
उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी।
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब आज देश में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। सुबह 10 बजे से चुनाव शुरू हुआ। वहीं पीएम मोदी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सबसे पहले मतदान किया। शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा। इसके अलावा आज ही शाम तक मतदान के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
मतदान केंद्र पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “अंतरात्मा से मतदान करने के बाद भी NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन एक बड़े अंतर के साथ विजयी होंगे।”
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, “सीपी राधाकृष्णन जी की जीत सुनिश्चित है। संख्या में हम काफी आगे हैं, पूरा NDA एकजुट है और NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन शानदार तरीके से जीतेंगे।”






































