• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 2, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    देश में बनाए जाएंगे 100 नए एयरपोर्ट, हब एंड स्पोक सर्विस वाला देश का तीसरा एयरपोर्ट बना अहमदाबाद

    देश में बनाए जाएंगे 100 नए एयरपोर्ट, हब एंड स्पोक सर्विस वाला देश का तीसरा एयरपोर्ट बना अहमदाबाद

    बिना सलाह लिए टीम में बदलाव से नाराज Misbah-ul-Haq, पाकिस्तान चयन समिति से दिया इस्तीफा

    बिना सलाह लिए टीम में बदलाव से नाराज Misbah-ul-Haq, पाकिस्तान चयन समिति से दिया इस्तीफा

    Charlie Dean की कप्तानी में नई England Team तैयार, Ireland के खिलाफ वनडे सीरीज में युवा खिलाड़ियों का असली इम्तिहान

    Charlie Dean की कप्तानी में नई England Team तैयार, Ireland के खिलाफ वनडे सीरीज में युवा खिलाड़ियों का असली इम्तिहान

    Pakistan Team में मचे घमासान पर भड़के Kamran Akmal, Rizwan और Salman Agha को वापस भेजने पर उठाए गंभीर सवाल

    Pakistan Team में मचे घमासान पर भड़के Kamran Akmal, Rizwan और Salman Agha को वापस भेजने पर उठाए गंभीर सवाल

    why hardik pandya not been selected for t20i series against afghanistan find out the real reason

    why hardik pandya not been selected for t20i series against afghanistan find out the real reason

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ₹85 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया फ्लाईओवर, इन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ₹85 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया फ्लाईओवर, इन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें, वाराणसी से चलने वाली 2 वंदे भारत ट्रेनों का कल से बदल जाएगा समय; देख लें नया टाइम टेबल

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें, वाराणसी से चलने वाली 2 वंदे भारत ट्रेनों का कल से बदल जाएगा समय; देख लें नया टाइम टेबल

    संजू सैमसन की वापसी, Hardik Pandya बाहर! Afghanistan T20I के लिए Team India का ऐलान

    संजू सैमसन की वापसी, Hardik Pandya बाहर! Afghanistan T20I के लिए Team India का ऐलान

    सोने की कीमत में लगातार 5वें दिन भी गिरावट, आज ₹2700 सस्ता हुआ गोल्ड; जानें 24 कैरेट का भाव

    सोने की कीमत में लगातार 5वें दिन भी गिरावट, आज ₹2700 सस्ता हुआ गोल्ड; जानें 24 कैरेट का भाव

    Ranji Trophy के आगामी सत्र के लिए सिद्धेश लाड बने Mumbai के कप्तान, शार्दुल ठाकुर की ली जगह

    Ranji Trophy के आगामी सत्र के लिए सिद्धेश लाड बने Mumbai के कप्तान, शार्दुल ठाकुर की ली जगह

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    देश में बनाए जाएंगे 100 नए एयरपोर्ट, हब एंड स्पोक सर्विस वाला देश का तीसरा एयरपोर्ट बना अहमदाबाद

    देश में बनाए जाएंगे 100 नए एयरपोर्ट, हब एंड स्पोक सर्विस वाला देश का तीसरा एयरपोर्ट बना अहमदाबाद

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ₹85 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया फ्लाईओवर, इन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ₹85 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया फ्लाईओवर, इन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें, वाराणसी से चलने वाली 2 वंदे भारत ट्रेनों का कल से बदल जाएगा समय; देख लें नया टाइम टेबल

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें, वाराणसी से चलने वाली 2 वंदे भारत ट्रेनों का कल से बदल जाएगा समय; देख लें नया टाइम टेबल

    सोने की कीमत में लगातार 5वें दिन भी गिरावट, आज ₹2700 सस्ता हुआ गोल्ड; जानें 24 कैरेट का भाव

    सोने की कीमत में लगातार 5वें दिन भी गिरावट, आज ₹2700 सस्ता हुआ गोल्ड; जानें 24 कैरेट का भाव

