
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 (T1) से यात्रा करने वाले इंडिगो यात्रियों के लिए एयरलाइंस की उड़ानों का आज सुबह (8 दिसंबर, 8:15 बजे तक) का अपडेट जारी किया गया है। जहां एक ओर, एयरलाइन की पांच घरेलू उड़ानों को रद्द किया गया है, वहीं राहत की बात यह है कि कल (रविवार, 7 दिसंबर) के मुकाबले आज, 8 दिसंबर को उड़ानों की स्थिति काफी बेहतर है और अधिकांश उड़ानें समय पर चल रही हैं। अधिकांश उड़ानें, जिनमें 15 प्रमुख घरेलू मार्ग शामिल हैं, लगभग अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। इस रिपोर्ट में जानिए, कौन-सी उड़ानें प्रभावित हुई हैं और कौन-सी अपने समय से रवाना हो रही हैं।
रद्द की गई उड़ानें (8:15 AM तक)
हालांकि स्थिति सामान्य है, फिर भी इंडिगो की निम्नलिखित 5 उड़ानें अब तक रद्द हुई हैं:
- मुंबई से गोवा
- मुंबई से दरभंगा
- मुंबई से हैदराबाद
- मुंबई से कोलकाता
- मुंबई से भुवनेश्वर
समय पर/चेक-इन शुरू हुई उड़ानें
राहत की बात यह है कि अधिकांश घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें लगभग समय पर चल रही हैं या उनका चेक-इन शुरू हो चुका है। घरेलू उड़ानें जो समय पर हैं:
- मुंबई से दिल्ली
- मुंबई से प्रयागराज
- मुंबई से जबलपुर
- मुंबई से पटना
- मुंबई से कोच्चि
- मुंबई से कानपुर
- मुंबई से अहमदाबाद
- मुंबई से हैदराबाद
- मुंबई से कन्नूर
- मुंबई से बेंगलुरु
- मुंबई से हिंडन
- मुंबई से गोरखपुर
- मुंबई से चेन्नई
- मुंबई से कालीकट
- मुंबई से कोयंबटूर
ध्यान रहे, जो यात्री हैदराबाद की यात्रा कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की दोबारा जांच करें, क्योंकि एक उड़ान रद्द हुई है, लेकिन दूसरी समय पर है। इंडिगो की सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी लगभग समय पर चल रही हैं।







































