• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 26, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    ₹300 पर पहुंचा GMP Price, टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO को मिला 184 गुना सब्सक्रिप्शन

    ₹300 पर पहुंचा GMP Price, टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO को मिला 184 गुना सब्सक्रिप्शन

    Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?

    Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?

    Elon Musk की SpaceX 1,25,000 एकड़ जमीन पर बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च फैसिलिटी, 100 बिलियन डॉलर होंगे खर्च

    Elon Musk की SpaceX 1,25,000 एकड़ जमीन पर बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च फैसिलिटी, 100 बिलियन डॉलर होंगे खर्च

    India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

    India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

    प्रयागराज से हरिद्वार तक जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी- चेक करें डिटेल्स

    प्रयागराज से हरिद्वार तक जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी- चेक करें डिटेल्स

    colombo test india dominates sri lanka bundled out for 290 victory via follow on within reach

    colombo test india dominates sri lanka bundled out for 290 victory via follow on within reach

    Stock Market Today 26 August, 2026: हरे निशान में खुला बाजार- एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत इन स्टॉक्स में तेजी

    Stock Market Today 26 August, 2026: हरे निशान में खुला बाजार- एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत इन स्टॉक्स में तेजी

    Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

    Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

    India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

    India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

    ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा

    ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    ₹300 पर पहुंचा GMP Price, टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO को मिला 184 गुना सब्सक्रिप्शन

    ₹300 पर पहुंचा GMP Price, टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO को मिला 184 गुना सब्सक्रिप्शन

    Elon Musk की SpaceX 1,25,000 एकड़ जमीन पर बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च फैसिलिटी, 100 बिलियन डॉलर होंगे खर्च

    Elon Musk की SpaceX 1,25,000 एकड़ जमीन पर बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च फैसिलिटी, 100 बिलियन डॉलर होंगे खर्च

    प्रयागराज से हरिद्वार तक जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी- चेक करें डिटेल्स

    प्रयागराज से हरिद्वार तक जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी- चेक करें डिटेल्स

    Stock Market Today 26 August, 2026: हरे निशान में खुला बाजार- एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत इन स्टॉक्स में तेजी

    Stock Market Today 26 August, 2026: हरे निशान में खुला बाजार- एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत इन स्टॉक्स में तेजी

    SBI में 6 महीने की FD में कितना मिल रहा है ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या है खास

    SBI में 6 महीने की FD में कितना मिल रहा है ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या है खास

    Page Not Found (404) – India TV Hindi

    Page Not Found (404) – India TV Hindi

    शेयर बाजार में जोरदार कमबैक! सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 के पार बंद, IT और फार्मा ने संभाली बाजार की कमान

    शेयर बाजार में जोरदार कमबैक! सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 के पार बंद, IT और फार्मा ने संभाली बाजार की कमान

    Tata Sierra.ev होगी और भी हाईटेक! कार के अंदर मिलेगा इन-बिल्ट 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

    Tata Sierra.ev होगी और भी हाईटेक! कार के अंदर मिलेगा इन-बिल्ट 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

    सभी पायलटों का साल में एक बार हो सकता है रैंडम ड्रग टेस्ट, एयर इंडिया की घटना के बाद DGCA सख्त

    सभी पायलटों का साल में एक बार हो सकता है रैंडम ड्रग टेस्ट, एयर इंडिया की घटना के बाद DGCA सख्त

    चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की टेंशन! जिस साल ज्यादा स्टॉक की थी उम्मीद, उसी में क्यों अचनाक बढ़ गए रेट?

    चीनी के दाम ने बढ़ाई मिठास की टेंशन! जिस साल ज्यादा स्टॉक की थी उम्मीद, उसी में क्यों अचनाक बढ़ गए रेट?

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?

    Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?

    India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

    India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

    colombo test india dominates sri lanka bundled out for 290 victory via follow on within reach

    colombo test india dominates sri lanka bundled out for 290 victory via follow on within reach

    Filmmaker Kuku Kohli Dies at 77

    Filmmaker Kuku Kohli Dies at 77

    मूवी रिव्यू – ‘टॉक्सिक’:यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन कहानी  उलझी; तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है

    तिरंगा-प्रेरित ड्रेस पर ट्रोलिंग के बाद उर्वशी रौतेला की सफाई:बोलीं- मैं देश को सिर्फ राष्ट्रीयता नहीं, अपनी पहचान के रूप में साथ रखती हूं

    तिरंगा-प्रेरित ड्रेस पर ट्रोलिंग के बाद उर्वशी रौतेला की सफाई:बोलीं- मैं देश को सिर्फ राष्ट्रीयता नहीं, अपनी पहचान के रूप में साथ रखती हूं

