• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    दिवाली और छठ के लिए रेलवे का तोहफा, यूपी-बिहार के लिए चलेंगे दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

    दिवाली और छठ के लिए रेलवे का तोहफा, यूपी-बिहार के लिए चलेंगे दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

    पहाड़ों को चीरकर रेलवे ने रचा इतिहास, उत्तराखंड में 10.8 किमी लंबी सुरंग का हुआ ब्रेकथ्रू

    पहाड़ों को चीरकर रेलवे ने रचा इतिहास, उत्तराखंड में 10.8 किमी लंबी सुरंग का हुआ ब्रेकथ्रू

    14 सितंबर को 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, 15 सितंबर को भी 3 राज्यों में छुट्टी; देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    14 सितंबर को 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, 15 सितंबर को भी 3 राज्यों में छुट्टी; देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    HDFC बैंक ने शुरू की नए MD-CEO की तलाश, बोर्ड ने सुझाए 2 उम्मीदवार; जिमी टाटा बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

    HDFC बैंक ने शुरू की नए MD-CEO की तलाश, बोर्ड ने सुझाए 2 उम्मीदवार; जिमी टाटा बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

    Zomato ने ग्राहकों को दिया झटका, अब कैश में पेमेंट करना पड़ेगा महंगा; जानें कितना बढ़ेगा बिल

    Zomato ने ग्राहकों को दिया झटका, अब कैश में पेमेंट करना पड़ेगा महंगा; जानें कितना बढ़ेगा बिल

    यूपी में तेजी से बढ़ेगा रियल एस्टेट कारोबार, ₹2380 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट मंजूर; 6 शहरों की बदलेगी तस्वीर

    यूपी में तेजी से बढ़ेगा रियल एस्टेट कारोबार, ₹2380 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट मंजूर; 6 शहरों की बदलेगी तस्वीर

    सिर्फ 7.30 घंटे में पूरा होगा 13 घंटे का सफर, उदयपुर से डूंगरपुर, वडोदरा के रास्ते सूरत तक चलेगी नई वंदे भारत

    सिर्फ 7.30 घंटे में पूरा होगा 13 घंटे का सफर, उदयपुर से डूंगरपुर, वडोदरा के रास्ते सूरत तक चलेगी नई वंदे भारत

    pakistan pacer razaullah shines at edgbaston with fastest debut fifty

    pakistan pacer razaullah shines at edgbaston with fastest debut fifty

    चीन के पास मैन्युफैक्चरिंग तो रूस के पास एनर्जी, BRICS में क्या खास लेकर आया भारत?

    चीन के पास मैन्युफैक्चरिंग तो रूस के पास एनर्जी, BRICS में क्या खास लेकर आया भारत?

    T20 Asia Cup फ़ाइनल में Sri Lanka के खिलाफ आठवां ख़िताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम

    T20 Asia Cup फ़ाइनल में Sri Lanka के खिलाफ आठवां ख़िताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    samsung galaxy s26 ultra and fold 8 price hike expected for flagships

    Bank of Baroda में 400 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, कम-से-कम कितने दिनों के लिए खुलवा सकते हैं खाता

    Bank of Baroda में 400 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, कम-से-कम कितने दिनों के लिए खुलवा सकते हैं खाता

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म

    यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म

    pakistan pacer razaullah shines at edgbaston with fastest debut fifty

    pakistan pacer razaullah shines at edgbaston with fastest debut fifty

    T20 Asia Cup फ़ाइनल में Sri Lanka के खिलाफ आठवां ख़िताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम

    T20 Asia Cup फ़ाइनल में Sri Lanka के खिलाफ आठवां ख़िताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम

    Hanuman Ansh Movie Box Office

    Hanuman Ansh Movie Box Office

    Hanuman Ansh Movie Box Office

    Hanuman Ansh Movie Box Office

    40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

    40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

    दुबई और शारजाह में 3 अक्टूबर से शुरू होगा WCL, आमने-सामने होंगे क्रिकेट के लेजेंड्स

    दुबई और शारजाह में 3 अक्टूबर से शुरू होगा WCL, आमने-सामने होंगे क्रिकेट के लेजेंड्स