    महीने के पहले दिन बाजार ने किया निराश! सेंसेक्स-निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद, Midcap इंडेक्स 1.4% टूटा

    महीने के पहले दिन बाजार ने किया निराश! सेंसेक्स-निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद, Midcap इंडेक्स 1.4% टूटा

    jio 1799 plan analysis free netflix and gemini offer

    jio 1799 plan analysis free netflix and gemini offer

    रेलवे ने खोला खजाना! ₹675 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी, यूपी-बिहार के इन रूट्स को मिलेगा फायदा

    रेलवे ने खोला खजाना! ₹675 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी, यूपी-बिहार के इन रूट्स को मिलेगा फायदा

    अगस्त में टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! GST कलेक्शन में 14.8% उछाल, ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

    अगस्त में टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! GST कलेक्शन में 14.8% उछाल, ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

    1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम! LPG सिलेंडर, ऑटो-टैक्सी किराया से लेकर कारों की कीमतों पर पड़ेगा असर

    1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम! LPG सिलेंडर, ऑटो-टैक्सी किराया से लेकर कारों की कीमतों पर पड़ेगा असर

    Stock Market Today 1 September, 2026: शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार सुस्त! सेंसेक्स-निफ्टी हल्की गिरावट के साथ खुले, 1350 शेयरों में तेजी

    Stock Market Today 1 September, 2026: शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार सुस्त! सेंसेक्स-निफ्टी हल्की गिरावट के साथ खुले, 1350 शेयरों में तेजी

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Harshita Gaur Depression Struggle | Mirzapur Actress Allu Arjun Praise

    Harshita Gaur Depression Struggle | Mirzapur Actress Allu Arjun Praise

    अभिषेक के लिए ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी फिल्म:शाहरुख की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से कमबैक करने वाली थीं, पत्नी के तौर पर फैसला लिया था

    अभिषेक के लिए ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी फिल्म:शाहरुख की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से कमबैक करने वाली थीं, पत्नी के तौर पर फैसला लिया था

    Sadhana Shivdasani Biography | Bollywood Actress Career & Life Struggle

    Sadhana Shivdasani Biography | Bollywood Actress Career & Life Struggle

    Sadhana Shivdasani Biography | Bollywood Actress Career & Life Struggle

    Sadhana Shivdasani Biography | Bollywood Actress Career & Life Struggle

    बिना सलाह लिए टीम में बदलाव से नाराज Misbah-ul-Haq, पाकिस्तान चयन समिति से दिया इस्तीफा

    बिना सलाह लिए टीम में बदलाव से नाराज Misbah-ul-Haq, पाकिस्तान चयन समिति से दिया इस्तीफा

    Charlie Dean की कप्तानी में नई England Team तैयार, Ireland के खिलाफ वनडे सीरीज में युवा खिलाड़ियों का असली इम्तिहान

    Charlie Dean की कप्तानी में नई England Team तैयार, Ireland के खिलाफ वनडे सीरीज में युवा खिलाड़ियों का असली इम्तिहान

    Pakistan Team में मचे घमासान पर भड़के Kamran Akmal, Rizwan और Salman Agha को वापस भेजने पर उठाए गंभीर सवाल

    Pakistan Team में मचे घमासान पर भड़के Kamran Akmal, Rizwan और Salman Agha को वापस भेजने पर उठाए गंभीर सवाल

    why hardik pandya not been selected for t20i series against afghanistan find out the real reason

    why hardik pandya not been selected for t20i series against afghanistan find out the real reason

    संजू सैमसन की वापसी, Hardik Pandya बाहर! Afghanistan T20I के लिए Team India का ऐलान

    संजू सैमसन की वापसी, Hardik Pandya बाहर! Afghanistan T20I के लिए Team India का ऐलान

    मौनी रॉय ने बताया पहला रोल मिलने का किस्सा:सड़क पर चलते हुए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिला था मौका

    मौनी रॉय ने बताया पहला रोल मिलने का किस्सा:सड़क पर चलते हुए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिला था मौका

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    “महिलाएं घर में रहें तो अच्छा”, केरल के मौलवी का विवादित बयान, सियासी बवाल पर IUML ने क्या कहा?

