मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज INDIA गठबंधन के सांसदों के लिए लगातार दूसरे दिन लंच मीटिंग की मेजबानी करेंगे। यह लंच दोपहर 1:45 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित Moets K-14 रेस्टोरेंट में आयोजित किया जाएगा।
लंच बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और INDIA गठबंधन के अन्य प्रमुख सांसदों के शामिल होने की संभावना है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब विपक्षी दल चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
लंच पर बनेगी आगे की रणनीति
विपक्षी सांसद बैठक में चुनाव आयोग के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन की अगली रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर भी आगे की रणनीति पर विचार किए जाने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात का समय मांगने के लिए एक पत्र पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। इस पत्र के जरिए विपक्ष अपनी मांगों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को सीधे चुनाव आयोग के सामने रखने की कोशिश करेगा।
लगातार दूसरे दिन लंच पर बैठक
कांग्रेस की ओर से INDIA गठबंधन के सांसदों के लिए यह लगातार दूसरे दिन आयोजित की जा रही लंच बैठक है। इससे पहले बुधवार को विपक्षी नेताओं का लंच दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया था।
सपा से राजीव राय शामिल होंगे लंच में
आज की बैठक का आयोजन जंतर-मंतर के करीब कनॉट प्लेस में स्थित Moets K-14 में किया जा रहा है। लंच के बाद विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन और आगे की राजनीतिक रणनीति को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है। समाजवादी पार्टी के जो भी सांसद दिल्ली में हैं, वो सभी लंच पर जाएंगे। जानकारी सामने आई है कि इंडिया ब्लॉक के लंच में सपा से राजीव राय शामिल होंगे।
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध मुख्य रूप से SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रित है। कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन के दल इन मुद्दों को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर लगातार निशाना साध रहे हैं।
ये भी पढ़ें:







































