• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    चौथे T20 में हार के बाद बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेने की Sunil Gavaskar की नसीहत

    चौथे T20 में हार के बाद बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेने की Sunil Gavaskar की नसीहत

    Pathum Nissanka चोट के चलते ODI Tri Series से बाहर, Sri Lanka ने Lahiru Udara को चुना

    Pathum Nissanka चोट के चलते ODI Tri Series से बाहर, Sri Lanka ने Lahiru Udara को चुना

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, वंदेभारत-शताब्दी समेत कई ट्रेनें लिस्ट में शामिल

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, वंदेभारत-शताब्दी समेत कई ट्रेनें लिस्ट में शामिल

    अक्टूबर में महंगाई मचाएगी हाहाकार? थोक महंगाई 12% और खुदरा महंगाई 6% के पार जाने का अनुमान

    अक्टूबर में महंगाई मचाएगी हाहाकार? थोक महंगाई 12% और खुदरा महंगाई 6% के पार जाने का अनुमान

    team india faces bowling and middle order struggles ahead of 2028 t20 world cup

    team india faces bowling and middle order struggles ahead of 2028 t20 world cup

    SBI ने लोन की ब्याज दरों में किया बदलाव, अब बढ़ सकती है आपकी EMI; चेक करें नई रेट्स

    SBI ने लोन की ब्याज दरों में किया बदलाव, अब बढ़ सकती है आपकी EMI; चेक करें नई रेट्स

    झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछला; IT और बैंकिंग शेयरों ने संभाली कमान

    झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछला; IT और बैंकिंग शेयरों ने संभाली कमान

    Jio कैसे बना भारत की डिजिटल ग्रोथ का बड़ा हिस्सा? आकाश अंबानी ने बताया कंपनी का मिशन, ₹76000 करोड़ तक पहुंचा EBITDA

    Jio कैसे बना भारत की डिजिटल ग्रोथ का बड़ा हिस्सा? आकाश अंबानी ने बताया कंपनी का मिशन, ₹76000 करोड़ तक पहुंचा EBITDA

    south africa announce test squad against australia for second match

    south africa announce test squad against australia for second match

    दुर्गा पूजा से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, 17 अक्टूबर से इस राज्य में लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी; देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    दुर्गा पूजा से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, 17 अक्टूबर से इस राज्य में लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी; देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, वंदेभारत-शताब्दी समेत कई ट्रेनें लिस्ट में शामिल

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, वंदेभारत-शताब्दी समेत कई ट्रेनें लिस्ट में शामिल

    अक्टूबर में महंगाई मचाएगी हाहाकार? थोक महंगाई 12% और खुदरा महंगाई 6% के पार जाने का अनुमान

    अक्टूबर में महंगाई मचाएगी हाहाकार? थोक महंगाई 12% और खुदरा महंगाई 6% के पार जाने का अनुमान

    SBI ने लोन की ब्याज दरों में किया बदलाव, अब बढ़ सकती है आपकी EMI; चेक करें नई रेट्स

    SBI ने लोन की ब्याज दरों में किया बदलाव, अब बढ़ सकती है आपकी EMI; चेक करें नई रेट्स

    झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछला; IT और बैंकिंग शेयरों ने संभाली कमान

    झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछला; IT और बैंकिंग शेयरों ने संभाली कमान

    Jio कैसे बना भारत की डिजिटल ग्रोथ का बड़ा हिस्सा? आकाश अंबानी ने बताया कंपनी का मिशन, ₹76000 करोड़ तक पहुंचा EBITDA

    Jio कैसे बना भारत की डिजिटल ग्रोथ का बड़ा हिस्सा? आकाश अंबानी ने बताया कंपनी का मिशन, ₹76000 करोड़ तक पहुंचा EBITDA

    दुर्गा पूजा से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, 17 अक्टूबर से इस राज्य में लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी; देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    दुर्गा पूजा से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, 17 अक्टूबर से इस राज्य में लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी; देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    6 महीने के निचले स्तर पर पहुंची चांदी, सोने की कीमतों में भी गिरावट जारी; चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट का ताजा भाव

    6 महीने के निचले स्तर पर पहुंची चांदी, सोने की कीमतों में भी गिरावट जारी; चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट का ताजा भाव

    लद्दाख को मिली ₹3350 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने 298 KM लंबी निम्मू-पदुम-दारचा रोड देश को किया समर्पित

    लद्दाख को मिली ₹3350 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने 298 KM लंबी निम्मू-पदुम-दारचा रोड देश को किया समर्पित

    Netflix में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, करीब 1000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