    “महिलाएं घर में रहें तो अच्छा”, केरल के मौलवी का विवादित बयान, सियासी बवाल पर IUML ने क्या कहा?

    झारखंड में बुधवार को भारी बारिश का रेड तो हिमाचल में येलो अलर्ट, बिहार-पूर्वी यूपी में भी बरसेंगे बादल, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

    झारखंड में बुधवार को भारी बारिश का रेड तो हिमाचल में येलो अलर्ट, बिहार-पूर्वी यूपी में भी बरसेंगे बादल, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

    8% की रफ्तार से बढ़ती इकोनॉमी, क्या सरकार के पक्ष में बन रहा नया माहौल? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    8% की रफ्तार से बढ़ती इकोनॉमी, क्या सरकार के पक्ष में बन रहा नया माहौल? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    ‘US के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं विजय, डोनाल्ड ट्रंप की जगह ले सकते हैं’, पलानीस्वामी का तंज

    ‘US के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं विजय, डोनाल्ड ट्रंप की जगह ले सकते हैं’, पलानीस्वामी का तंज

    26 तारीख और तबाही का कालयोग! भूकंप से लेकर हादसों तक, दुनिया ने देखीं बड़ी आपदाएं

    26 तारीख और तबाही का कालयोग! भूकंप से लेकर हादसों तक, दुनिया ने देखीं बड़ी आपदाएं

    वोट काउंटिंग के लिए टोटलाइजर मशीन के उपयोग की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘केंद्र सरकार का रुख जानना चाहेंगे’

    वोट काउंटिंग के लिए टोटलाइजर मशीन के उपयोग की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘केंद्र सरकार का रुख जानना चाहेंगे’

    “कट्टर आतंकवादी जल्द ही आपकी हत्या कर देंगे”, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी

    “कट्टर आतंकवादी जल्द ही आपकी हत्या कर देंगे”, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी

    हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता उदित राज, दिल्ली में RSS मुख्यालय के बाहर मनुस्मृति की प्रतियां जलाईं थीं

    हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता उदित राज, दिल्ली में RSS मुख्यालय के बाहर मनुस्मृति की प्रतियां जलाईं थीं

    जिस बेटे का अंतिम संस्कार कर चुका था परिवार, 1 महीने बाद जिंदा लौट आया घर; फिर वो शव किसका था?

    जिस बेटे का अंतिम संस्कार कर चुका था परिवार, 1 महीने बाद जिंदा लौट आया घर; फिर वो शव किसका था?

    CJP ने कैंसिल किया 5 सितंबर का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

    CJP ने कैंसिल किया 5 सितंबर का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Jaideep Ahlawat Struggle Success Story; Shah Rukh Khan

by krutikadalvibiz
January 15, 2026
in Entertainment
250 2
0
Jaideep Ahlawat Struggle Success Story; Shah Rukh Khan
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई16 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
8 फरवरी 1978 को हरियाणा में जन्मे जयदीप अहलावत कहते है कि खुद से प्रतिस्पर्धा करो, दूसरे की चिंता मत करो। . - Dainik Bhaskar

8 फरवरी 1978 को हरियाणा में जन्मे जयदीप अहलावत कहते है कि खुद से प्रतिस्पर्धा करो, दूसरे की चिंता मत करो। .