    कोच गौतम गंभीर Asian Games की तैयारी के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को देंगे मौका

    कोच गौतम गंभीर Asian Games की तैयारी के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को देंगे मौका

    Ameesha Patel Parents House Theft

    Ameesha Patel Parents House Theft

    Ameesha Patel Parents House Theft

    Ameesha Patel Parents House Theft

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    ब्रिक्स समिट की गाला डिनर पार्टी में कौन-कौन से मुख्यमंत्री शामिल हुए, किस राज्य के सीएम नहीं आए; यहां जानें

    ब्रिक्स समिट की गाला डिनर पार्टी में कौन-कौन से मुख्यमंत्री शामिल हुए, किस राज्य के सीएम नहीं आए; यहां जानें

    मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, साझा घोषणापत्र और गाला डिनर, BRICS समिट के पहले दिन की 10 बड़ी बातें

    मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, साझा घोषणापत्र और गाला डिनर, BRICS समिट के पहले दिन की 10 बड़ी बातें

    Middle East War खत्म कराने का प्रयास करें BRICS देश, ट्रंप की टैरिफ का करें विरोध-बोले जिनपिंग

    Middle East War खत्म कराने का प्रयास करें BRICS देश, ट्रंप की टैरिफ का करें विरोध-बोले जिनपिंग

    सिर्फ डॉलर नहीं, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी भी तय करेंगे BRICS की ताकत!

    सिर्फ डॉलर नहीं, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी भी तय करेंगे BRICS की ताकत!

    खांडवी, शाही गुच्छी से मिलेट पुलाव तक, BRICS सम्मेलन के डिनर में परोसे गए खास भारतीय व्यंजन

    खांडवी, शाही गुच्छी से मिलेट पुलाव तक, BRICS सम्मेलन के डिनर में परोसे गए खास भारतीय व्यंजन

    BRICS की इस तस्वीर में दिखा नया वर्ल्ड ऑर्डर! मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

    BRICS की इस तस्वीर में दिखा नया वर्ल्ड ऑर्डर! मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

    ‘आइए, हम साथ मिलकर काम करें’, गलवान झड़प के बाद भारत आए Xi Jinping ने PM मोदी से कहा

    ‘आइए, हम साथ मिलकर काम करें’, गलवान झड़प के बाद भारत आए Xi Jinping ने PM मोदी से कहा

    क्या BRICS बदलना चाहता है ग्लोबल सिस्टम? UN से लेकर IMF-WTO तक में सुधार की मांग

    क्या BRICS बदलना चाहता है ग्लोबल सिस्टम? UN से लेकर IMF-WTO तक में सुधार की मांग

    चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की कार ढकी हुई दिल्ली क्यों पहुंची? क्या है सीक्रेट; जानें Hongqi N701 के बारे में

    चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की कार ढकी हुई दिल्ली क्यों पहुंची? क्या है सीक्रेट; जानें Hongqi N701 के बारे में

    कौन हैं जाहरा पेजेश्कियन? BRICS समिट के दौरान जिनकी खूब हो रही चर्चा

    कौन हैं जाहरा पेजेश्कियन? BRICS समिट के दौरान जिनकी खूब हो रही चर्चा

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

एक्ट्रेस लाना क्लार्कसन का मर्डर अब भी मिस्ट्री:लाश कुर्सी पर, दांत जमीन पर बिखरे मिले; हत्यारे म्यूजिक प्रोड्यूसर की जेल में मौत

by krutikadalvibiz
February 21, 2026
in Entertainment
250 2
0
एक्ट्रेस लाना क्लार्कसन का मर्डर अब भी मिस्ट्री:लाश कुर्सी पर, दांत जमीन पर बिखरे मिले; हत्यारे म्यूजिक प्रोड्यूसर की जेल में मौत
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