    Netflix में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, करीब 1000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

    घर, इलाज या दूसरी जरूरतों के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं PF से पैसे? जान लीजिए EPF एडवांस विड्रॉल के नियम

    घर, इलाज या दूसरी जरूरतों के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं PF से पैसे? जान लीजिए EPF एडवांस विड्रॉल के नियम

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Prahar Movie Review | Rajkummar Rao Ujjwal Nikam Mumbai Legal Drama

    Hema Malini Birthday Interesting Facts; Dream Girl Pakistani Fan

    Hema Malini Birthday Interesting Facts; Dream Girl Pakistani Fan

    चौथे T20 में हार के बाद बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेने की Sunil Gavaskar की नसीहत

    चौथे T20 में हार के बाद बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेने की Sunil Gavaskar की नसीहत

    Pathum Nissanka चोट के चलते ODI Tri Series से बाहर, Sri Lanka ने Lahiru Udara को चुना

    Pathum Nissanka चोट के चलते ODI Tri Series से बाहर, Sri Lanka ने Lahiru Udara को चुना

    Rajpal Yadav Statement on Supreme Court Case & Tihar Jail

    Rajpal Yadav Statement on Supreme Court Case & Tihar Jail

    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले ट्रेलर के मुकाबले VFX में सुधार, राम-रावण युद्ध के सीन दिखाए; राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग की तैयारी

    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले ट्रेलर के मुकाबले VFX में सुधार, राम-रावण युद्ध के सीन दिखाए; राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग की तैयारी

    team india faces bowling and middle order struggles ahead of 2028 t20 world cup

    team india faces bowling and middle order struggles ahead of 2028 t20 world cup

    Anupam Kher Statement on CJP Protest & PM Modi

    Anupam Kher Statement on CJP Protest & PM Modi

    नैनीताल की झील में गिरेंगी जाह्नवी कपूर,‘पीएन-36’ की शूटिंग जारी:बोट हाउस क्लब के पास फिल्माए जा रहे सीन, 20 अक्टूबर तक रहेगी फिल्म यूनिट

    नैनीताल की झील में गिरेंगी जाह्नवी कपूर,‘पीएन-36’ की शूटिंग जारी:बोट हाउस क्लब के पास फिल्माए जा रहे सीन, 20 अक्टूबर तक रहेगी फिल्म यूनिट

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    PM मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बताई तारीख, जानें एजेंडे में क्या है?

    PM मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बताई तारीख, जानें एजेंडे में क्या है?

    यूपी-राजस्थान से लेकर केरल-तमिलनाडु तक 15 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी

    यूपी-राजस्थान से लेकर केरल-तमिलनाडु तक 15 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी

    BJP नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, CM धामी ने दिया जवाब

    BJP नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, CM धामी ने दिया जवाब

    NSG को क्यों तैयार किया गया, इसमें किन्हें शामिल किया जाता है? जानिए इसका हेडक्वार्टर कहां स्थित है

    NSG को क्यों तैयार किया गया, इसमें किन्हें शामिल किया जाता है? जानिए इसका हेडक्वार्टर कहां स्थित है

    ‘राहुल गांधी देश के दुश्मनों से मिल गए हैं…’, प्रशांत भूषण के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान के बाद भड़की भाजपा

    ‘राहुल गांधी देश के दुश्मनों से मिल गए हैं…’, प्रशांत भूषण के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान के बाद भड़की भाजपा

    जेएनयू की 11 छात्राओं के आरोप से गरमाई सियासत, बिमोल पर BJP का बड़ा हमला; राहुल-प्रियंका से पूछे सवाल

    जेएनयू की 11 छात्राओं के आरोप से गरमाई सियासत, बिमोल पर BJP का बड़ा हमला; राहुल-प्रियंका से पूछे सवाल

    चुनाव आयोग ने अब जारी किया SSR 2027 का शेड्यूल, वोटर लिस्ट रिवीजन का पूरा प्लान

    चुनाव आयोग ने अब जारी किया SSR 2027 का शेड्यूल, वोटर लिस्ट रिवीजन का पूरा प्लान

    ‘अंकिता भंडारी हत्याकांड में दाखिल की गई थी 500 पेज की चार्जशीट’, उत्तराखंड के ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने साफ की स्थिति

    ‘अंकिता भंडारी हत्याकांड में दाखिल की गई थी 500 पेज की चार्जशीट’, उत्तराखंड के ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने साफ की स्थिति

    घोटाले की जांच के दौरान मांगी 1 करोड़ रुपये की रिश्वत, CBI ने SFIO के डिप्टी डायरेक्टर समेत 3 को पकड़ा