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसी शख्सियत हैं, जो चीख-चिल्लाहट नहीं, बल्कि एक सुकून भरे सुर की तरह आपके दिल में बस गई है। यह सुर इतना गहरा है कि आप शायद कभी अपनी फिल्मों से इन्हें निकाल ही न पाएं।

जयदीप अहलावत ने हरियाणा के गांव-खेतों से निकलकर, एसएसबी के रिजेक्शन और कई अनगिनत जागती रातों से गुजरते हुए, एफटीआईआई पुणे से मुंबई की इस चकाचौंध भरी दुनिया में उन्होंने अपनी मजबूत जगह बना ली है।

कभी गांव में गोबर उठाते थे, आज बॉलीवुड के ‘महाराज’ कहलाये जाते हैं। फिल्म ‘महाराज’ में जयदीप ने अपने मस्कुलर फिजीक और इंटेंस लुक ने दर्शकों को चौंका था। आज वो शाहरुख खान की ‘किंग’ और अजय देवगन के साथ ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्में कर रहे है

आज की सक्सेस स्टोरी में आइए जानते हैं जयदीप अहलावत के करियर और जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें..

गांव का सादगी भरा जीवन बहुत याद आता है

जयदीप अहलावत हरियाणा के रोहतक जिले के खरकरा गांव में एक जाट परिवार में पैदा हुए। उनका बचपन साधारण ग्रामीण परिवेश में बीता, जहां उन्होंने स्थानीय सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की।​ जयदीप अहलावत कहते हैं- जब अपने गांव की बात याद आती है, तो दिल में बस वही साधारण सी जिंदगी उभर आती है।

सीधा-सादा जीवन, कोई कॉम्प्लिकेशंस नहीं। बस अपने खेत, पशु, घर गांव के बच्चे वो अतरंगी खेल खेलते, मिट्टी में लोटते-पोटते रहते थे। मैं गांव में हाथ से गोबर उठाता था। गांव की जिंदगी कठिन जरूर थी, लेकिन वह बेहद कमाल की थी।

स्पोर्ट्स ने जीवन में बहुत कुछ सिखाया

फिर रोहतक शहर में पढ़ाई के लिए आया। सब बढ़िया था, कोई ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं। आज भी याद आती है वो सादगी। मम्मी फिजिकल एजुकेशन टीचर थीं, उनकी वजह से स्पोर्ट्स का शौक लगा। पापा की वजह से लिटरेचर पढ़ने का। ये दोनों रुझान लंबे समय तक मेरे साथ रहे।

स्पोर्ट्स ने जीवन में बहुत कुछ सिखाया। कई बार अजीब लगता है, लेकिन मेरी एक्टिंग के उदाहरण स्पोर्ट्स और फौज से मिली। मैंने बहुत खेला है। वो रोज प्रैक्टिस, खुद को बेहतर बनाने का जज्बा, जैसे ट्रैक पर एथलीट्स वॉच देखकर दौड़ते हैं। किसी और से नहीं, खुद से रेस। एक्टिंग में भी यही है, कॉम्पिटिशन अपनी पुरानी टाइमलाइन से, जो मुझे बेहतर बनाए।

वेब सीरीज पाताल लोक में जयदीप ने हाथीराम चौधरी की भूमिका निभाई थी।

वेब सीरीज पाताल लोक में जयदीप ने हाथीराम चौधरी की भूमिका निभाई थी।

लिटरेचर से वास्ता पापा की वजह से पड़ा

लिटरेचर से वास्ता पापा की वजह से पड़ा। वो तो हमेशा पढ़ते रहते थे। उनके लिए सोने से पहले भी किताब हाथ में लाजमी थी। मुझे छठी क्लास में प्रेमचंद की कहानियों का संग्रह दिया। मैं तब फालतू के काम कर रहा था। बोले, सिलेबस की किताबें ही सब कुछ नहीं, ये भी पढ़ लो।

पहली बार मजा आया। फिर बड़ी बहन की हिंदी लिटरेचर वाली किताबें, इंग्लिश सिलेबस के हिंदी अनुवाद पढ़ने लगा। कहानियां पसंद आने लगीं। धीरे-धीरे कविताएं भी समझ आईं। एक्टर बनने की राह पर तो और ज्यादा लगाव हो गया। मुझे ‘सारा आकाश’ नॉवेल बहुत अच्छा लगा।

