
रॉबर्ट वाड्रा।
Robert Vadra News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रिटेन स्थित रक्षा डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। बता दें कि, इससे कथित विदेशी संपत्तियों और अवैध वित्तीय संबंधों की लंबे समय से चल रही जांच फिर से शुरू हो गई है। ये चार्जशीट दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत वाड्रा का बयान इसी वर्ष जुलाई में दर्ज किया गया था। एजेंसी ने उन पर डिफेंस डीलर भंडारी से जुड़ी विदेशी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े होने का आरोप लगाया है, जो पहले से ही विदेशों में अघोषित संपत्ति रखने के आरोपों का सामना कर रहा है।
(खबर अपडेट की जा रही है। )







