    Abhay Verma Interview | Munjya Success & Working With Shah Rukh Khan

    Abhay Verma Interview | Munjya Success & Working With Shah Rukh Khan

    Babita Singh Reporting | Nimisha Sajayan Weight Gain & Story Statement

    Babita Singh Reporting | Nimisha Sajayan Weight Gain & Story Statement

    कंगना से जुड़े सवाल पर भड़कीं तापसी पन्नू:मीडिया से बोलीं- आप सवाल पूछना बंद करेंगे, तभी विवाद खत्म होगा; कंगना ने 'सस्ती कॉपी' कहा था

    कंगना से जुड़े सवाल पर भड़कीं तापसी पन्नू:मीडिया से बोलीं- आप सवाल पूछना बंद करेंगे, तभी विवाद खत्म होगा; कंगना ने 'सस्ती कॉपी' कहा था

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान हिमाचल के जवान का आकस्मिक निधन, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

    सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान हिमाचल के जवान का आकस्मिक निधन, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

    झील में दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, खुदकुशी या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

    झील में दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, खुदकुशी या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

    SC ने कल दिया था आदेश, TMC के बागियों को अब ओम बिरला ने भेजा नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

    SC ने कल दिया था आदेश, TMC के बागियों को अब ओम बिरला ने भेजा नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

    यूपी-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश और असम-मिजोरम तक आज मूसलाधार बारिश के आसार, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    यूपी-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश और असम-मिजोरम तक आज मूसलाधार बारिश के आसार, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    तेलंगाना में कंटेनर में घुसी बेकाबू बस, 6 लोगों की मौत; 20 यात्री गंभीर रूप से घायल

    तेलंगाना में कंटेनर में घुसी बेकाबू बस, 6 लोगों की मौत; 20 यात्री गंभीर रूप से घायल

    अस्पताल के जेल वार्ड में महिला के साथ मिला भ्रष्टाचार का आरोपी अफसर, औचक निरीक्षण में पकड़ा गया

    अस्पताल के जेल वार्ड में महिला के साथ मिला भ्रष्टाचार का आरोपी अफसर, औचक निरीक्षण में पकड़ा गया

    बेंगलुरु में घर से निकलने से पहले देख लें Traffic Advisory, आज इन इलाकों मे बंद रहेंगे रास्ते

    बेंगलुरु में घर से निकलने से पहले देख लें Traffic Advisory, आज इन इलाकों मे बंद रहेंगे रास्ते

    न्यायपालिका नए चुनाव कराने का आदेश दे सकती है? TMC की याचिका पर SC ने क्यों पूछा ये सवाल

    न्यायपालिका नए चुनाव कराने का आदेश दे सकती है? TMC की याचिका पर SC ने क्यों पूछा ये सवाल

    हिमाचल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 3 सेकेंड तक कांपी धरती; दहशत में घरों से बाहर भागे लोग

    हिमाचल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 3 सेकेंड तक कांपी धरती; दहशत में घरों से बाहर भागे लोग

    क्या कहता है यूपी और अन्य राज्यों का सर्वे? Coffee Par Kurukshetra में हुई चर्चा

    क्या कहता है यूपी और अन्य राज्यों का सर्वे? Coffee Par Kurukshetra में हुई चर्चा

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

सपना टूट चुका था, तभी मिला बड़ा ब्रेक:चेतना पांडे पर विक्रम भट्ट ने भरोसा जताया, मिमोह बोले- फिल्म मिली, पापा गर्व से मुस्कुराए

