• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, August 4, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

    Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

    T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

    T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

    LIC OFS को पहले दिन मिला 331.86% सब्सक्रिप्शन, 7.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए शेयर

    LIC OFS को पहले दिन मिला 331.86% सब्सक्रिप्शन, 7.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए शेयर

    12 लाख से ज्यादा परिवारों ने बिजली बेचकर कमाए ₹421 करोड़, पीएम सूर्य घर योजना से 19 लाख परिवारों के बिजली बिल हुए जीरो

    12 लाख से ज्यादा परिवारों ने बिजली बेचकर कमाए ₹421 करोड़, पीएम सूर्य घर योजना से 19 लाख परिवारों के बिजली बिल हुए जीरो

    सेंसेक्स 210 और निफ्टी 159 अंकों के नुकसान के साथ बंद, बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

    सेंसेक्स 210 और निफ्टी 159 अंकों के नुकसान के साथ बंद, बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

    असम में बाढ़ से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित- 11 ट्रेनें हुईं रद्द, 8 गाड़ियों के रूट बदले

    असम में बाढ़ से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित- 11 ट्रेनें हुईं रद्द, 8 गाड़ियों के रूट बदले

    aakash chopra tough warning the road to the wtc final is not easy for team india

    aakash chopra tough warning the road to the wtc final is not easy for team india

    Ravindra Jadeja का नया अवतार: अब हर गेंद पर विकेट ढूंढता है ये Spinner, Team India को फायदा

    Ravindra Jadeja का नया अवतार: अब हर गेंद पर विकेट ढूंढता है ये Spinner, Team India को फायदा

    धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा, कंपनी ने फिक्स किया 829-871 रुपये का प्राइस बैंड

    धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा, कंपनी ने फिक्स किया 829-871 रुपये का प्राइस बैंड

    pbks shashank singh leaves chhattisgarh due to lack of clarity set to join puducherry

    pbks shashank singh leaves chhattisgarh due to lack of clarity set to join puducherry

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

    Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

    LIC OFS को पहले दिन मिला 331.86% सब्सक्रिप्शन, 7.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए शेयर

    LIC OFS को पहले दिन मिला 331.86% सब्सक्रिप्शन, 7.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए शेयर

    whatsapp plus pin up to 20 chats with new subscription

    whatsapp plus pin up to 20 chats with new subscription

    12 लाख से ज्यादा परिवारों ने बिजली बेचकर कमाए ₹421 करोड़, पीएम सूर्य घर योजना से 19 लाख परिवारों के बिजली बिल हुए जीरो

    12 लाख से ज्यादा परिवारों ने बिजली बेचकर कमाए ₹421 करोड़, पीएम सूर्य घर योजना से 19 लाख परिवारों के बिजली बिल हुए जीरो

    सेंसेक्स 210 और निफ्टी 159 अंकों के नुकसान के साथ बंद, बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

    सेंसेक्स 210 और निफ्टी 159 अंकों के नुकसान के साथ बंद, बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

    असम में बाढ़ से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित- 11 ट्रेनें हुईं रद्द, 8 गाड़ियों के रूट बदले

    असम में बाढ़ से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित- 11 ट्रेनें हुईं रद्द, 8 गाड़ियों के रूट बदले

    धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा, कंपनी ने फिक्स किया 829-871 रुपये का प्राइस बैंड

    धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा, कंपनी ने फिक्स किया 829-871 रुपये का प्राइस बैंड

    4 August, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी की कीमतों में तेज उछाल, सोना भी हुआ महंगा- चेक करें आज के ताजा भाव

    4 August, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी की कीमतों में तेज उछाल, सोना भी हुआ महंगा- चेक करें आज के ताजा भाव

    FSSAI ने डाबर इंडिया को भेजा नोटिस, 100% दावे के साथ शहद, घी, तेल आदि की बिक्री पर लगाई रोक

    FSSAI ने डाबर इंडिया को भेजा नोटिस, 100% दावे के साथ शहद, घी, तेल आदि की बिक्री पर लगाई रोक