‘अंधा युग’ और ‘सूर्य की अंतिम किरण’ नाटक बहुत लगा। हमने ‘सूर्य की अंतिम किरण’ का प्रोडक्शन शुरू किया था। एक-डेढ़ महीने प्रैक्टिस भी की, लेकिन मंच तक नहीं पहुंच सके। उसके कुछ अलग कारण थे। हालांकि उस दौरान अन्य नाटक किए।

एक्टर्स की ट्रेनिंग फौज जैसी होती है

खैर, जब मैं स्पोर्ट्स खेलता था तभी फौज की तरफ रुझान हुआ, वो लाइफस्टाइल हमेशा आकर्षित करती रही, आज भी करती है। दोस्त जुड़े हैं वहां। हमारे टीचर पांडे जी कहते थे, एक्टर्स की ट्रेनिंग फौज जैसी होनी चाहिए, डिसिप्लिन और कंसिस्टेंसी। ये बहुत जरूरी है।

मेरी ये सोच इंडस्ट्री की इनसिक्योरिटी में बहुत काम आती है। जैसे यूनिवर्सिटी का बेस्ट 100 मीटर एथलीट जानता है दूसरे का टाइम, फिर भी अपना प्रैक्टिस करता रहता है। असली मुकाबला ग्राउंड पर। अभी बस अपना बेस्ट दो, खुद को बेहतर बनाओ। एंग्जायटी हर जगह है, लोग क्या सोचेंगे, ये मत सोचो।

नौकरी की कोशिश में हर बार नाकाम रहा

फिल्मों में आने से पहले मैंने सेना और सरकारी टीचर की नौकरी के लिए बहुत कोशिश की। सेना में अफसर बनने का सपना था, इसलिए NDA(राष्ट्रीय रक्षा अकादमी), CDS(संयुक्त सेवा चयन) और SSB (सेवा चयन बोर्ड) में कई बार परीक्षा दी, लेकिन हर बार नाकाम रहा।

रोहतक के जाट कॉलेज में पढ़ते समय दोस्तों के NDA-CDS सिलेक्शन देखकर जोश आया। इलाहाबाद में SSB के दो इंटरव्यू दिए, लेकिन दोनों बार स्क्रीनिंग में ही फेल हो गया। NDA का रिटन क्लियर न होने से उम्र भी निकल चुकी थी।

खुद को बेकार और निकम्मा समझने लगा था

1999-2000 में JBT(Junior Basic Teacher) कोर्स किया। वो तब प्राइमरी टीचर के लिए पक्की नौकरी का रास्ता था। गुड़गांव में इंटरव्यू देते हुए मन ही नहीं लगा, कुछ भी बोलकर निकल आया। पापा को छिपाया, वरना डांट पड़ती। चंडीगढ़ वाले इंटरव्यू में थोड़ा सीरियस हुआ, लेकिन दिल कहीं लगा ही नहीं।

रिजेक्ट होकर घर लौटता था तो बहुत बुरा लगता था। खुद को बिल्कुल बेकार और निकम्मा समझने लगा था। समझने या छोड़ने की उम्र भी नहीं थी। इतना कुछ झोंक चुके थे उसमें, उसके बिना सांस नहीं आती थी।

रंगमंच से हीनभावना दूर हुई

फिर थिएटर शुरू हुआ तो सारा गुस्सा, हीनभावना, रोना-धोना स्टेज पर निकलने लगा। सारी ऊर्जा वहीं लगी, नींद बेहतर हो गई। अब सोचा, जो होगा देखा जाएगा। एक्टिंग की शुरुआत में बहुत मजा आता था। सुबह उठते ही ‘अरे, एक और दिन’ जैसा मन नहीं होता था। आगे कुछ न दिखने का डर न था। मंच ने लोगों और खुद से जुड़ाव बेहतर कर दिया।

मेरे गुरु सुनील चटकारा जी ने एफटीआईआई के बारे में बताया। उनके साथ 2-3 साल थिएटर किया। उन्होंने कहा, ‘’एफटीआईआई जाओ, फिल्म से रिलेटेड है।” गूगल किया तो लगा सही जगह है। अप्लाई कर दिया।

