नई दिल्ली: इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) के एक अधिकारी को दिल्ली पुलिस ने डिफेंस से जुड़ी सेंसिटिव जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हनीट्रैप में फंसे इस अधिकारी पर कई गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप है। पुलिस ने ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वायुसेना का अधिकारी ज्यूडिशियल कस्टडी में है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह मामला एक बड़े जासूसी नेटवर्क की ओर इशारा करता है जिसका मकसद स्ट्रेटेजिक मिलिट्री इंटेलिजेंस इकट्ठा करना था।
डिजिटल चैनलों के ज़रिए महिला को सेंसिटिव डॉक्यूमेंट भेजने का आरोप
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अधिकारी एक फील्ड यूनिट में तैनात था। एक महिला ने सोशल मीडिया के ज़रिए आरोपी को हनीट्रैप में फंसाया और वीडियो कॉल पर उससे बातचीत करने लगी। सूत्रों के मुताबिक, महिला ने वायुसेना के इस अधिकारी से मिलिट्री मूवमेंट और ट्रूप डिप्लॉयमेंट के बारे में जानकारी, साथ ही फोटो, वीडियो और दूसरा सेंसिटिव डेटा देने को कहा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विंग कमांडर ने डिजिटल चैनलों के ज़रिए महिला को सेंसिटिव डॉक्यूमेंट और डेटा भेजे।
IAF की इंटेलिजेंस विंग द्वारा दिल्ली पुलिस को मामले से जुड़ी खास जानकारी देने के बाद ऑफिसर को 31 मई की रात को गिरफ्तार किया गया। जांच के बाद 30/07/2026 को सक्षम कोर्ट में चार्जशीट जमा कर दी गई है और मामला अभी विचाराधीन है।







