    4 August, 2026 Stock Market Updates: घरेलू बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन शेयरों में उछाल

    4 August, 2026 Stock Market Updates: घरेलू बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन शेयरों में उछाल

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

    Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

    T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

    T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

    लगान-गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन:74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थे

    लगान-गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन:74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थे

    aakash chopra tough warning the road to the wtc final is not easy for team india

    aakash chopra tough warning the road to the wtc final is not easy for team india

    Sunny Deol Controversy | Actor Statement Pakistan Mausi Social Media Trolling

    Sunny Deol Controversy | Actor Statement Pakistan Mausi Social Media Trolling

    Ravindra Jadeja का नया अवतार: अब हर गेंद पर विकेट ढूंढता है ये Spinner, Team India को फायदा

    Ravindra Jadeja का नया अवतार: अब हर गेंद पर विकेट ढूंढता है ये Spinner, Team India को फायदा

    pbks shashank singh leaves chhattisgarh due to lack of clarity set to join puducherry

    pbks shashank singh leaves chhattisgarh due to lack of clarity set to join puducherry

    Jasprit Bumrah की चोट पर BCCI Selection Committee नाराज, COE के फिटनेस मैनेजमेंट पर उठे गंभीर सवाल

    Jasprit Bumrah की चोट पर BCCI Selection Committee नाराज, COE के फिटनेस मैनेजमेंट पर उठे गंभीर सवाल

    Shruti Desai Accuses Bhumi Pednekar of Misbehavior

    Shruti Desai Accuses Bhumi Pednekar of Misbehavior

    Faizan Ansari Complaint Against Abhijeet Deepke

    Faizan Ansari Complaint Against Abhijeet Deepke

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला, 13 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू; MEA ने जारी किया बयान

    लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला, 13 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू; MEA ने जारी किया बयान

    देश की पहली वंदे भारत फ्रेट ईएमयू ने पास किया इमरजेंसी ब्रेकिंग टेस्ट, चार दौर में परखी गई क्षमता

    देश की पहली वंदे भारत फ्रेट ईएमयू ने पास किया इमरजेंसी ब्रेकिंग टेस्ट, चार दौर में परखी गई क्षमता

    ‘मेरे भाषण को कट-एंड-पेस्ट किया गया’, अब उदयनिधि ने विजय की सरकार पर साधा निशाना

    ‘मेरे भाषण को कट-एंड-पेस्ट किया गया’, अब उदयनिधि ने विजय की सरकार पर साधा निशाना

    बांकीपुर सीट पर मिली प्रचंड जीत के बाद प्रशांत किशोर ने दी चेतावनी, घबराई JDU ने BJP को दी बड़ी नसीहत

    बांकीपुर सीट पर मिली प्रचंड जीत के बाद प्रशांत किशोर ने दी चेतावनी, घबराई JDU ने BJP को दी बड़ी नसीहत

    3.5 लाख साधु-संतों को पूरे भारत में भेजेगी VHP, पप्पू यादव और विपक्ष के खिलाफ अभियान की तैयारी

    3.5 लाख साधु-संतों को पूरे भारत में भेजेगी VHP, पप्पू यादव और विपक्ष के खिलाफ अभियान की तैयारी

    यूपी के चुनाव में क्या होगी BJP की रणनीति, क्या राम मंदिर जैसे मुद्दे बनेंगे मुसीबत? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    यूपी के चुनाव में क्या होगी BJP की रणनीति, क्या राम मंदिर जैसे मुद्दे बनेंगे मुसीबत? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    ‘पार्टी महत्वपूर्ण, मंत्री पद नहीं मिलने पर विधायकों के दिए गए इस्तीफे किए जाएंगे स्वीकार,’ DK शिवकुमार का बड़ा बयान

    ‘पार्टी महत्वपूर्ण, मंत्री पद नहीं मिलने पर विधायकों के दिए गए इस्तीफे किए जाएंगे स्वीकार,’ DK शिवकुमार का बड़ा बयान

    सांसद पप्पू यादव पर हमले की कोशिश के आरोपी से जुड़ी बड़ी खबर, पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ा

    सांसद पप्पू यादव पर हमले की कोशिश के आरोपी से जुड़ी बड़ी खबर, पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ा