    घोटाले की जांच के दौरान मांगी 1 करोड़ रुपये की रिश्वत, CBI ने SFIO के डिप्टी डायरेक्टर समेत 3 को पकड़ा

    अमेरिका के हिंदू मंदिर में Mass Shooting की साजिश से भारत चिंतित, विदेश मंत्रालय ने की एक्शन की मांग

    अमेरिका के हिंदू मंदिर में Mass Shooting की साजिश से भारत चिंतित, विदेश मंत्रालय ने की एक्शन की मांग

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Dharmendra is being treated at home | गाड़ी चलाकर धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन: डिस्चार्ज के बाद घर पर चल रहा एक्टर का इलाज,10 नवंबर को अस्पताल में हुए थे एडमिट

by krutikadalvibiz
November 12, 2025
in Entertainment
237 15
0
Dharmendra is being treated at home | गाड़ी चलाकर धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन: डिस्चार्ज के बाद घर पर चल रहा एक्टर का इलाज,10 नवंबर को अस्पताल में हुए थे एडमिट
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर धर्मेंद्र स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की वजह से 10-11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल अस्पताल में भर्ती थे। एक्टर की हालत में सुधार के बाद 12 नवंबर की सुबह 7:30 उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके डॉक्टर ने ये जानकारी दी थी कि धर्मेंद्र के परिवार ने फैसला किया है कि अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अमिताभ बच्चन उनसे मिलने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर बिग बी का एक वीडियो सामने आए था, जिसमें वो गाड़ी चलाकर एक्टर की घर के तरफ जाते दिखे। इसके अलावा और भी कई सेलेब्स उनसे मिलने पहुंचे थे।

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि एक्टर पिछले कई हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे।

डॉ. प्रतीत समदानी आंतरिक रोगों और गंभीर मरीजों की देखभाल (क्रिटिकल केयर) के विशेषज्ञ हैं।

डॉ. प्रतीत समदानी आंतरिक रोगों और गंभीर मरीजों की देखभाल (क्रिटिकल केयर) के विशेषज्ञ हैं।

ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एंबुलेंस में घर जाते धर्मेंद्र।

ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एंबुलेंस में घर जाते धर्मेंद्र।

डिस्चार्ज के बाद परिवार ने प्राइवेसी की अपील की थी

वहीं, धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद परिवार ने प्राइवेसी की अपील करते हुए आधिकारिक बयान जारी कर कहा था-

QuoteImage

धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर आराम करेंगे। हम मीडिया और लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और इस समय उनकी तथा परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। हम सभी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने धर्मेंद्र जी की अच्छी हेल्थ और लंबी उम्र के लिए दुआ की। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आप सभी से बहुत प्यार करते हैं।

QuoteImage

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद जुहू में उनके घर वाली गली पुलिस ने बंद कर दी है, ताकि भीड़ जमा न हो सके।

डायरेक्टर गुड्डू धनोआ धर्मेंद्र के घर पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया धर्मेंद्र अब ठीक हैं।

डायरेक्टर गुड्डू धनोआ धर्मेंद्र के घर पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया धर्मेंद्र अब ठीक हैं।

प्रोड्यूसर असित मोदी, धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद उनके घर उनसे मिलने पहुंचे थे।

प्रोड्यूसर असित मोदी, धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद उनके घर उनसे मिलने पहुंचे थे।

धर्मेंद्र की सलामती की दुआ मांगते हुए एक फैन ने पोस्टर पर 'गेट वेल सून' लिखा।

धर्मेंद्र की सलामती की दुआ मांगते हुए एक फैन ने पोस्टर पर ‘गेट वेल सून’ लिखा।

बता दें कि धर्मेंद्र 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

सनी देओल की टीम ने 11 नवंबर को बताया था कि धर्मेंद्र की सेहत में सुधार आ रहा है। उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए दुआ करिए।

परिवार ने निधन की फर्जी खबरों पर नाराजगी जताई थी

इससे पहले 11 नवंबर की सुबह मीडिया में एक्टर की निधन की फर्जी खबर आई थी, जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई थी।

ईशा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा था-

QuoteImage

मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।

QuoteImage

हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरें सामने आने के बाद नाराजगी जताते हुए लिखा था-

QuoteImage

जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।

QuoteImage

हेमा मालिनी ने 9 बजकर 40 मिनट पर धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर नाराजगी जताई है।

हेमा मालिनी ने 9 बजकर 40 मिनट पर धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर नाराजगी जताई है।

मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आई थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक जताया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली थी।

