एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान करने वाले अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप साबित हो गए। दरअसल, अभिषेक का काम गेंद को उड़ाना और गेंदबाजों की लय बिगाड़ना है। लेकिन एशिया कप के बाद शुक्रवार को वह पहली बार मैदान पर उतरे और फेल हो गए।
ये युवा बल्लेबाज सिर्फ फेल ही नहीं हुआ बल्कि गोल्डन डक भी हो गया। गोल्डन डक यानी पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो जाना। कानपुर में इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में अभिषेक उतरे और निराश होकर चले गए।





































