बिहार में 15 जुलाई को कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाला ‘छात्रों का गूंज’ कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य की इकाई कार्यक्रम की तैयारी ढंग से नहीं कर पाई, जिसके चलते कार्यक्रम रद्द किया गया। दूसरी तरफ, पार्टी का कहना है कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसके कारण इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पटना में कार्यक्रम निरस्त होने के बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। अब यह कार्यक्रम पटना की जगह देहरादून में होगा। इसकी संभावित तारीख 17 जुलाई है।
खबर अपडेट हो रही है…






