ये पोस्ट डिलीट हो चुकी है।

ये पोस्ट डिलीट हो चुकी है।

जावेद अख्तर ने भी धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद शोक व्यक्त किया।

जावेद अख्तर ने भी धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद शोक व्यक्त किया।

अस्पताल में धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे परिवार के सदस्य

मंगलवार की रात सनी देओल और बॉबी देओल दोनों पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बॉबी अस्पताल से बाहर बेहद भावुक दिखे थे।

पिता से मिलने के बाद घर जाते बॉबी देओल।

पिता से मिलने के बाद घर जाते बॉबी देओल।

अस्पताल से बाहर निकलते सनी देओल।

अस्पताल से बाहर निकलते सनी देओल।

देर शाम बेटी ईशा और भतीजे अभय देओल के साथ अस्पताल से बाहर जातीं हेमा मालिनी।

देर शाम बेटी ईशा और भतीजे अभय देओल के साथ अस्पताल से बाहर जातीं हेमा मालिनी।

बॉबी देओल अल्फा की शूटिंग बीच में छोड़ सोमवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे।

बॉबी देओल अल्फा की शूटिंग बीच में छोड़ सोमवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे।

सनी देओल सोमवार को बेहद भावुक दिखे थे।

सनी देओल सोमवार को बेहद भावुक दिखे थे।

सोमवार को सनी देओल के दोनों बेटे करण और राजवीर हॉस्पिटल पहुंचे थे।

सोमवार को सनी देओल के दोनों बेटे करण और राजवीर हॉस्पिटल पहुंचे थे।

10-11 नवंबर को धर्मेंद्र को देखने कई सेलेब्स ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे-

आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ मंगलवार को धर्मेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे थे।

आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ मंगलवार को धर्मेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे थे।

सलमान खान सोमवार को ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे।

सलमान खान सोमवार को ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे।

शाहरुख खान भी बेटे आर्यन के साथ धर्मेंद्र का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे।

शाहरुख खान भी बेटे आर्यन के साथ धर्मेंद्र का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे।

गोविंदा भी सोमवार रात हॉस्पिटल पहुंचे थे।

गोविंदा भी सोमवार रात हॉस्पिटल पहुंचे थे।

अस्पताल से निकलते समय अमीषा पटेल भावुक नजर आईं।

अस्पताल से निकलते समय अमीषा पटेल भावुक नजर आईं।

31 अक्टूबर को भी हुए थे अस्पताल में भर्ती

धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्टर विक्की ललवानी ने अपनी पोस्ट में बताया था कि सांस लेने में तकलीफ होने के चलते धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें ICU में रखा गया था। उनके सारे शरीर के पैरामीटर ठीक होने पर उन्हें कुछ ही घंटों में डिस्चार्ज कर दिया गया था।

इसी साल की शुरुआत में धर्मेंद्र की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। उनकी बाईं आंख की पारदर्शी परत यानी कॉर्निया डैमेज हो गई थी, जिसके बाद उनका कॉर्निया ट्रांसप्लांट (केराटोप्लास्टी) किया गया था।

धर्मेंद्र को साल 2015-2020 के बीच कई बार पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी की शिकायत हुई थी। उन्हें पीठ दर्द और थकान की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

जल्द रिलीज होगी धर्मेंद्र की फिल्म

धर्मेंद्र फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे। ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग के यंग सोल्जर अरुण खेत्रपाल की कहानी है। अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा ने फिल्म में अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता एम.एल.खेत्रपाल के रोल में हैं।

एक नजर धर्मेंद्र के फिल्मी सफर पर-

धर्मेंद्र की कहानी शुरू होती है 1935 से…

ब्रिटिश इंडिया में पंजाब के गांव सहनेवाल के हेडमास्टर केवल किशन देओल के घर 8 दिसंबर 1935 को धर्मेंद्र का जन्म हुआ। जिन्हें नाम दिया गया था धरम केवल किशन। पंजाबी जट परिवार में धर्मेंद्र का बचपन सहनेवाल में ही बीता। जिस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उनके पिता हैडमास्टर थे, वहीं से धर्मेंद्र ने पढ़ाई की। धर्मेंद्र जब दसवीं में थे तब उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म ‘शहीद’ देखी। उन्हें फिल्म इस कदर पसंद आई कि उन्होंने खुद भी हीरो बनने का फैसला कर लिया।

धर्मेंद्र करीब 19 साल के ही थे, जब 1954 में उनके पिता ने उनकी शादी प्रकाश कौर से करवा दी। इसी समय एक दिन अखबार में फिल्मफेयर मैगजीन एक टेलेंट हंट कॉम्पिटिशन का इश्तिहार पढ़ा। इसमें जीतने वाले को फिल्मों में काम मिलने वाला था। नई-नई शादी हुई थी, तो उनके लिए पत्नी को छोड़कर मुंबई जाना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने घरवालों को मना ही लिया।

पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र। इस शादी से उन्हें 4 बच्चे सनी, बॉबी, अजेता, विजेता हैं।

पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र। इस शादी से उन्हें 4 बच्चे सनी, बॉबी, अजेता, विजेता हैं।

धर्मेंद्र चंद रुपए लेकर बॉम्बे (अब मुंबई) पहुंचे और देशभर से आए युवाओं को मात देकर कॉम्पिटिशन जीत गए। शर्त के अनुसार विजेता धर्मेंद्र को फिल्म दी जाने वाली थी, लेकिन उनके साथ कोई फिल्म नहीं बनाई गई। हीरो बनने के लिए धर्मेंद्र बॉम्बे में ही रुके और गुजारे के लिए नौकरी ढूंढ ली। उन्होंने एक ड्रिलिंग फर्म में नौकरी की जहां उनकी तनख्वाह थी 200 रुपए। नौकरी के साथ-साथ वो कई प्रोड्यूसर्स के दफ्तरों के चक्कर काटा करते थे।

मामूली तनख्वाह से कभी भरपेट खाना मिल जाता था, तो कभी खाली पेट ही सो जाया करते थे। ऐसे ही एक रोज धर्मेंद्र काम से लौटे तो भूख से बेहोशी आने लगी। न घर में खाना था, न पैसे। भूख से तड़पते हुए धर्मेंद्र की नजर टेबल पर पड़े इसबगोल के पैकेट पर पड़ गई। उन्हें कुछ नहीं सूझा और उन्होंने पूरा पैकेट एक ग्लास पानी में घोलकर गटक लिया। चंद मिनटों के लिए भूख तो शांत हुई, लेकिन उसके बाद इसबगोल ने अपना काम शुरू कर दिया। आम तौर पर इसबगोल को कब्ज मिटाने या पाचन के लिए इस्तेमाल किया जाता था। धर्मेंद्र के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया और उन्हें दस्त लग गए। कुछ घंटों के इंतजार के बाद उनके साथ रहने वाले रूम पार्टनर ने गंभीरता से समझते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जब डॉक्टर को पूरा हाल बताया तो डॉक्टर ने हंसते हुए कहा, इन्हें दवा की नहीं खाने की जरूरत है।

इसी तंगी के दौर में मशक्कत करते हुए उन्हें अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे मिल गई। इस फिल्म के लिए उन्हें मात्र 51 रुपए मिले थे। वो अर्जुन हिंगोरानी के गैरेज में रहते थे। कुछ समय बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। शूटिंग चल ही रही थी कि धर्मेंद्र को पीलिया हो गया। वजन घट गया और जब रिकवरी के बाद दोबारा शूटिंग शुरू हुई तो उनका चेहरा मुरझा चुका था। एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने बताया कि जब वो फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे तो खुद की शक्ल नहीं पहचान पा रहे थे। अपने लुक से निराश होकर वो फिल्म आधी भी नहीं देख सके और थिएटर छोड़कर निकल गए। उन्हें लगा कि उन्हें कोई पसंद नहीं करेगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा।

1960 में रिलीज हुई फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरा जबरदस्त हिट रही और पहली ही फिल्म से धर्मेंद्र को देशभर में पहचान मिल गई। पॉपुलैरिटी मिलते ही धर्मेंद्र को सूरत और सीरत (1962), अनपढ़ (1962), बंदिनी (1963), आई मिलन की बेला (1964), बहारें फिर आएंगी (1966), दिल ने फिर याद किया (1966), दुल्हन एक रात की (1967) जैसी कई हिट फिल्में मिलने लगीं। इन फिल्मों की बदौलत उन्हें 60 के दशक में रोमांटिक हीरो का दर्जा मिला।

फिल्म इंडस्ट्री में तो धर्मेंद्र नाम का हीरो पहचान बना चुका था, लेकिन उन्हें स्टार का दर्जा मिलना अभी बाकी था। ये काम किया मीना कुमारी ने। साल 1964 की फिल्म ‘मैं भी लड़की हूं’ में साथ नजर आए। पहली फिल्म से ही मीना कुमारी धर्मेंद्र को पसंद करने लगीं। उस समय मीना और उनके पति कमाल अमरोही के रिश्ते में दरार आ चुकी थी। मीना कुमारी अपने प्रोड्यूसर्स के सामने शर्त रख दिया करती थीं कि वो तब ही फिल्म की हीरोइन बनेंगी, जब धर्मेंद्र फिल्म के हीरो रहेंगे।