3 फरवरी 2003 की बात है फिल्मी करियर खत्म होने के बाद एक्ट्रेस और मॉडल लाना क्लार्कसन अपने घर चलाने के लिए वेस्ट हॉलीवुड के एक क्लब हाउस ऑफ ब्लूज में पार्ट-टाइम काम करने लगी थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर फिल स्पेक्टर से हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों एक साथ फिल के घर चले गए। फिल स्पेक्टर का घर बहुत बड़ा और सुंदर था। वह म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम था। शायद लाना को उम्मीद थी कि यह मुलाकात उसके करियर को फिर से शुरू करने में मदद कर सकती है। लेकिन तभी, करीब सुबह 5:30 बजे फिल का ड्राइवर कार में बैठा रेडियो सुन रहा था कि अचानक उसे गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। हैरान होकर जब वह देखने गया तो उसने देखा कि लाना क्लार्कसन की लाश फर्श पर पड़ी थी। तुरंत बाद ड्राइवर ने 911 पर कॉल किया और कहा, मुझे लगता है मेरे बॉस ने किसी को मार दिया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ड्राइवर ने सीधे क्यों फिल को हत्या का दोषी माना। क्या वह झूठ बोल रहा था या इसके पीछे कोई और कहानी थी? आज अनसुनी दास्तानें में पढ़िए एक्ट्रेस और मॉडल लाना क्लार्कसन की मौत की दर्दनाक कहानी… लाना क्लार्कसन का जन्म कैलिफोर्निया के लॉन्ग बीच में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम डोना क्लार्कसन और जेम्स एम. क्लार्कसन था। उनके एक भाई जेसी जे. क्लार्कसन और एक बहन फॉन थीं। उनका बचपन कैलिफोर्निया के सोनोमा काउंटी की पहाड़ियों में बीता। वहां रहते हुए उन्होंने क्लोवरडेल हाई स्कूल और पैसिफिक यूनियन कॉलेज प्रिपरेटरी स्कूल में पढ़ाई की। 1978 में क्रिसमस के दौरान उनका परिवार वापस साउथ कैलिफोर्निया लौटा और लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली इलाके में बस गया। लॉस एंजेलिस आने के बाद लाना का मन धीरे-धीरे मनोरंजन जगत की ओर बढ़ने लगा। अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग में करियर बनाने का फैसला किया। 1980 के शुरुआती सालों में लाना क्लार्कसन को फिल्मों और टेलीविजन में छोटे-छोटे रोल मिलने लगे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निर्देशक एमी हेकरलिंग की कमिंग-ऑफ-एज कॉमेडी Fast Times at Ridgemont High (1982) से की और यह उनकी पहली बोलने वाली फिल्म थी। इसके बाद वह सरफेस (1983) में भी नजर आईं, जहां वह मिशेल फाइफर के पीछे बाबिलॉन क्लब के डांस फ्लोर पर दिखाई दीं। हालांकि, उनके करियर का पहला बड़ा मौका निको मस्टोराकिस की साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म Blind Date से मिला, जिसने उन्हें अधिक पहचान दिलाई। लाना क्लार्कसन को एक्ट्रेस के तौर पर सबसे ज्यादा पहचान निर्माता रोजर कॉर्मन की फैंटेसी फिल्म डेल्थस्टाल्कर (1983) से मिली। इसके बाद उन्हें लगातार फिल्मों में काम मिलने लगा। अब लाना सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं थीं। उन्हें कई एड्स और मॉडलिंग के काम भी मिल रहे थे। इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी थी और उनका करियर लगातार बढ़ रहा था। लेकिन जैसे-जैसे लाना की उम्र बढ़ने लगी, उनका करियर धीमा पड़ने लगा। कहा जाता है कि 30 साल के बाद कई हीरोइन्स को बड़ी फिल्में कम मिलने लगती हैं, और कुछ ऐसा ही लाना के साथ भी होने लगा। उनके पास बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर नहीं आए और एक समय ऐसा आया जब उन्हें कोई काम नहीं मिला। इसके बाद जनवरी 2003 में पैसों की जरूरत के चलते लाना ने वेस्ट हॉलीवुड, कैलिफोर्निया के हाउस ऑफ ब्लूज में पार्ट-टाइम होस्टेस की नौकरी शुरू की। यहां वह लोगों का स्वागत करती थीं। हाउस ऑफ ब्लूज वह जगह थी जो दशकों तक संगीत प्रेमियों और सेलिब्रिटीज की पसंदीदा रही, लेकिन 2015 में इसे तोड़ दिया गया। 