by Dainik Mirror
June 9, 2026
in Entertainment
250 2
0
सपना टूट चुका था, तभी मिला बड़ा ब्रेक:चेतना पांडे पर विक्रम भट्ट ने भरोसा जताया, मिमोह बोले- फिल्म मिली, पापा गर्व से मुस्कुराए
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फिल्म हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट के कलाकार मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने संघर्ष, फिल्म और निजी अनुभव साझा किए। चेतना ने बताया कि वह एक्टिंग का सपना लगभग छोड़ चुकी थीं, लेकिन विक्रम भट्ट के एक फोन ने उनकी जिंदगी बदल दी। मिमोह ने फिल्म की कहानी को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। दोनों कलाकारों ने शूटिंग के किस्से, हॉरर फिल्मों के अनुभव, मिथुन चक्रवर्ती से मिली सीख और फिल्म की खासियतों पर बात की। सवाल: ‘हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ तक पहुंचने का आपका सफर कैसा रहा? जवाब/चेतना पांडे: इस फिल्म से मेरा जुड़ाव किस्मत जैसा है। मुंबई आए मुझे काफी समय हो गया है और मेरी संघर्षभरी यात्रा रही है। आउटसाइडर होने पर बहुत मेहनत और ऑडिशन देने के बाद भी कई बार लगता है कि बड़े सपने पूरे नहीं होंगे। मैं नैनीताल से हूं। इंडस्ट्री में आने के बाद समझ आया कि यहां जगह बनाना आसान नहीं है। मैंने छोटे-छोटे रोल किए, जैसे शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले में काम किया। कई बार लगा कि अब वह मौका नहीं मिलेगा, जिसका मैं इंतजार कर रही हूं। लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। करीब तीन साल पहले मेरी मुलाकात विक्रम भट्ट सर से हुई थी। उस समय मैं लगभग अपने सपने छोड़ चुकी थी। मैंने उनसे कहा था कि मैंने बहुत मेहनत की है, लेकिन अब लगता है कि मुझे वह मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं टैलेंटेड हूं और एक दिन बड़ा काम करूंगी। फिर करीब एक साल तक हमारी बात नहीं हुई। मैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 कर रही थी, तभी उनका फोन आया। उन्होंने कहा कि मुझसे मिलो, मेरे पास तुम्हारे लिए कुछ है। उस समय हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और दूसरी अभिनेत्री फिल्म कर रही थी। विक्रम सर ने मेरी तस्वीर देखी और उन्हें लगा कि उन्हें उनकी ‘सुनहरी’ मिल गई है। अगले दिन उन्होंने मुझे बुलाया और मेरा कॉन्ट्रैक्ट साइन हो गया। दूसरे दिन से मैंने शूटिंग शुरू कर दी। पहले दिन के बाद सर ने मेरी तारीफ की। तभी मुझे लगा कि यह फिल्म मुझे ही करनी थी। सवाल: मिमोह, आप पहले भी हॉन्टेड का हिस्सा रह चुके हैं। इस फिल्म की कौन-सी बात आपको सबसे खास लगी? जवाब/मिमोह चक्रवर्ती: सबसे खास इसकी कहानी लगी। ‘हॉन्टेड 3डी’ 15 साल पहले आई थी और भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक 3डी फिल्म थी। उसके गाने और कहानी दर्शकों को पसंद आए थे। जब विक्रम सर ने मुझे इसके सीक्वल की कहानी सुनाई तो मुझे तुरंत समझ आ गया कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। इसमें हॉरर, शानदार गाने और मजबूत कहानी है। मुझे लगता है कि इस फिल्म का असली हीरो इसकी कहानी है। हमने कलाकारों के तौर पर अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश की है, लेकिन दर्शकों को सबसे ज्यादा इसकी कहानी पसंद आएगी। इसी वजह से मैंने तुरंत फिल्म के लिए हां कर दी। सवाल: चेतना को फिल्म में लेने से पहले तीन दिन की शूटिंग किसी और अभिनेत्री के साथ हो चुकी थी। फिर सब कुछ दोबारा शूट करना पड़ा। उस समय क्या महसूस हुआ? जवाब/मिमोह चक्रवर्ती: विक्रम सर इस फिल्म को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते थे। हॉन्टेड के प्रशंसकों की उम्मीदें बड़ी हैं। लोग आज भी पूछते हैं कि क्या यह पहली फिल्म जैसी होगी, इसके गाने कैसे होंगे और प्रेम कहानी कैसी होगी। विक्रम सर के दिमाग में ‘सुनहरी’ का किरदार पूरी तरह साफ था। जब चेतना ने