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।





