पिता को नहीं पता था कि एक्टिंग भी सीखी जाती है

जब मैंने पापा को एफटीआईआई के बारे में बताया, तो पहले हैरान हुए कि एक्टिंग सीखना मतलब? मैंने समझाया कि ऐसे-ऐसे लोग वहां से निकले हैं। उन्होंने कहा, “ठीक है, तुझे यही करना है तो कर ले।” घर में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी नहीं थी, बहन सेटल, भाई नौकरी में। सबकी रोटी-पानी चल रही थी। सोचा होगा, ट्राई कर ले, न चला तो खेती या JBT कर लेगा। डर नहीं था कि कुछ न कर पाऊंगा।

मम्मी-पापा को ये नहीं चाहिए था कि मैं टीचर बनूं। बस इतना चाहते थे कि सेटल हो जाऊं, इनकम हो, घर हो, दुखी न रहूं। कोई खास प्रोफेशन की जिद नहीं थी। डैड तो चाहते थे फौजी बनूं।

खैर, एफटीआईआई में शुरुआत शॉकिंग लगी। सिनेमा सिर्फ फिल्में नहीं, इसकी दुनिया बहुत बड़ी है। पहले 6 महीने जनरल ट्रेनिंग-एडिटिंग, साउंड, डायरेक्शन, कैमरा सब सीखा। उसके बाद एक्टिंग स्पेशलाइजेशन में गया तो लगा, “ये क्या हो गया?” अलग राज्यों के लोग, थोड़ा कल्चर शॉक। फिर मजा आने लगा।

प्रियदर्शन ने दिया पहला मौका

वहां देश का हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता था। बैसाखी, होली, दिवाली से लेकर ओणम तक सभी त्योहार। ऐसा नहीं लगता कि आप किसी राज्य से अलग हैं। हर जगह से लोग होते हैं।

एफटीआईआई से निकलने के बाद में प्रियदर्शन सर के साथ दो फिल्में आक्रोश और खट्टा-मीठा मिलीं। इनकी वजह से आगे चटगांव फिल्म मिली। फिर अनुराग कश्यप ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में मौका दिया।

इसके बाद कमल हासन सर के साथ विश्वरूपम, कमांडो- ए वन मैन आर्मी, गब्बर इज बैक, रईस और मेघना गुलजार की राजी से अलग पहचान बनी।

हाथीराम चौधरी के किरदार से घर-घर फेमस हुए

इन फिल्मों के अलावा वेब सीरीज पाताल लोक में एक पुलिस वाले (हाथीराम चौधरी) की भूमिका निभाने के लिए प्रशंसा हासिल की और ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार जीता।

जयदीप अहलावत कहते हैं- फैमिली मैन के दौरान डेविड धवन जी का फोन आया। उनकी पहली लाइन थी- “अरे बेटा, तू मेरे इंस्टीट्यूट का जूनियर है!” उनकी खुशी सुनकर पुराना बॉन्ड महसूस हुआ।

पाताल लोक’ के क्रिएटर सुदीप भाई (सुदीप शर्मा) ने मुझे बर्थडे पर एक कार्ड दिया था। उसमें लिखा था कि आपका जुड़ाव सिर्फ उस कमाल के अभिनेता से नहीं, बल्कि उस भाई जैसे इंसान से भी है।

फिर एक लाइन थी- “अगर आपके साथ काम न कर पाता, तो जिंदगी भर मलाल रहता कि मैंने इरफान साहब (इरफान खान) के साथ काम नहीं किया।” वो पढ़कर मैं बहुत रोया।

इरफान खान की जगह कोई नहीं भर सकता

मैंने सुना है कि लोग मेरी तुलना इरफान साहब से करते हैं। नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर इससे थोड़ी खुशी मिलती है, तो मैं खुद को धन्य मानता हूं। इरफान साहब की जगह कोई नहीं भर सकता, पर उनकी कमी में मेरे होने से अगर किसी को सुकून मिले, तो सर आंखों पर।