3 फरवरी 2003 को लाना की पहली मुलाकात म्यूजिक प्रोड्यूसर फिल स्पेक्टर से हुई। करीब 1:45 बजे फिल हाउस ऑफ ब्लूज पहुंचे और सीधे फाउंडेशन रूम यानी क्लब के VIP सेक्शन में गए। वहां लाना होस्टेस के तौर पर खड़ी थीं और लोगों का स्वागत और चेक-इन कर रही थीं। यहीं उनकी पहली मुलाकात हुई। फिल ने महंगी शैंपेन मंगवाई और दोनों की बातचीत शुरू हुई। फिर करीब 2:30 बजे फिल और लाना एक साथ उनकी कार से अल्हाम्ब्रा स्थित फिल के घर चले गए। उस समय लाना फिल्मों में काम नहीं कर रही थीं और हाउस ऑफ ब्लूज में होस्टेस की नौकरी कर रही थीं। लोग उनके काम और करियर को लेकर कई तरह की बातें कर रहे थे, लेकिन असली सच क्या था यह स्पष्ट नहीं था। इतना जरूर है कि उसी रात उनकी फिल स्पेक्टर से मुलाकात हुई और वे उनके साथ उनके घर चली गईं। फिल स्पेक्टर का घर काफी बड़ा और सुंदर था। लगभग 10,000 वर्गफुट का, जिसमें 10 बेडरूम और 11 बाथरूम थे। फिल कोई आम इंसान नहीं थे। उन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था और म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें एक जीनियस माना जाता था। वह बेहद प्रतिभाशाली और मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर थे। लेकिन उनका स्वभाव सही नहीं था। लोग कहते थे कि वह जल्दी गुस्सा हो जाते थे। खासकर जब उन्होंने शराब या ड्रग्स ली होती। उनके बारे में कई किस्से मशहूर थे कि वह अचानक बंदूक निकालकर लोगों को डराते थे। उनकी पत्नी रोनी स्पेक्टर ने बताया कि शादी की रात ही उन्होंने धमकी दी थी कि अगर वह उन्हें छोड़ देंगी तो उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे।
करीब सुबह 5:30 बजे फिल का ड्राइवर कार में बैठा रेडियो सुन रहा था कि अचानक उसे गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। हैरान होकर जब वह देखने गया, तो उसने देखा कि लाना क्लार्कसन की लाश वहां पड़ी थी। तुरंत बाद ड्राइवर ने पहले फिल की सेक्रेटरी को फोन किया और फिर 911 पर कॉल किया। उसने कहा,
मेरा नाम एड्रियाना है। मुझे लगता है कि मेरे बॉस ने किसी को मार दिया है। कुछ ही मिनटों में पुलिस वहां पहुंच गई। ड्राइवर से बात करने के बाद वे धीरे-धीरे मेन्शन की ओर बढ़े। घर जंगल जैसी जगह से घिरा हुआ था, इसलिए पुलिस को अंदाजा नहीं था कि अंदर क्या हालात होंगे। वे बहुत सावधानी से आगे बढ़ रहे थे। तभी दरवाजा खुला और फिल स्पेक्टर बाहर आए। वह उलझी-उलझी बातें कर रहे थे और साफ बोल नहीं पा रहे थे। पुलिस को लगा कि वह नशे में हैं। फिल का नाइटशर्ट खून से सना हुआ था। वह धीरे-धीरे वापस पीछे हटना लगे। पुलिस उसे नजर से ओझल नहीं होने देना चाहती थी, इसलिए उन्होंने उस पर टेजर चलाया, लेकिन टेजर उसकी शर्ट में उलझ गया और वह गिरा नहीं, तभी दो अधिकारी बैलिस्टिक शील्ड लेकर उसकी ओर दौड़े और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद दो अन्य पुलिसकर्मी अंदर भागे। घर के हॉल में उन्हें लाना क्लार्कसन की लाश मिली। वह खून