    रजत शर्मा का ब्लॉग: पीके ने मारी एंट्री, बिहार में बजी घंटी

    रजत शर्मा का ब्लॉग: पीके ने मारी एंट्री, बिहार में बजी घंटी

    डिजिटल अरेस्ट के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP तैयार करने के दिए निर्देश

    डिजिटल अरेस्ट के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP तैयार करने के दिए निर्देश

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

पीएम नरेंद्र मोदी लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का करेंगे नेतृत्व, जानें क्या होगा कार्यक्रम

by krutikadalvibiz
August 13, 2025
in Blog, Lifestyle
250 2
0
पीएम नरेंद्र मोदी लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का करेंगे नेतृत्व, जानें क्या होगा कार्यक्रम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


PM Narendra Modi will lead the 79th Independence Day celebrations from the Red Fort know what will b- India TV Hindi
Image Source : PTI
पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस समारोह का करेंगे नेतृत्व

राष्ट्र 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले से करेंगे। प्रधानमंत्री इस प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और संपूर्ण राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऐसे में जब देश 2047 तक विकसित भारत के सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह का विषय “नया भारत” रखा गया है। यह समारोह एक समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त नए भारत के लगातार विकास और तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करने के एक मंच के तौर पर काम करेगा।

पीएम मोदी का स्वागत करेंगे ये नेता

लाल किले पर आगमन के साथ, प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ और रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह करेंगे। रक्षा सचिव, दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का प्रधानमंत्री से परिचय कराएंगे। इसके बाद, दिल्ली क्षेत्र के जीओसी, श्री नरेंद्र मोदी को सलामी मंच तक ले जाएंगे, जहाँ अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड की संयुक्त टुकड़ी, प्रधानमंत्री को सलामी देगी। इसके बाद, प्रधानमंत्री सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे।

पीएम के गार्ड ऑफ ऑनर दस्ते में होंगे 96 जवान

प्रधानमंत्री के लिए गार्ड ऑफ ऑनर दस्ते में 96 जवान शामिल होंगे (एक अधिकारी और सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस, प्रत्येक से 24 जवान। भारतीय वायु सेना इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह का समन्वय कर रही है। गार्ड ऑफ ऑनर की कमान विंग कमांडर ए एस सेखों संभालेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना दस्ते की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना दस्ते की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर कोमलदीप सिंह और वायु सेना दस्ते की कमान स्क्वाड्रन लीडर राजन अरोड़ा संभालेंगे। दिल्ली पुलिस दस्ते की कमान अतिरिक्त डीसीपी श्री रोहित राजबीर सिंह के हाथ में होगी।

तीनों सेनाओं के प्रमुख करेंगे पीएम मोदी का स्वागत

सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद, प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे, जहां रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उनका स्वागत करेंगे। दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर स्थित मंच तक ले जाएंगे। फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा, राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी। इस सलामी का आयोजन 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के वीर तोपचियों द्वारा 21 तोपों की सलामी के साथ किया जाएगा। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करने वाली इस औपचारिक बैटरी की कमान, मेजर पवन सिंह शेखावत के हाथों में होगी और गन पोजिशन ऑफिसर नायब सूबेदार (गनरी में सहायक प्रशिक्षक) अनुतोष सरकार होंगे।

झंडा फहराए जाने के बाद राष्ट्रीय सलामी देंगे प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल, जिसमें थलसेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और 32 अन्य रैंक के कर्मी शामिल होंगे, कुल 128 कर्मी, प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के समय राष्ट्रीय सलामी देंगे। विंग कमांडर तरुण डागर इस अंतर-सेवा रक्षक और पुलिस रक्षक दल की कमान संभालेंगे। राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल में थलसेना की टुकड़ी की कमान मेजर प्रकाश सिंह, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर मोहम्मद परवेज और वायुसेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर वी.वी. शरवन संभालेंगे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त डीसीपी श्री अभिमन्यु पोसवाल के हाथ में होगी।

