28 सितंबर को भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा दिन है। क्योंकि इस दिन बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारियों का चुनाव होना है। सबसे बड़ा मुद्दा अध्यक्ष पद को लेकर है। क्योंकि रोजर बिन्नी का कार्यकाल खत्म हो चुका है और अब अंतरिम चेयरमैन राजीव शुक्ला हैं।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 सितंबर को दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों के साथ बीसीसीआई के अधिकारियों की मीटिंग होनी है।






