मीना कुमारी जैसी बड़ी एक्ट्रेस को कास्ट करने के लिए फिल्ममेकर्स उनकी हर शर्त मान लेते थे। धर्मेंद्र और मीना कुमारी फिल्म पूर्णिमा, काजल, मंझली दीदी, बहारों की मंजिल और फूल और पत्थर में साथ दिखे और धर्मेंद्र को स्टार का दर्जा मिल गया।

जिन दिलीप कुमार को देखकर हीरो बने, वो धर्मेंद्र जैसा बनना चाहते थे

1997 में 42वें फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था। यह अवॉर्ड दिलीप कुमार ने खुद धर्मेंद्र को दिया और कहा- जब मैंने पहली बार धरम (धर्मेंद्र) को देखा, तो देखते ही मेरे दिल में उमंग पैदा हुई, अल्लाह मुझे ऐसा ही बनाया होता तो क्या जाता?

धर्मेंद्र को जब दिलीप कुमार ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया तो वे काफी भावुक हो गए थे।

धर्मेंद्र को जब दिलीप कुमार ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया तो वे काफी भावुक हो गए थे।

देव आनंद भी चाहते थे धर्मेंद्र जैसी शक्ल

पहली बार जब देव आनंद ने धर्मेंद्र को देखा था, तो वे बोले थे कि हे भगवान तुमने ये शक्ल मुझे क्यों नहीं दी। इस बात का खुलासा डायरेक्टर अशोक त्यागी ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान किया। अशोक त्यागी ने कहा- ‘जब धरम जी मुंबई फिल्मफेयर कॉन्टेस्ट में भाग लेने आए थे, उस समय कॉन्टेस्ट में जितने लोग भाग लेने आए सभी कंटेस्टेंट्स को शूटिंग दिखाने के लिए ले जाया गया। उस समय देव साहब की फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

देव साहब ने अशोक त्यागी को बताया था कि धर्मेंद्र को दूर भीड़ में खड़े देखकर बोले थे कि हे भगवान तुमने मुझे ये शक्ल क्यों नहीं दी। इतना ही नहीं, देव साहब दूर खड़े धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी से इस कदर प्रभावित हुए कि उनको बुलाकर अपना लंच भी शेयर किया था।

धर्मेंद्र से जुड़े ये किस्से भी पढ़िए-

जब गुस्साए धर्मेंद्र के हाथों मरने से बचे अमिताभ

1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले आज भी धर्मेंद्र के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र के हाथों मरने से बाल-बाल बचे थे। डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने क्लाइमैक्स सीन रियल दिखाने के लिए शूटिंग के दौरान असली गोलियों का इस्तेमाल किया था। धर्मेंद्र को क्लाइमैक्स सीन में गोलियां और बारूद इकट्ठा कर शूट करना था। जैसे ही एक्शन बोला जाता तो धर्मेंद्र के हाथों से बार-बार गोलियां गिर रही थीं। दो-तीन बार सीन खराब होने के बाद धर्मेंद्र इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने असली गोलियां बंदूक में लगाईं और बंदूक चला दी। इस सीन में अमिताभ पहाड़ों में ऊपर की तरफ खड़े थे। धर्मेंद्र के गुस्से में चलाई गई गोली अमिताभ बच्चन के कान के पास से होकर निकली और वो बाल-बाल बच गए।

वीरू नहीं शोले के ठाकुर बनना चाहते थे धर्मेंद्र

फिल्म सीता-गीता बनाते हुए ही रमेश सिप्पी ने उसकी स्टार कास्ट धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और संजीव कुमार के साथ शोले बनाने का मन बना लिया था। इस फिल्म के दूसरे हीरो के रमेश एक ऐसे एक्टर की तलाश में थे, जो ज्यादा पॉपुलर न हो। ऐसे में धर्मेंद्र ने ही अमिताभ के नाम का सुझाव दिया। धर्मेंद्र इस फिल्म में वीरू की जगह ठाकुर का रोल निभाने में अड़े हुए थे, लेकिन इस रोल में संजीव कुमार को कास्ट कर चुके रमेश सिप्पी कास्ट बदलने के पक्ष में नहीं थे। जब धर्मेंद्र ने जिद नहीं छोड़ी तो रमेश ने उन्हें समझाया कि अगर वो ठाकुर बने तो उन्हें हेमा के साथ कम सीन मिलेंगे, लेकिन अगर वीरू बने तो उन्हें बसंती बनीं हेमा के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा। इस बात को सुनकर धर्मेंद्र मान गए।

