भारतीय रेल के उत्तर रेलवे जोन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे ने बताया कि गर्मी के सीजन में रेगुलर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार और गुजरात के वेरावल के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसके अलावा, दूसरी स्पेशल ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला और मध्य प्रदेश के अशोक नगर के बीच चलाई जाएगी। उत्तर रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की है।
हरिद्वार-वेरावल-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन
वेरावल से हरिद्वार तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 09203, वेरावल-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 7 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 16.05 बजे वेरावल से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन अगले दिन, बुधवार को रात 20.40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में, हरिद्वार से वेरावल तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 09204, हरिद्वार-वेरावल स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को रात 21.30 बजे हरिद्वार से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को सुबह 09.45 बजे वेरावल पहुंचेगी।
कहां-कहां रुकेगी हरिद्वार-वेरावल स्पेशल ट्रेन
हरिद्वार और वेरावल के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, गुड़गांव, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, नीम का थाना, श्री माधोपुर, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, फालना, आबू रोड, पालनपुर, महेसाणा, गांधीग्राम, धोलका, धंधुका, बोटाड, धोला, ढसा, जेतलसर और जूनागढ़ रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर स्पेशल ट्रेन
दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 04004, दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई को दोपहर 12.15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन अगले दिन, सुबह 04.00 बजे अशोक नगर पहुंचेगी। वापसी में, अशोक नगर से दिल्ली सराय रोहिल्ला तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 04003, अशोक नगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई को शाम 17.00 बजे अशोक नगर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08.45 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर स्पेशल ट्रेन
दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोक नगर के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान फरीदाबाद, कोसी कलां, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और बीना रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
ये भी पढ़ें-




