बैंड का संचालन करेंगे जूनियर वारंट ऑफिसर एम डेका

ध्वजारोहण के बाद, तिरंगे को ‘राष्ट्रीय सलामी’ दी जाएगी। एक जेसीओ और 25 अन्य रैंकों वाला वायु सेना बैंड, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और ‘राष्ट्रीय सलामी’ देने के दौरान राष्ट्रगान बजाएगा। बैंड का संचालन जूनियर वारंट ऑफिसर एम डेका करेंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब 11 अग्निवीर वायु संगीतकार भी राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड का हिस्सा होंगे। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही, भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर, एक राष्ट्रीय ध्वज लिए और दूसरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को दर्शाने वाला ध्वज लिए, आयोजन स्थल पर फूलों की वर्षा करेंगे। इन हेलीकॉप्टरों के कप्तान विंग कमांडर विनय पूनिया और विंग कमांडर आदित्य जायसवाल होंगे।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मनाएगा जाएगा जश्न

इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी खास जश्न मनाया जाएगा। ज्ञानपथ पर व्यू कटर पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो मौजूद होगा। फूलों की सजावट भी इसी ऑपरेशन पर आधारित होगी। आमंत्रण पत्रों पर भी ऑपरेशन सिंदूर का लोगो अंकित होगा। साथ ही आमंत्रण पत्रों पर चिनाब पुल का वाटरमार्क भी बना होगा, जो ‘नए भारत’ के उदय को दर्शाता है।

ज्ञानपथ पर ‘नए भारत’ का निर्माण

पुष्पवर्षा के बाद, प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के भाषण के समापन के बाद, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और ‘माई भारत’ स्वयंसेवक, राष्ट्रगान गाएँगे। इस समारोह में कुल 2,500 छात्र और छात्रा कैडेट (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) और ‘माई भारत’ स्वयंसेवक भाग लेंगे। ये कैडेट और ‘माई भारत’ के स्वयंसेवक, प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर मौजूद होंगे। ये सभी ‘नए भारत’ का लोगो के आकार में बैठेंगे।

विशेष अतिथि

इस साल लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से करीब 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें शामिल हैं:

  • स्पेशल ओलंपिक 2025 का भारतीय दल
  • अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों के विजेता
  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता
  • राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन के तहत प्रशिक्षित और वित्तीय सहायता प्राप्त, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसान
  • औषधीय पौधों के संरक्षण, विकास और सतत् प्रबंधन योजना के तहत, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसान
  • ई-नेगोशिएबल वेयरहाउस रसीदों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना के तहत ऋण प्राप्त करने वाले, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसान, व्यापारी/सहकारी समितियाँ
  • खुले में शौच मुक्त प्लस गाँवों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सरपंच
  • कैच द रेन अभियान के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सरपंच
  • पीएम युवा (युवा लेखक मेंटरशिप योजना) के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवा लेखक
  • पीएम-विकास योजना के तहत कुशल और प्रशिक्षित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवा
  • ट्राइफेड द्वारा पीएम वन धन योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उद्यमी
  • राष्ट्रीय एससी/एसटी हब योजना के तहत एससी/एसटी समुदाय के, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उद्यमी
  • पीएम-दक्ष, श्रेयस और श्रेष्ठ योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र
  • विश्वास योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयं सहायता समूह
  • एनएसटीएफडीसी द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उद्यमी
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पैक्स
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इंटर्न
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले माई भारत स्वयंसेवक
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी
  • दिल्ली के स्कूली बच्चे, जो ऑनलाइन/ऑफलाइन क्विज़/प्रतियोगिताओं के विजेता हैं
  • स्वच्छता अभियान के 50 बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वच्छता कार्यकर्ता
  • लखपति दीदी के लाभार्थी
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका, पर्यवेक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल देखभाल संस्थान, मिशन शक्ति
  • पुनर्वासित बंधुआ मजदूर, बचाई गई और पुनर्वासित महिलाएं और बच्चे
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े स्वयंसेवक/प्रशिक्षक
  • सरपंच/ग्राम प्रधान, जिन्होंने केंद्र/राज्य क्षेत्र की किसी भी सामाजिक कल्याण योजना को सर्वश्रेष्ठ स्तर तक पहुँचाया है
  • वाइब्रेंट गांवों से अतिथि
  • पिछले एक साल के दौरान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह
  • रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचारों के नवप्रवर्तक/उद्यमी
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मूल समुदायों के जनजातीय बच्चे
  • विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा में सजे धजे 1,500 से अधिक लोगों को भी इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

