तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बस ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ। हादसे में कार चला रहा व्यक्ति घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी, दो बच्चे और उसके दोस्त की मौत हो गई। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार सवार चार लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि रविवार को तेलंगाना के नलगोंडा जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक प्राइवेट बस ने एक कार को टक्कर मार दी। कार में पांच लोग यात्रा कर रहे थे, जिसमें दो बच्चे भी थे। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। कार में सवार पांच लोग चेन्नई से हैदराबाद जा रहे थे। फिलहाल बस में सवार लोग सुरक्षित हैं। वहीं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बस में सवार सभी लोग सुरक्षित
जानकारी के मुताबिक विशाखापत्तनम से हैदराबाद आ रही बस ने सुबह करीब 5 बजे नलगोंडा के चिट्याल के पास कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चला रहे व्यक्ति को चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी, दो बच्चों और एक दोस्त की इस हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बस के किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
बस और ट्रक की टक्कर में 8 की मौत
इससे पहले 1 जुलाई को राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक यात्री बस ट्रक से टकरा गई और उसमें आग लग गई। यह भयानक टक्कर कोलावा पुलिस स्टेशन इलाके के द्वारपुरा गांव के पास हुई, जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, बस हरिद्वार से इंदौर जा रही थी और उसमें 39 यात्री सवार थे, तभी वह एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कुछ ही पल में बस आग की लपटों में घिर गई। माना जा रहा है कि बस में सवार ज़्यादातर यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें-
ट्रैक्टर ट्राली में बस ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, 11 घायल; उड़े परखच्चे





