पहला सीन किया, तब हम सभी को लगा कि हमें हमारी सुनहरी मिल गई है। सवाल: चेतना, फिल्म का सबसे मुश्किल सीन कौन-सा था? जवाब/चेतना पांडे: वह सीन टीजर में भी दिखाया गया है। उसमें मेरी पहली मुलाकात देव से होती है। उस सीन में मुझे बिना कुछ बोले आंखों और एक्सप्रेशंस से बताना था कि क्या हो रहा है और सामने वाले को कैसे व्यवहार करना है, क्योंकि वहां एक भूत मौजूद होता है। यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण सीन था। सवाल: शूटिंग के दौरान कौन-सा सीन सबसे डरावना था और किस सीन में सबसे ज्यादा हंसी आई? जवाब/मिमोह चक्रवर्ती: हंसी वाला किस्सा एक गाने की शूटिंग के दौरान हुआ था। एक सीन में मुझे चेतना को देखते हुए बाहर निकलना था और कैमरे से नजर नहीं हटानी थी। मैं सीन में इतना डूबा था कि दीवार पर ध्यान नहीं गया। बाहर निकलते ही सीधे दीवार से टकरा गया और सिर लग गया। चेतना ने यह देखा तो जोर-जोर से हंसने लगीं। फिर पूरे सेट पर हंसी का माहौल बन गया। पूरे दिन हम लोग हंसते रहे। मजेदार बात यह थी कि हम हॉरर फिल्म शूट कर रहे थे, लेकिन उस दिन कॉमेडी ज्यादा हो गई। जहां तक डरावने सीन की बात है, हमारी फिल्म सिर्फ जंप स्केयर पर निर्भर नहीं करती। इसमें डर का एहसास माहौल और कहानी से आता है। फिल्म देखते समय दर्शकों को लगातार लगेगा कि कुछ बुरा होने वाला है और यही इसकी खासियत है। सवाल: चेतना, आपके लिए ‘सुनहरी’ का किरदार कितना चुनौतीपूर्ण था? जवाब/चेतना पांडे: मेरे लिए इस फिल्म का हर सीन चुनौतीपूर्ण था। मुझे नहीं लगता कि जिंदगी में फिर कभी इतना मुश्किल और परतदार किरदार मिलेगा। असल जिंदगी में मैं बहुत बातूनी और चंचल हूं, लेकिन सुनहरी बिल्कुल अलग है। वह शांत है, कम बोलती है और उसकी भावनाएं चेहरे और आंखों में नजर आती हैं। मैंने विक्रम सर से कई बार पूछा कि उन्होंने मुझमें ऐसा क्या देखा। उन्होंने कहा कि मेरे अंदर जो है, शायद मैं खुद भी नहीं जानती, लेकिन वह उसे देख सकते हैं। यह बात मेरे लिए बहुत खास थी। सवाल: क्या आप भूत-प्रेत या अलौकिक शक्तियों पर विश्वास करती हैं? जवाब/चेतना पांडे: पहले मैं इन चीजों पर ज्यादा विश्वास नहीं करती थी, लेकिन मेरे पिता ने अपने कुछ अनुभव बताए। उन्होंने कहा कि एक बार उनके साथ ऐसी घटना हुई थी, जिसमें उन्हें कुछ समय तक याद नहीं रहा कि क्या हुआ था। पहाड़ों में ऐसी कई कहानियां सुनने को मिलती हैं। मैंने आसपास भी कुछ घटनाएं देखी हैं, इसलिए अब मैं इन चीजों पर विश्वास करती हूं। हालांकि मेरे साथ अभी तक ऐसा कोई अनुभव नहीं हुआ है। सवाल: अगर सच में किसी भूत से सामना हो जाए, तो उससे क्या मांगेंगे? जवाब/मिमोह चक्रवर्ती: मैं उससे कुछ नहीं मांगूंगा, मैं तो वहां से भाग जाऊंगा। (हंसते हुए) मेरी जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है, मुझे उससे कुछ लेने की जरूरत नहीं है। लोग कहते हैं कि काश ऐसा अनुभव हो, लेकिन सच में अगर सामने भूत आ जाए तो हालत खराब हो जाएगी। फिल्म में मैं भूत से लड़ रहा हूं, लेकिन रियल लाइफ में भूत दिख गया तो सबसे पहले मैं ही भागूंगा। सवाल: चेतना, अगर आपको किसी हॉन्टेड जगह पर जाना पड़े, तो अपने साथ किसे लेकर जाएंगी? जवाब/चेतना पांडे: मैं विक्रम भट्ट सर को अपने साथ लेकर जाऊंगी। (हंसते हुए) क्योंकि अगर वहां सच में कोई हॉरर घटना होने लगी, तो सर तुरंत कहेंगे- “ये तो बहुत रियल है, इस पर एक और फिल्म बनाते हैं।” वहीं नई फिल्म की तैयारी शुरू हो जाएगी। सवाल: विक्रम भट्ट की कौन-सी फिल्म आपको सबसे ज्यादा पसंद है? जवाब/मिमोह चक्रवर्ती: मुझे विक्रम सर की लगभग सभी फिल्में पसंद हैं। गुलाम मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। हॉन्टेड भी मुझे पसंद थी। बचपन में मैं अपने पिता के साथ हॉरर फिल्में देखता था और बहुत डर जाता था। कई बार आंखें बंद करके उंगलियों के बीच से स्क्रीन देखता था। तब सोचता था कि कलाकार ऐसे सीन कैसे शूट करते होंगे। अब