‘महाराज’ की मस्कुलर फिजिक और इंटेंस लुक ने दर्शकों को चौंका था

जयदीप अहलावत को फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ (2022) में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। तब से उन्होंने 2023 की फिल्मों ‘जाने जान’ और ‘थ्री ऑफ अस’ में शानदार अभिनय किया है।

करीना कपूर के साथ फिल्म ‘जाने जान’ में अपने प्रदर्शन के लिए जयदीप ने वेब ओरिजिनल फिल्म (क्रिटिक्स) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार और 2024 की फिल्म ‘महाराज’ के लिए वेब ओरिजिनल फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार जीता।

फिल्म 'महाराज' के लिए जयदीप ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। उनकी मस्कुलर फिजिक और इंटेंस लुक ने दर्शकों को चौंका था।

फिल्म ‘महाराज’ के लिए जयदीप ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। उनकी मस्कुलर फिजिक और इंटेंस लुक ने दर्शकों को चौंका था।

शाहरुख खान की ‘किंग’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में नजर आएंगे

हाल ही में जयदीप दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आए। इसके अलावा वे शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने खुद जयदीप को कॉल किया था। जयदीप कहते हैं- ‘शाहरुख खान साहब मेरा इश्क हैं, वो बहुत प्यार से बात करते हैं।’ शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के अलावा जयदीप ‘दृश्यम 3’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय खन्ना को रिप्लेस किया है।

शिद्दत से किया गया काम लोगों तक पहुंच जाता है

जयदीप कहते हैं- जब आप अपने काम को शिद्दत से करते हैं और वो लोगों तक पहुंच जाता है,चाहे कोई भी फील्ड हो, असली सफलता यही है। आपका काम परिवार को खुश रखे, उनकी जिंदगी में खुशी लाए और समाज को कुछ दे। पैसा-नाम कमाना जरूरी है, लेकिन ये सतत प्रक्रिया है, कोई एक इवेंट नहीं।

———————————–

पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़िए…

स्टार बनने के बाद चॉल में रहे जैकी:सक्सेस के बाद दिवालिया हुए, दोगुनी मेहनत से कर्ज उतारा, पिता की मौत के बाद शूटिंग की

बॉलीवुड के ‘जग्गू दादा’ के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ की कहानी संघर्ष, दृढ़ता और स्मार्ट निवेश का एक शानदार उदाहरण है। मुंबई के तीन बत्ती इलाके की चॉल में जन्मे जैकी ने जिंदगी के हर मोड़ पर चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। ‘हीरो’ की रिलीज के बाद भी जैकी श्रॉफ पांच-छह साल तक उसी चॉल में रहे। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: AhlawatJaideepjaideep ahlawatJaideep Ahlawat MoviesJaideep Ahlawat NewsJaideep Ahlawat StoryJaideep Ahlawat Success StoryJaideep Ahlawat Web SeriesKhanRukhShahStoryStruggleSuccess
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
देश में बनाए जाएंगे 100 नए एयरपोर्ट, हब एंड स्पोक सर्विस वाला देश का तीसरा एयरपोर्ट बना अहमदाबाद

देश में बनाए जाएंगे 100 नए एयरपोर्ट, हब एंड स्पोक सर्विस वाला देश का तीसरा एयरपोर्ट बना अहमदाबाद

September 2, 2026
Harshita Gaur Depression Struggle | Mirzapur Actress Allu Arjun Praise

Harshita Gaur Depression Struggle | Mirzapur Actress Allu Arjun Praise

September 2, 2026
अभिषेक के लिए ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी फिल्म:शाहरुख की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से कमबैक करने वाली थीं, पत्नी के तौर पर फैसला लिया था

अभिषेक के लिए ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी फिल्म:शाहरुख की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से कमबैक करने वाली थीं, पत्नी के तौर पर फैसला लिया था

September 1, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In