
चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा रद्द करने का फैसला किया गया है।







































