
क्रिकेटर सुरेश रैना को ED ने भेजा समन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को नोटिस भेजा है। ईडी ने सुरेश रैना को बेटिंग केस मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को ईडी के दफ्तर बुलाया है। दरअसल 1xBet बेटिंग ऐप मामले में ईडी ने सुरेश रैना को नोटिस जारी किया है। यह पूछताछ दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में होगी, जहां सुरेश रैना पहुंचेंगे। बता दें कि सुरेश रैना इस ऐप के ब्रांड एम्बेसडर हैं। गौरतलब है कि ईडी बेटिंग ऐप केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। ईडी की जांच के घेरे में सुरेश रैना के अलावा कई क्रिकेटर और बॉलीवुड हस्तियां हैं।






































