NEET पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर से लेकर संसद तक संग्राम मचा हुआ है। बीते 24 घंटे में जबरदस्त हलचल नजर आ रही है। पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शिक्षा मंत्रालय आज रात 8 बजे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधारों को लेकर बड़ा ऐलान करने जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी जाएगी।
पेपर लीक पर नए कानून को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
बता दें कि पेपर लीक पर नया कानून ला रही मोदी सरकार संसद में सोमवार को बिल पेश करने वाली है। नया कानून कठोर है इसके तहत 10 साल की सजा, 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट पेपर लीक पर तीन महीने में सजा सुनाएगा।
अब तक 270 परीक्षाएं करवा चुका है NTA
मोदी कैबिनेट से इस बिल को मंजूरी मिल गई है और इससे पहले आज रात 8 बजे शिक्षा मंत्रालय NTA में सुधारों पर बड़ा ऐलान करने वाला है। 2017 में NTA बना उसके बाद 2018 से NTA अब तक 270 परीक्षाएं करवा चुका है जिसके 6 करोड़ 60 लाख छात्र शामिल रहे हैं। इस साल NTA ने अब तक 12 परीक्षाएं कराई हैं जिनमें 65 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया है। NTA में 39 स्थायी पद स्वीकृत हैं जिसमें से 24 कार्यरत हैं और 15 पद खाली हैं। 73 लोग संविदा पर रखे गए हैं और 124 कर्मचारी आउटसोर्सिंग से हैं।
शिक्षा मंत्रालय के दोनों सचिवों का तबादला
इससे पहले सरकार शिक्षा मंत्रालय के दोनों सचिवों का तबादला भी कर चुकी है। सोनम वांगचुक बात बनने के बाद अपना अनशन तोड़ चुके हैं। आज सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बैठक भी हुई है, जिसमें CJP ने सरकार के सामने तीन मांगें रखी। उनमें से 2 मांगों को मानने के लिए सरकार तैयार है। भरोसा भी दे दिया गया है, अब पेंच फंसा है तो सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर। CJP का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की डिमांड नॉन निगोशिएबल है।
यह भी पढ़ें-
NEET पेपर लीक मामले के आरोपी डॉ. मनोज शिरूरे की जमानत खारिज, कोर्ट ने नहीं दी राहत







