आगंतुकों के लिए रहेगी ये व्यवस्था

  • क्लॉक रूम की व्यवस्था: गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान, आगंतुकों ने क्लॉक रूम की उपलब्धता की सराहना की थी। लिहाज़ा उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भी पहली बार 12 स्थानों पर 25 क्लॉक रूम स्थापित किए गए हैं।
  • हेल्पडेस्क पर स्वयंसेवक: 190 स्वयंसेवक (‘माई भारत’ से 120 और एनसीसी से 70) पुलिस कर्मियों के साथ आगंतुकों को स्थल तक पहुँचने में मदद करेंगे। लाल किले के रास्ते में आगंतुक स्वयंसेवकों को पहचान सकते हैं।
  • व्हीलचेयर की व्यवस्था: व्हीलचेयर की ज़रुरत वाले सभी आगंतुकों के लिए, एनसीसी कैडेट मेट्रो स्टेशनों और पार्किंग क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे।
  • अतिरिक्त कार पार्किंग सुविधाएँ: पार्किंग संख्या 4A में 250 अतिरिक्त कारों के लिए कार पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • मेट्रो सेवाएँ: लोगों को कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुँचने में मदद करने के लिए, 15 अगस्त को मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी।

प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, रक्षा मंत्रालय ने माय गॉव के साथ मिलकर क्विज़ और प्रतियोगिताएँ आयोजित कीं। प्रतियोगिताओं का विवरण इस प्रकार है:

  • ज्ञानपथ पर संरचना डिज़ाइन प्रतियोगिता
  • ‘ऑपरेशन सिंदूर- आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को पुनर्परिभाषित करना’, विषय पर निबंध प्रतियोगिता
  • रील प्रतियोगिता: भारत की स्वतंत्रता से जुड़े स्मारकों/स्थलों की सैर
  • ‘नया भारत सशक्त भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता
  • ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिताओं की श्रृंखला:
  • नए भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका
  • भारत रणभूमि: भारत की सीमा
  • राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर नवाचार का उदय
  • इन प्रतियोगिताओं के करीब 1,000 विजेता भी इस समारोह का हिस्सा होंगे।

सैन्य बैंड प्रदर्शन

देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और ऑपरेशन सिंदूर की जीत का जश्न मनाने के लिए, स्वतंत्रता दिवस समारोह की शाम को, पहली बार पूरे भारत में कई जगहों पर बैंड प्रदर्शन आयोजित किए जाएँगे। ये प्रदर्शन सेना, नौसेना, वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल, एनसीसी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, बीएसएफ, आईडीएस, आरपीएफ और असम राइफल्स के बैंड द्वारा देश भर के 140 से अधिक प्रमुख स्थानों पर प्रस्तुत किए जाएँगे।

(इनपुट-पीआईबी)

Latest India News

Tags: 79वindependence dayIndependence Day celebrationsNarendra ModiPM Narendra ModiRed Fortककयकरगकरयकरमकलजनदवसनततवनरदरपएममदललससमरहसवततरतहग
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला, 13 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू; MEA ने जारी किया बयान

लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला, 13 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू; MEA ने जारी किया बयान

August 4, 2026
देश की पहली वंदे भारत फ्रेट ईएमयू ने पास किया इमरजेंसी ब्रेकिंग टेस्ट, चार दौर में परखी गई क्षमता

देश की पहली वंदे भारत फ्रेट ईएमयू ने पास किया इमरजेंसी ब्रेकिंग टेस्ट, चार दौर में परखी गई क्षमता

August 4, 2026
‘मेरे भाषण को कट-एंड-पेस्ट किया गया’, अब उदयनिधि ने विजय की सरकार पर साधा निशाना

‘मेरे भाषण को कट-एंड-पेस्ट किया गया’, अब उदयनिधि ने विजय की सरकार पर साधा निशाना

August 4, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In