नवरात्रि के दौरान अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहें है तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। सोना और चांदी के भाव में लगातार गिरावट जारी है। चांदी की कीमत गिरकर ऐसे स्तर पर पहुंच गई है, जहां यह आखिरी बार 23 मार्च 2026 को देखी गई थी। वहीं, सोने के भाव में भी लगातार गिरावट जारी है। 15 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। कीमतों में इस गिरावट के पीछे रुपये की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव अहम वजह माने जा रहे हैं।
MCX पर चांदी 6 महीने के निचले स्तर पर
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव 2,09,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, चांदी का भाव इससे नीचे आखिरी बार 23 मार्च 2026 को आया था। इससे चांदी की कीमतों में आई गिरावट का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, सोने की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है। MCX पर आज सोने 1,47,515 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
क्यों सस्ता हो रहा सोना?
सोने और चांदी की कीमतें घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर भी निर्भर करती हैं। रुपये में मजबूती आने से विदेश से सोना-चांदी खरीदना अपेक्षाकृत सस्ता हो सकता है। इससे घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव पड़ता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये को मजबूती देने के उद्देश्य से हाल ही में कई कदम उठाए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,083.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
| दिल्ली | ₹1,48,400 | ₹1,36,040 | ₹1,11,300 |
| मुंबई | ₹1,48,250 | ₹1,35,890 | ₹1,11,189 |
| चेन्नई | ₹1,48,250 | ₹1,35,890 | ₹1,11,189 |
| कोलकाता | ₹1,48,250 | ₹1,35,890 | ₹1,11,189 |
| बेगलुरु | ₹1,48,250 | ₹1,35,890 | ₹1,11,189 |
| पुणे | ₹1,48,250 | ₹1,35,890 | ₹1,11,189 |
ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए भाव 15 अक्टूबर की सुबह के हैं और दिन के दौरान बदल सकते हैं। सोना खरीदने से पहले अपने शहर के ज्वेलर से ताजा रेट जरूर जांच लें। आभूषणों की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स भी जुड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 3 दिन में 3600 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में 7500 रुपये की गिरावट






