हेमा से फ्लर्ट करने के लिए दी स्पॉटबॉय को रिश्वत

धर्मेंद्र हेमा को इस कदर पसंद करते थे कि जब बसंती को गन चलाना सिखाने वाला सीन शूट हो रहा था। धर्मेंद्र ने स्पॉटबॉय को 2000 रुपए दिए, जिससे बार-बार सीन खराब हो और रीटेक करना पड़े। स्पॉटबॉय ने रिश्वत लेकर बार-बार सीन दोहराने में धर्मेंद्र की मदद की और धर्मेंद्र बार-बार हेमा के नजदीक जाते रहे।

फ्लर्ट किया तो थप्पड़ मारते हुए तनुजा ने थप्पड़ मारा

फिल्म चांद और सूरज में तनुजा धर्मेंद्र की हीरोइन बनी थीं। तनुजा की धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर और बच्चों से भी अच्छी पहचान थी। वहीं धर्मेंद्र फ्लर्ट करने में माहिर थे और अक्सर अपनी को-स्टार्स से मस्ती-मजाक में फ्लर्ट करते थे। जैसे ही धर्मेंद्र ने तनुजा के साथ फ्लर्ट करना शुरू किया तो तनुजा इतना गुस्सा हुईं और सरेआम उन्होंने धर्मेंद्र को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही कहा- बेशर्म, मैं तुम्हारी पत्नी को जानती हूं और तुम्हारे बच्चे भी हैं, तुम मुझसे फ्लर्ट कर रहे हो।

तनुजा का गुस्सा देखकर धर्मेंद्र हैरान रह गए और कहा, तनुजा मेरी मां, मुझे माफ कर दे। जब इतने में भी तनुजा का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो धर्मेंद्र ने तुरंत काला धागा निकाला और तनुजा से बंधवाते हुए सेट पर ही उन्हें अपनी बहन बना लिया।

फिल्म नहीं मिली तो रातभर नशे में किया ऋषिकेश मुखर्जी को परेशान

1971 में जब ऋषिकेश मुखर्जी फिल्म ‘आनंद’ प्लान कर रहे थे तो सबसे पहले उन्होंने इसकी कहानी बेंगलुरु से मुंबई फ्लाइट के दौरान धर्मेंद्र को सुनाई थी। धर्मेंद्र बड़े खुश हुए। उन्हें गलतफहमी हुई कि ऋषिकेश दा शायद उन्हें ही फिल्म में लेंगे। कुछ दिनों बाद अखबार में खबर छपी कि फिल्म के हीरो राजेश खन्ना होंगे। धर्मेंद्र ने जमकर शराब पी और फिर देर रात ऋषिकेश दा को कॉल किया और कहा कि आप मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं, ऋषि दा? ऋषिकेश उन्हें शांति से समझाते रहे और कहते रहे कि धरम हम सुबह बात करेंगे, लेकिन धर्मेंद्र थे कि लगातार अपनी बात दोहराए जा रहे थे। ऐसा करते-करते उन्होंने रातभर ऋषिकेश दा को परेशान किया। इसके बावजूद ऋषिकेश मुखर्जी और धर्मेंद्र की दोस्ती बरकरार रही।

300 फिल्मों में 93 हिट और 49 सुपरहिट, लेकिन अवॉर्ड 0

66 सालों के एक्टिंग करियर में धर्मेंद्र ने कॉमेडी, एक्शन और रोमांटिक 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें 93 हिट और 49 सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। हैरानी की बात ये है कि उन्हें कभी एक्टिंग के लिए अवॉर्ड नहीं मिला।

ऋषिकेश मुखर्जी ने धर्मेंद्र से कहा था, मुझे मृत्यु दे दो

एक बार ऋषिकेश मुखर्जी की तबीयत बहुत खराब थी और धर्मेंद्र उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। ऋषि दा उस समय ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। जब धर्मेंद्र ने उनसे बातचीत की तो ऋषि दा ने उनसे कहा, धर्मेंद्र ये ऑक्सीजन पाइप निकाल दो और मुझे मुक्ति दे दो। जाहिर है धर्मेंद्र ने ऐसा नहीं किया। बता दें कि धर्मेंद्र ने ऋषिकेश मुखर्जी के साथ यकीन, चुपके-चुपके, गुड्डी, अनुपमा, मंझली दीदी, प्रोफेसर प्यारेलाल, चेताली, प्यार ही प्यार और सत्यकाम जैसी फिल्मों में काम किया है।

