इन दिनों आईपीएल का सीजन चल रहा है। आईपीएल में हर सीजन कोई न कोई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से कर किसी को प्रभावित करता है। इसी कड़ी में एक नया खिलाड़ी सामने आया है जिसने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर सबको कायल कर दिया है। 154.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको चौंका दिया। अशोक शर्मा गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का कारनामा उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में किया। उससे पहले भी उन्होंने दो गेंद 150 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा रफ्तार से फेंकी थीं। आखिर अशोक शर्मा हैं कौन, जो अपनी घातक स्पीड के चलते रातों-रात स्टार बन गए हैं।






































