नई दिल्लीः टीएमसी की बागी सांसद काकोली घोष ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। काकोली घोष ने टीएमसी नेता इमरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। काकोली का आरोप है कि टीएमसी नेता इमरान के लिंक बांग्लादेशी कट्टरपंथी संगठनों से हैं। काकोली ने सीएम शुभेंदु और विदेश मंत्रालय से जांच की मांग की है।
सांसद काकोली घोष ने पत्र में लिखा है कि इमरान पर लगे आरोप अगर सच पाए जाते हैं, तो नेशनल सिक्योरिटी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और पड़ोसी देशों के साथ भारत के रिश्तों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।
काकोली घोष की चिट्ठी में लिखी गई हैं ये बातें
काकोली घोष ने अपने पत्र में लिखा है, “टीएमसी नेता इमरान कथित तौर पर बांग्लादेश में काम करने वाले कुछ चरमपंथी संगठनों से जुड़े रहे हैं। हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सक्षम अधिकारियों द्वारा इनकी उचित जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में चिट-फंड ऑपरेशन से आने वाले फंड को पड़ोसी देशों में डेमोक्रेटिक सरकारों को अस्थिर करने के मकसद से की गई एक्टिविटी में डायवर्ट या इस्तेमाल किया गया हो सकता है। ऐसे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, निष्पक्ष जांच ज़रूरी लगती है”। बता दें कि इमरान को पश्चिम बंगाल की पिछली सरकार की रूलिंग पार्टी (टीएमसी) के सपोर्ट से राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया था। वह पूर्व में सांसद रहे हैं।
बागी सांसदों को लीड कर रही हैं काकोली
वहीं, टीएमसी में चल रहे गंभीर संकट के बीच बागी नेता काकोली घोष ने गुरुवार को कहा कि 20 सांसद बागी गुट के साथ हैं और कई और लोग उनसे बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अभी तक 20 (TMC) सांसद हैं, लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है। लोग हमसे बातचीत कर रहे हैं। काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि लगभग 20 TMC सांसदों ने NDA का समर्थन करने का फैसला किया है और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह लोकसभा में पार्टी की मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) बनी हुई हैं। यह निर्णय साथी सांसदों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया।
ये भी पढ़ेंः यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शताब्दी रॉय, टीएमसी के बागियों की लिस्ट में कौन कौन?
दिल्ली की ‘सीक्रेट’ मीटिंग के बाद छिपते-छिपाते कोलकाता लौटीं सायनी घोष, एयरपोर्ट का VIDEO आया सामने







