धर्मेंद्र ने नशे में मां के पैर दबाए तो मां ने कहा- रोज पिया करो

धर्मेंद्र सोने से पहले हमेशा अपनी मां के पैर दबाया करते थे। धर्मेंद्र तब तक पैर दबाते थे, जब तक मां उन्हें सोने को नहीं कहतीं। एक दिन धर्मेंद्र शराब पीकर आए और अपनी मां के पैर दबाने लगे। मां की नींद लग गई और उन्होंने धर्मेंद्र से रुकने को ही नहीं कहा। वो रात भर मां के पैर दबाते ही रहे। जब मां की नींद खुली तो उन्होंने कहा, बेटा, शराब पीकर इतने अच्छे पैर दबाते हो, रोज पिया करो। ये किस्सा खुद धर्मेंद्र ने सारेगामापा शो में सुनाया था।

बिमल दा की पत्नी को दिया था नोटों से भरा बैग

बिमल रॉय ने ही धर्मेंद्र को फिल्म बंदिनी (1963) से बड़ा ब्रेक दिया था। इसके बाद धर्मेंद्र बिमल दा की कई हिट फिल्मों में नजर आए। जब बिमल दा धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर के साथ फिल्म चैताली बना रहे थे। शूटिंग आधी हुई और बीच में ही बिमल दा की 1966 में मौत हो गई। सारे पैसे डूब गए और सारे एक्टर्स अपनी बची हुई फीस लेने के लिए बिमल दा के घर पहुंचने लगे। ऐसे में उनकी पत्नी मनोबिना राय बहुत परेशान रहने लगीं। शर्मिला टैगोर ने भी चंद हफ्तों के इंतजार के बाद फिल्म छोड़ दी।

एक दिन धर्मेंद्र भी बिमल दा के घर पहुंच गए। जैसे ही वो आए तो मनोबिना को लगा कि शायद धर्मेंद्र भी अपनी बची हुई फीस लेने आए हैं। इससे पहले वो कुछ कहतीं धर्मेंद्र ने तुरंत अपने हाथ में रखा पैसों से भरा ब्रीफकेस खोल दिया। मनोबिना हैरान रह गईं। धर्मेंद्र ने कहा, बिमल राय के मुझ पर बहुत एहसान हैं। आज मुझे मौका मिला है, उनके एहसान चुकाने का। धर्मेंद्र द्वारा दी गई आर्थिक मदद से ये फिल्म बन सकी। सायरा बानो इस फिल्म की हीरोइन बनीं और ऋषिकेश मुखर्जी ने इसे डायरेक्ट किया।

बेटी के नाम पर शुरू किया प्रोडक्शन हाउस

धर्मेंद्र ने साल 1983 में प्रोडक्शन हाउस विजेता फिल्म्स की नींव रखी थी। विजेता उनकी बेटी का नाम है।

प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म बेताब से सनी देओल को लॉन्च किया गया था। ये फिल्म इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

प्रोडक्शन के बैनर तले ही धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल को बरसात (1995) और पोते करण देओल को पल पल दिल के पास (2019) से लॉन्च किया गया था।

भतीजे अभय देओल को भी धर्मेंद्र ने ही सोचा ना था (2005) फिल्म से लॉन्च किया था। इस प्रोडक्शन हाउस द्वारा घायल, दिल्लगी, अपने, इंडियन और यमला पगला दीवाना जैसी कई हिट फिल्में प्रोड्यूस की जा चुकी हैं।

2003 में एक्टिंग से तीन सालों तक ब्रेक लेने के बाद धर्मेंद्र ने 2007 की फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो और अपने से एक्टिंग कमबैक किया और फिर फिल्मों में एक्टिव हो गए। आखिरी बार वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023) और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024) में नजर आए हैं। 25 दिसंबर को धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस रिलीज होगी। इसके अलावा वो फिल्म अपने 2 में भी काम कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
Tags: DharmendraDharmendra healthHema MalinihomeMumbai Breach Candy Hospitaltreatedअमतभअसपतलइलज10एकटरएडमटकगडघरचलचलकरडसचरजथधरमदरनवबरपरपहचबचचनबदममलनरहसहए
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
PM मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बताई तारीख, जानें एजेंडे में क्या है?

PM मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बताई तारीख, जानें एजेंडे में क्या है?

October 16, 2026
यूपी-राजस्थान से लेकर केरल-तमिलनाडु तक 15 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी

यूपी-राजस्थान से लेकर केरल-तमिलनाडु तक 15 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी

October 16, 2026
Hema Malini Birthday Interesting Facts; Dream Girl Pakistani Fan

Hema Malini Birthday Interesting Facts; Dream Girl Pakistani Fan

October 15, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In