तेलंगाना के हैदराबाद में अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार को एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। यह बिल्लिंग तीन मंजिला बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग अमीरपेट के हेल्मेट बाज़ार में लगी। आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी काम कर रहे हैं। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
आग लगने से ट्रैफिक आवाजाही प्रभावित
आग लगने से इलाके में ट्रैफिक की आवाजाही भी प्रभावित हुई। हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आग बुझाने और इमरजेंसी रिस्पॉन्स ऑपरेशन चलने की वजह से अमीरपेट और SR नगर के बीच के रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित रास्ते से बचें और जब तक ट्रैफिक सामान्य न हो जाए, तब तक दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।
यहां देखें वीडियो
स्थानीय कांग्रेस नेता नागार्जुन रेड्डी ने बताया कि निवासियों ने इमारत से धुआं निकलते देखा और तुरंत इमरजेंसी सेवाओं को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा, “हमने करीब आधे घंटे पहले इमारत से धुआं उठते देखा और तुरंत फायर डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी। अब आग काफी हद तक काबू में है।”







