हॉरर फिल्म करने के बाद समझ आया कि यह कितना मुश्किल काम है। सवाल: अगर इस फिल्म का कोई सीन दोबारा शूट करने का मौका मिले तो कौन-सा सीन करना चाहेंगे? जवाब/मिमोह चक्रवर्ती: देव और सुनहरी के लगभग सभी सीन खास हैं। उनकी प्रेम कहानी सीधी-सादी नहीं है। जितना वे करीब आना चाहते हैं, हालात उतना ही उन्हें दूर धकेलते हैं। अगर मौका मिले तो मैं गुफा वाला सीन दोबारा करना चाहूंगा। वह खूबसूरत और भावनात्मक सीन था। चेतना पांडे: उस दिन मिमोह के पिता मिथुन चक्रवर्ती भी सेट पर मौजूद थे। मैं बहुत नर्वस थी, लेकिन सीन खत्म होने के बाद उन्होंने और विक्रम सर ने हमारी तारीफ की। वह पल मैं कभी नहीं भूलूंगी। सवाल: मिथुन चक्रवर्ती आपको काम को लेकर क्या सलाह देते हैं? जवाब/मिमोह चक्रवर्ती: पापा हमेशा कहते हैं कि जो भी किरदार निभाओ, पूरी ईमानदारी से निभाओ। अगर आप किरदार के प्रति ईमानदार नहीं होंगे तो दर्शक तुरंत पकड़ लेंगे। वह कहते हैं कि सेट पर मिमोह नहीं, सिर्फ किरदार नजर आना चाहिए। यही उनकी सबसे बड़ी सीख है, जिसे मैं हमेशा याद रखता हूं। सवाल: अपने पिता मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी कोई खास याद साझा करना चाहेंगे? जवाब/मिमोह चक्रवर्ती: मेरे लिए सबसे खास याद वह है, जब मुझे हॉन्टेड की पहली फिल्म मिली थी। मैं विक्रम भट्ट सर से मिला था। उसी शाम घर लौटते समय उनका मैसेज आया कि मैं फिल्म का हीरो हूं। पहले मुझे यकीन नहीं हुआ। मैंने सर को फोन करके पूछा कि क्या सच में मैं ही फिल्म कर रहा हूं। उन्होंने कहा, “कल ऑफिस आओ और कॉन्ट्रैक्ट साइन करो।” जब मैं घर पहुंचा, तो मां और पापा दोनों वहीं थे। मैंने उन्हें बताया कि मुझे फिल्म मिल गई है और मैं उसका हीरो हूं। उस पल उनके चेहरे की खुशी मैं कभी नहीं भूल सकता। खासकर पापा की आंखों में जो गर्व और खुशी थी, वह मेरे लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा, बस मुस्कुराकर मेरी तरफ देखा। आज भी उनकी वह मुस्कान मुझे याद है। मेरे लिए वह किसी भी अवॉर्ड से बड़ी बात थी। पापा से जुड़ी यादें सिर्फ इसी एक पल तक सीमित नहीं हैं। बचपन में मैं उनसे काफी डरता था। उनकी पर्सनैलिटी इतनी मजबूत है कि उनके सामने हर कोई थोड़ा नर्वस हो जाता है। लेकिन समय के साथ हमारा रिश्ता बदल गया। आज वह सिर्फ मेरे पिता नहीं, बल्कि मेरे दोस्त भी हैं। हम ऊटी में होटल बिजनेस भी साथ संभालते हैं। कई फैसले मिलकर लेते हैं और जिंदगी की कई बातें शेयर करते हैं। वह अब मुझसे दोस्त की तरह बात करते हैं, सलाह देते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं। इसलिए मेरे लिए कोई एक याद चुनना मुश्किल है, लेकिन हॉन्टेड मिलने के बाद उनके चेहरे पर जो गर्व और खुशी मैंने देखी थी, वह पल मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत और भावुक यादों में हमेशा शामिल रहेगा।

Tags: Actor StruggleBollywood BreakChetna PandeyFilm ReleaseHaunted - 3DMimoh ChakrabortyMithun ChakrabortyMumbai newsvikram bhattगरवचकजतयटटतभथनपडपपपरफलमबडबरकचतनबलभटटभरसममहमलमसकरएवकरमससपन
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
₹300 पर पहुंचा GMP Price, टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO को मिला 184 गुना सब्सक्रिप्शन

₹300 पर पहुंचा GMP Price, टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO को मिला 184 गुना सब्सक्रिप्शन

August 26, 2026
Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?

Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?

August 26, 2026
सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान हिमाचल के जवान का आकस्मिक निधन, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान हिमाचल के जवान का आकस्मिक निधन, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

August 26, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In