से लथपथ थी और पास के कालीन पर उसके दांत बिखरे हुए थे। जांच अधिकारियों के अनुसार, लाना एक कुर्सी पर अकड़ी हुई बैठी थीं, उसके पैर सामने की ओर फैले थे। जांच में यह भी पाया गया कि लाना के पैर के पास एक .38 कैलिबर कोल्ट रिवॉल्वर पड़ी थी। बंदूक में 6 गोलियों में से 5 गोलियां भरी हुई थीं और 1 गोली चल चुकी थी। लाना के सामने कारपेट पर दो टेजर डार्ट और उनकी तारें पड़ी थीं। सीढ़ियों के पास छोटे-छोटे सफेद टुकड़े मिले, जो उनके दांत के हिस्से लग रहे थे। कुछ और टुकड़े सीढ़ियों पर भी पड़े थे। लाना के पर्स में उसकी लंबी काली स्कर्ट और लंबे काले दस्ताने मिले। लाना की मां के अनुसार, वह काम पर जाते समय वही लंबी काली स्कर्ट पहनकर गई थीं। उसके पर्स से कुछ प्रिस्क्रिप्शन और सामान्य दवाइयां भी बरामद हुईं। बंदूक और दांत के टुकड़ों समेत सभी सबूत लॉस एंजेलिस शेरिफ विभाग ने जब्त कर लिए और इसी के आधार पर फिल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसने कहा, मेरा उसे मारने का इरादा नहीं था। जब यह मामला कोर्ट में चला तो फिल अपने बचाव में लाना की छवि खराब करने की कोशिश करने लगा। उसने कहा कि वह एक संघर्ष कर रही एक्ट्रेस थी और उसका फायदा उठाना चाहती थी। यह भी दलील दी गई कि उसने फिल के घर में खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच में साफ लिखा था कि लाना का पहले कभी खुद को नुकसान पहुंचाने का कोई इतिहास नहीं था और मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस रिपोर्ट हालात और पोस्टमॉर्टम के आधार पर मौत को हत्या (हॉमिसाइड) माना गया था। पहला ट्रायल छह महीने चला, लेकिन जूरी किसी फैसले पर नहीं पहुंच सकी। इसलिए उसे मिस्ट्रायल घोषित कर दिया गया। एक साल बाद दोबारा ट्रायल शुरू हुआ। इस बार 2009 में फिल स्पेक्टर को सेकंड-डिग्री मर्डर का दोषी ठहराया गया। साथ ही अपराध में बंदूक के इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त सजा भी मिली। 29 मई 2009 को उसे 19 साल से उम्रकैद की सजा सुनाई गई। उसने लगभग 11 साल जेल में बिताए। 16 जनवरी 2021 को जेल में ही उसकी मौत हो गई। वह 81 साल का था और बताया गया कि उसकी मौत कोविड-19 के कारण हुई।

Tags: Hollywood NewsLana ClarksonLana Clarkson Murder Storymusic producer Phil SpectorPhil Spectorअबएकटरसककरसकलरकसनजमनजलदतपरपरडयसरबखरभममतमयजकमरडरमलमसटरलशलनहतयर
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
ब्रिक्स समिट की गाला डिनर पार्टी में कौन-कौन से मुख्यमंत्री शामिल हुए, किस राज्य के सीएम नहीं आए; यहां जानें

ब्रिक्स समिट की गाला डिनर पार्टी में कौन-कौन से मुख्यमंत्री शामिल हुए, किस राज्य के सीएम नहीं आए; यहां जानें

September 12, 2026
मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, साझा घोषणापत्र और गाला डिनर, BRICS समिट के पहले दिन की 10 बड़ी बातें

मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, साझा घोषणापत्र और गाला डिनर, BRICS समिट के पहले दिन की 10 बड़ी बातें

September 12, 2026
दिवाली और छठ के लिए रेलवे का तोहफा, यूपी-बिहार के लिए चलेंगे दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

दिवाली और छठ के लिए रेलवे का तोहफा, यूपी-बिहार के लिए चलेंगे दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

September 12, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In